जयपुर में हुआ राजस्थान की प्रथम हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट क्लीनिक का उद्घाटन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर में राजस्थान की प्रथम हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। यह पहल MGM हेल्थकेयर चेनई के सहयोग से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य राजस्थान सहित आसपास के राज्यों के गंभीर हृदय एवं फेफड़ा रोगियों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श, उन्नत जांच और ट्रांसप्लांट संबंधी इलाज उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रहे। कार्यक्रम में विधायक बहादुर सिंह कोली एवं बलवंत सिंह लिगरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। MGM हेल्थकेयर चेनई के विशेषज्ञ डॉ. के. आर. बालाकृष्णन ने बताया कि यह ओपीडी विशेष रूप से उन मरीजों के लिए उपयोगी होगी जो एंड-स्टेज हार्ट फेल्योर, लंग फेल्योर, गंभीर कार्डियोमायोपैथी, पल्मोनरी हाइपरटेंशन, इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस, सीओपीडी तथा अन्य जटिल हृदय एवं फेफड़ा रोगों से पीड़ित हैं।
उन्होंने कहा कि समय पर सही विशेषज्ञ राय और ट्रांसप्लांट रेफरल कई मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। विशेषज्ञों ने कहा कि कई मामलों में मरीजों को समय पर सही मूल्यांकन, ट्रांसप्लांट रेफरल और एडवांस्ड सपोर्ट सिस्टम की जानकारी नहीं मिल पाती, जिसके कारण उपचार में देरी होती है। नई ओपीडी के माध्यम से अब मरीजों को जयपुर में ही प्रारंभिक विशेषज्ञ राय, रोग की गंभीरता का आकलन, ट्रांसप्लांट योग्यता मूल्यांकन और आगे की उपचार योजना पर मार्गदर्शन मिल सकेगा।
डॉ. सुरेश राव के जी ने बताया कि हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांटेशन आज एंड-स्टेज ऑर्गन फेल्योर से जूझ रहे मरीजों के लिए जीवनदायी विकल्प बन चुका है। इसके साथ ही ECMO तथा मेडिकल सपोर्ट जैसी आधुनिक जीवनरक्षक तकनीकें गंभीर अवस्था के मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि कई मरीज ऐसे होते हैं जिनकी स्थिति इतनी गंभीर होती है कि हृदय या फेफड़े शरीर की आवश्यक कार्य क्षमता बनाए रखने में असमर्थ हो जाते हैं।
ऐसे मामलों में ECMO, LVAD तथा ट्रांसप्लांट जैसी उन्नत चिकित्सा तकनीकें मरीजों को नया जीवन देने में सहायक सिद्ध होती हैं। सीनियर कंसल्टेंट, लंग ट्रांसप्लांट एवं इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी, MGM हेल्थकेयर चेनई डॉ. सौमित्र सिन्हा रॉय ने कहा कि फेफड़ों से संबंधित कई गंभीर बीमारियों में मरीज लंबे समय तक सही निदान और उचित रेफरल से वंचित रह जाते हैं। इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस, एडवांस्ड सीओपीडी, पल्मोनरी हाइपरटेंशन और एंड-स्टेज लंग डिज़ीज़ जैसी स्थितियों में समय पर विशेषज्ञ परामर्श और ट्रांसप्लांट मूल्यांकन अत्यंत आवश्यक होता है। 

MGM हेल्थकेयर चेनई की हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट टीम भारत की अग्रणी टीमों में से एक है और संस्थान द्वारा 750 से अधिक हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। यह टीम भारत के प्रमुख वयस्क एवं बाल हृदय-फेफड़ा प्रत्यारोपण का संचालन कर रही है। इसी विशेषज्ञता को अब जयपुर में ओपीडी परामर्श और मरीज चयन प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर के अध्यक्ष डॉ. जी. एल. शर्मा ने बताया कि इस संयुक्त पहल से राजस्थान के मरीजों को अब बड़े महानगरों तक बार-बार जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें प्रारंभिक स्तर पर ही सही दिशा, विशेषज्ञ राय और उपचार मार्गदर्शन मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि यह ओपीडी भविष्य में गंभीर हार्ट एवं लंग डिज़ीज़ से पीड़ित मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण रेफरल एवं परामर्श केंद्र के रूप में विकसित होगी। साथ ही चिकित्सकों, मरीजों और परिजनों में ट्रांसप्लांट एवं एडवांस्ड कार्डियो-पल्मोनरी केयर को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. जी. एल. शर्मा,चेयरमैन, प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर, जयपुर,डॉ. के. आर. बालाकृष्णन चेयरमैन – कार्डियक साइंसेज, MGM हेल्थकेयर चेनई ,डॉ. सुरेश राव केजी को-डायरेक्टर, हार्ट एंड लंग ट्रांसप्लांट एंड मैकेनिकल सर्क्युलेटरी सपोर्ट, MGM हेल्थकेयर चेनई , डॉ. सौमित्रा सिन्हा रॉय सीनियर कंसल्टेंट, लंग ट्रांसप्लांट एवं इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी, MGM हेल्थकेयर चेनई ने मीडिया के प्रश्नों का जवाब दिया |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह

राजस्थान सांगानेर,बगरू विधानसभा क्षेत्र की 87 कालोनियों के लोग सड़क पर उतरे

पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भास्कर डिजिटल ने जीता प्रेस प्रीमियर लीग का खिताब

FAIDA का चौथा अखिल भारतीय FMCG व्यापारियों का हैदराबाद में सम्मेलन

भारतीय सेना के जवानों की पत्नियों ने सीखा वित्तीय प्रबंधन.बेटियों के सपने पूरे करने के लिए मां को हमेशा साथ देने का आह्वान

एआईसी–जेकेएलयू से जुड़े स्टार्टअप ने किया ठोस रॉकेट मोटर का स्थैतिक अग्नि परीक्षण

पालम विधानसभा के लोग स्वार्थी नेताओं व दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों की वजह से नारकीय जीवन जीने को मजबूर — सोलंकी

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की