देश भर में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र क्रिप्टो अडॉप्शन में सबसे आगे
० नूरुद्दीन अंसारी ० नयी दिल्ली : क्रिप्टो निवेश एवं ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म कॉयनस्विच ने अपनी रिपोर्ट ‘इंडियाज़ क्रिप्टो पोर्टफोलियोः हाओ इंडिया इन्वेस्ट्स’ का Q1 2026 संस्करण जारी किया। जिसमें देश भर के 2.5 करोड़ से अधिक निवेशकों की गतिविधियों के आधार पर रोशनी डाली गई है। रिपोर्ट के अनुसार 26-35 वर्ष के निवेशक 48 फीसदी की भागीदारी के साथ सबसे आगे बने हुए हैं, वहीं 35 से अधिक उम्र वाला सेगमेन्ट में तेज़ी से उभर कर आ रहा है, इसमें मार्केट में प्रवेश करने वाले जैन एक्स और अन्य मिलेनियल्स का बड़ा योगदान है। जहां एक ओर युवा अक्सर शुरूआती प्रयोग के दौर में ही मार्केट में प्रवेश कर जाते हैं, इसके विपरीत जैन एक्स और बड़ी उम्र के मिले स्प्ष्टता और दीर्घकालिक मूल्य पर भरोसा होने के बाद ही नए फाइनैंशियल असेट्स को अपनाते हैं। इस बदलाव से साफ है कि भारत में क्रिप्टो अब शुरुआती अडॉप्शन से आगे बढ़कर अधिक परिपक्व भागीदारी के दौर में प्रवेश कर रहा है, जहाँ अधिक वित्तीय अनुभव और पूंजी वाले निवेशक बाज़ार में प्रवेश कर रहे हैं। “इस तिमाही में एक बात जो सबसे ज़्यादा उभरकर सामने आई-वह सिर्फ़ यह नहीं है कि कौन नि...