समयबद्ध कार्य,नई आवासीय योजनाओं पर फोकस और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण ” आवासन मंडल अध्यक्ष ने दिए दिशा निर्देश

० आशा पटेल ० 
जयपुर । राजस्थान आवासन मंडल के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने मंडल मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई आवासीय योजनाओं की प्रभावी रूपरेखा तैयार की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के चयन, भूमि उपलब्धता और क्रियान्वयन की प्रक्रिया को 
सुव्यवस्थित एवं तेज करने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए अध्यक्ष ने कहा कि आवासन मंडल की पहचान उत्कृष्ट निर्माण और भरोसे के साथ जुड़ी हुई है, जिसे हर हाल में बनाए रखना आवश्यक है। इसलिए निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए । बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। 

बैठक में आयुक्त डॉ रश्मि शर्मा ने मण्डल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया मण्डल के गठन से लेकर अब तक विभिन्न आवासीय योजनाओं के माध्यम से लगभग दो लाख 52 हजार आवासों का कब्जा दिया जा चुका है तथा विगत दो वर्षों में लगभग 6 हजार से अधिक आवासों का कब्जा दिया गया है इसी के साथ ही उन्होंने बताया की मण्डल द्वारा आयोजित नीलामी कार्यक्रम में भी आमजन का उत्साह देखने को मिला है

 उन्होंने बताया की विगत दो वर्षों में मण्डल द्वारा नीलामी, प्रीमियम आवासीय संपत्तियां एवं व्यवसायिक संपत्तियों की नीलामी से लगभग 1 हजार 842 करोड़ रुपए के राजस्व की प्राप्ति की है । इस बैठक में सचिव  गोपाल सिंह, उप सचिव डॉ अशोक कुमार , मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल, टीएस मीणा, प्रतीक श्रीवास्तव , वित्तीय सलाहकार केसी कुमावत सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह

राजस्थान सांगानेर,बगरू विधानसभा क्षेत्र की 87 कालोनियों के लोग सड़क पर उतरे

पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भास्कर डिजिटल ने जीता प्रेस प्रीमियर लीग का खिताब

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

FAIDA का चौथा अखिल भारतीय FMCG व्यापारियों का हैदराबाद में सम्मेलन

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

एआईसी–जेकेएलयू से जुड़े स्टार्टअप ने किया ठोस रॉकेट मोटर का स्थैतिक अग्नि परीक्षण

भारतीय सेना के जवानों की पत्नियों ने सीखा वित्तीय प्रबंधन.बेटियों के सपने पूरे करने के लिए मां को हमेशा साथ देने का आह्वान