राजू मंगोड़ीवाला बने 2026-27 के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट जैम एंड ज्वैलरी कमेटी के चेयरमैन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3056 द्वारा ज्वैलरी उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठित नाम एवं समाजसेवी राजू मंगोड़ीवाला को वर्ष 2026-27 के लिए डिस्ट्रिक्ट जैम एंड ज्वैलरी कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके द्वारा रत्न व्यवसाय एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन में दिए गए उत्कृष्ट योगदान और सक्रिय भूमिका को देखते हुए की गई है।

डिस्ट्रिक्ट प्रांतपाल अरुण बगड़िया ने बताया कि राजू मंगोड़ीवाला लंबे समय से ज्वैलरी उद्योग के विकास, संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक सरोकारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से कमेटी को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट लर्निंग फैसिलिटेटर एवं रत्न व्यवसायी अजय काला सहित अनेक प्रमुख जौहरियों एवं उद्योग से जुड़े व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ज्वैलरी इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयां मिलेंगी तथा रोटरी के सेवा कार्यों को भी गति मिलेगी।

राजू मंगोड़ीवाला की इस नियुक्ति को ज्वैलरी क्षेत्र में सम्मान और गौरव के रूप में देखा जा रहा है, जिससे न केवल संगठन बल्कि पूरे उद्योग को लाभ मिलने की संभावना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास