आज की परिस्थिति में युद्ध चाहे कही भी हो लेकिन सभी को प्रभावित करता है : लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत

० आशा पटेल ० 
जयपुर, । फोरम फोर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी (फेन्स) जिसे राष्टीय सुरक्षा जागरण मंच के नाम से जाना जाता है के जयपुर चेप्टर की ओर से सीतापुरा स्थित स्वास्थ्य कल्याण केम्पस में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। भारत की सुरक्षा वर्तमान वैश्विक परिदृष्य में विषय पर आयोजित इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत रहे।
शेखावत ने कहा कि आज की परिस्थिति में युद्ध चाहे कही भी हो लेकिन सभी को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि भारत की 1971 में हुई जीत के बाद आज तक कोई भी देश युद्ध में निर्णायक जीत दर्ज नहीं कर सका है, और ना ही कोई देश आने वाले समय में पुरी जीत हासिल कर सकेगा। उन्होने कहा कि विश्व में युद्ध हमेशा चलेंगे और पूरी शांति कभी भी नही मिलेगी।
ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध को लेकर उन्होंने कहा कि इस युद्ध में भले ही ईरान पूरी तरह तबाह हो चुका हो पर आज भी उसके पास एक चीज है जिसके बल पर वह अमेरिका जैसे देश के सामने सीना तानकर खडा है और वह है, ईरान के लोगो में शहादत देने की इच्छा और विलपावर। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे भारत का भविष्य है उन्हे कडी मेहनत करके स्किल्ड बनना है और अपने आपको काबिल बनाना है। 

उन्होंने युवाओं से कहा कि हर छोटी से छोटी चीज को ठीक करते हुए राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें । फेन्स जयपुर चेप्टर के अध्यक्ष डॉ. एस एस अग्रवाल ने युवाओं और आमजन का आव्हान किया कि वे अपनी सोच को बडा रखते हुए सामाजिक समरसता को प्रगाढ बनाये। कोई भी देश हमारी आंतरिक सुरक्षा को आपसी फूट के माध्यम से कमजोर नही कर सके। 

आज कही भी दो देशों में युद्ध होता है तो विश्व के सभी देशों पर उसका कम या ज्यादा प्रभाव जरूर होता है इसलिये दुसरे देशों पर निर्भरता कम करे और आर्थिक रूप से मजबुत हो। उन्होंने राष्ट्रभक्त नागरिक के रूप में देश को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर फेंस के महासचिव पुष्कर उपाध्याय ने कहा कि समाज में राष्ट्र रक्षा और देश प्रेम का जज्बा जगाएं रखने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच शिक्षण संस्थानों एवं अन्य स्थानों पर गोष्ठी, सेमिनार और व्याख्यान जैसे अनेक आयोजन कर लोगो को जागरूक करने का काम करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फेन्स के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सुरक्षा प्रथम के उद्देश्य से स्थापित मंच, विविधता में एकता और संवाद से समाधान जैसी विचारधारा से ओतप्रोत राष्ट्र के निर्माण में सकारात्मक भाव से लगा हुआ है और देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने का संकल्प धारण किये हुए है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार