वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के अन्तर्गत उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए "डिजिटल सशक्तिकरण प्रशिक्षण

० आशा पटेल ० 
जयपुर। इंस्टीट्यूशन ऑफ सिविल इंजीनियर्स सोसाइटी की सीईओ माया ठाकुर के नेतृत्व में "वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट पहल के अन्तर्गत उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए "डिजिटल सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम" का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आर्च कॉलेज ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस, जयपुर में आयोजित होगा, 
जिसमें उद्यमियों, कारीगरों, MSMEs एवं SHG सदस्यों को डिजिटल माध्यमों के जरिए अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में अर्चना सुराणा, फाउंडर एवं डायरेक्टर, आर्च कॉलेज, ऋतु नंदा, सेवानिवृत्त RAS, निदेशक (प्रशासन) तथा Ms. मेघा जैन, हेड कम्युनिकेशन की उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मास्टर आर्टिजन डॉ. दीपक संकित, रिपुदमन स्वामी एवं विकास जैन द्वारा प्रदान किए गए, जो प्रतिभागियों को डिजिटल टूल्स, व्यवसाय विकास एवं विस्तार के अवसरों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन साबित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर पंजीकरण एवं संचालन, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर व्यवसाय विकास करना रहा। यह पहल ODOP के तहत जमीनी स्तर पर कार्यरत उद्यमियों एवं कारीगरों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाकर उन्हें व्यापक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार