“ब्लैक बोर्ड” पुस्तक का लोकार्पण “बाल साहित्य किसी भी भाषा के साहित्य को जीवित रखता है : शौकत
० शादाब सैदपुरी ०
नई दिल्ली,राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद के तत्वावधान में नगर निगम विद्यालय उर्दू मीडियम, हौज़ रानी, दिल्ली में साहित्यकार डॉ. हबीब सैफी की कृति “ब्लैकबोर्ड” का लोकार्पण आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल शौकत ने की, जबकि संचालन पत्रकार एवं शायर इरफ़ान राही सैदपुरी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में शाह हसन सैफी (रशियन एजुकेशन एडमिशन काउंसलर, नई दिल्ली) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्यकार हिदायत हुसैन बदायूँनी द्वारा अध्यक्ष के स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल शौकत ने की, जबकि संचालन पत्रकार एवं शायर इरफ़ान राही सैदपुरी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में शाह हसन सैफी (रशियन एजुकेशन एडमिशन काउंसलर, नई दिल्ली) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्यकार हिदायत हुसैन बदायूँनी द्वारा अध्यक्ष के स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर प्रोफेसर मज़हर अहमद (उर्दू विभाग, ज़ाकिर हुसैन कॉलेज, दिल्ली) ने बाल साहित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों का साहित्य किसी भी भाषा की उन्नति और संरक्षण का आधार होता है, और डॉ. हबीब सैफी की यह पुस्तक इस दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है। डॉ. मोहम्मद मुईनुद्दीन (उर्दू विभाग, ज़ाकिर हुसैन कॉलेज) ने पुस्तक के साहित्यिक और वैचारिक पक्षों की सराहना की।
डॉ. फ़ैज़ान उल हक (रिसर्च असिस्टेंट, एनसीपीयूएल) ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में शौकत ने कहा कि “बाल साहित्य ही किसी भी भाषा के साहित्य को जीवित रखता है”, और डॉ. हबीब सैफी ने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। इस मौके पर लेखक डॉ. हबीब सैफी ने अपनी पुस्तक “ब्लैकबोर्ड” से एक कहानी प्रस्तुत कर उसके संदेश से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। मोहम्मद निज़ामुद्दीन (प्रिंसिपल, एमसीडी स्कूल हौज़ रानी उर्दू) ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में डॉ. मोहम्मद इलियास, वलीउल्लाह वली, खावर हसन, तारिक हबीब, मोहम्मद अहसन सैफी, मौलाना शाकिर, इंजीनियर आरिफ हुसैन, मोहम्मद अकील खान, नज़ाकत अमरोहवी, ज़फ़र हुसैन मुरादाबादी, डॉ. अतहर इलाही खान, नादिरा मैडम, नाज़िमा मैडम, आबिदा खातून, मोहम्मद असलम, मैडम समीना इक़बाल,बी.एन. दुबे , प्रकाश वर्मा, मोनिका मैडम सहित अन्य लोग शामिल रहे।डॉ. हबीब सैफी को इस अवसर पर बधाई देने वालों में रऊफ खैर हैदराबादी, सैयद अब्दुल हन्नान, डॉ. जी.आर. कंवल, डॉ. शम्स कमाल अंजुम, प्रोफेसर असलम जमशेदपुरी, डॉ. उबैदुल ग़फ़्फ़ार, इंतज़ार सैफी, डॉ. मोहम्मद मुस्तमर, अतहर अंसारी, सीमाब सुल्तानपुरी, पत्रकार तहसीन मुनव्वर, इंजीनियर ज़रीफ़ अहमद, रज़ा-उर-रहमान आकिफ संभली,
फ़िरोज़ हाशमी, दिलशाद हुसैन इस्लाही, कामयाब ज़की, शाह ताज खान, शफ़ीक़ुद्दीन शायाँ, डॉ. फ़ुरकान शाह, डॉ. जावेद हसन, डॉ. मोहम्मद शाहनवाज़ हाशमी, डॉ. आदिल हयात, डॉ. मोहम्मद सिराजुल्लाह, डॉ. अमीर हमज़ा, अब्दुल वदूद अंसारी, रईसुद्दीन सैफी, अंसार अहमद मारूफ़ी, इस्हाक अली सुंदर, सलीमान फ़राज़, मोहम्मद तकी सैफी, नासिर खान, मिर्ज़ा ज़की अहमद बेग, फ़िरोज़ सिद्दीकी, मेहरबान अमरोहवी, ग़यासुद्दीन क़ादरी, अता-उर-रहमान अजमली, सैयद अहमद खान, अमान ज़ख़ीरी, नजीब पाशा एवं अन्य शामिल हैं।





टिप्पणियाँ