IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

० आशा पटेल ० 
जयपुर | आईएफडब्ल्यूजे का आह्वान सिस्टम के विरुद्ध आक्रोश प्रदर्शन,प्रशासन की आड़ में पत्रकारों पर हो रही कार्रवाइयों व झूठे मुकदमों के विरोध में प्रदेश भर से सैकड़ों पत्रकार राजधानी की सड़कों पर सेंट्रल पार्क गेट नम्बर 01 पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए | आईएफडब्ल्यूजे के पत्रकारों ने दिखाई अपनी ताकत अब अनिश्चितकालीन धरना शहीद स्मारक पर प्रारंभ हो गया है | 
देश के प्रथम एवं अग्रणी तथा राजस्थान प्रदेश के सबसे विशाल इकाइयों वाले पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे का पत्रकारों की आजिविका पर प्रशासन की आड़ में जेसलमेर में गत दिनों 20 साल से नियमित चल रहे रिसोर्ट पर बुलडोजर चलाने और झूठे मुकदमों के खिलाफ सैकड़ों पत्रकार राजधानी जयपुर में एकत्रित हुए।
आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठोड ने बताया की मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए पांच बजे के आश्वासन के बाद भी उन्हें प्रतीक्षा करवाई जा रही थी । यदि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का यह हाल है तो राजस्थान में सरकार की संवेदनशीलता को भली-भांति समझा जा सकता है।
और दो घंटे बाद भी मुख्यमंत्री कार्यालय से किसी प्रकार का कोई सकारात्मक रुख सामने नहीं आने पर संगठन ने निर्णय लिया है कि अब से एक अनिश्चितकालीन धरना शहीद स्मारक पर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा की मै अभय जोशी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मेरे साथ विपरित परिस्थितियों में हर कदम पर साथ दिया हैं। अन्य पत्रकार साथियों को इस विषय की सम्पूर्ण जानकारी थी , धरने की जानकारी भी थी और तीन-तीन बार कहने पर भी उन्होंने एक पत्र तक मुख्यमंत्री को लिखना उचित नहीं समझा ...! जब राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों पत्रकारों को पूरे दिन प्रतीक्षा करवाने के बाद बहुत ही निराश कर दिया। अब आईएफडब्ल्यूजे संगठन को विवश होकर शहीद स्मारक पर धरने पर बैठना पड़ा|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार