ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 महिलाओं का सम्मान

० आशा पटेल ० 
जयपुर। महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक नेतृत्व को समर्पित समारोह “ऑरा – द पावर ऑफ शी” का आयोजन सेवा कुंज फाउंडेशन एवं नव्यान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान, जयपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, मदन राठौर; विधायक, सिविल लाइंस, गोपाल शर्मा; बीजेपी प्रदेश मंत्री, एकता अग्रवाल एवं शुभश्री बायोफ्यूल्स एनर्जी लिमिटेड के सागर और आस्था अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया। 
नव्यान फाउंडेशन से ममता शर्मा एवं राजा यादव, तथा सेवा कुंज फाउंडेशन से शुभा गुप्ता एवं अर्चना पुरोहित के बताया कि इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में पद्मश्री सम्मानित गुलाबो; नीरू यादव ; अवनि लेखरा ; शबाना डागर ; माया टंडन ; लीला बोरडिया ; प्रियल गर्ग सहित कई नाम शामिल रहे, जिन्होंने अपने कार्य, 
समर्पण एवं प्रतिभा के माध्यम से समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। “ऑरा – द पावर ऑफ शी” केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति, संघर्ष एवं सफलता की कहानियों को सामने लाने का एक सशक्त मंच है, जिसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच और प्रेरणा का प्रसार करना है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, 
उद्योग जगत से जुड़े व्यक्तित्वों एवं नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे यह आयोजन सफल एवं प्रभावशाली रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में शुभश्री बायोफ्यूल्स एनर्जी लिमिटेड, महत्मा गांधी हॉस्पिटल एवं महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी का सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित