सही मसाला संयोजन ही मेक्सिकन व्यंजनों के वास्तविक स्वाद को उभारता है

० आशा पटेल ० 
जयपुर। सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय के होटल प्रबंधन विभाग में विद्यार्थियों के लिए पाक कला मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शेफ समीर गुप्ता ने छात्रों को मेक्सिकन व्यंजनों पर आधारित हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न मैक्सिकन व्यंजन बनाना सीखा तथा आधुनिक कुकिंग तकनीकों, प्रेजेंटेशन एवं प्लेटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की।
शेफ समीर गुप्ता ने मेक्सिकन व्यंजनों में उपयोग होने वाले विभिन्न मसालों जैसे पप्रिका, ओरेगानो, क्यूमिन, चिली फ्लेक्स, स्मोक्ड पेपरिका आदि के उपयोग, उनके संतुलित मिश्रण तथा स्पाइस ब्लेंडिंग की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि सही मसाला संयोजन ही मेक्सिकन व्यंजनों के वास्तविक स्वाद को उभारता है। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से मसालों के संतुलन, फ्लेवर प्रोफाइल और प्रेजेंटेशन की तकनीकों को भी प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर डॉ. कुलदीप सिंह गौर ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के पाक कौशल को निखारने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और रचनात्मकता को भी बढ़ाती हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के नियमित इंडस्ट्री-ओरिएंटेड सत्रों के माध्यम से छात्रों को रियल और लेटेस्ट इंडस्ट्री का एक्सपोजर मिलता है, जिन्हें महाविद्यालय द्वारा प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से छात्रों को भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं।
कार्यक्रम का संचालन शेफ अंकुर टाक एवं शेफ सजल सरकार द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से समन्वित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को टीमवर्क, समय प्रबंधन एवं किचन हाइजीन जैसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक दक्षताओं का भी अनुभव प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. संदीप सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्र विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की पाक कला से परिचित कराते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार