संदेश

अप्रैल 19, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

BIMTECH ने Erasmus+ फंडेड KODECET के जरिए सर्कुलर इकोनॉमी शिक्षा को उद्योग की जरूरतों के साथ जोड़ा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नयी दिल्ली : ग्रेटर नोएडा स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) ने Erasmus+ द्वारा फंडेड KODECET (नॉलेज डेवलपमेंट फॉर सर्कुलर इकोनॉमी ट्रांजिशन) प्रोजेक्ट के तहत दो रीजनल मल्टीप्लायर इवेंट्स आयोजित किए, जिनका फोकस सर्कुलर इकोनॉमी एजुकेशन को आगे बढ़ाने और सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल 4 (Quality Education) के अनुरूप इनोवेटिव पेडागॉजिकल प्रैक्टिसेज को प्रमोट करने पर रहा।   इवेंट्स में फैकल्टी मेंबर्स, एकेडेमिक लीडर्स, सीएसआर प्रोफेशनल्स, सस्टेनेबिलिटी प्रैक्टिशनर्स, इंडस्ट्री रिप्रेजेंटेटिव्स और डिजी-सस्टिच व KODECET प्रोजेक्ट टीम्स के मेंबर्स शामिल हुए। यह एक कोलैबोरेटिव प्लेटफॉर्म के रूप में सामने आया, जहां इस बात पर चर्चा की गई कि सर्कुलर इकोनॉमी के प्रिंसिपल्स को हायर एजुकेशन करिकुलम और टीचिंग प्रैक्टिसेज में सिस्टेमैटिक तरीके से कैसे इंटीग्रेट किया जा सकता है।  डायरेक्टर बिमटेक डॉ. प्रबीना राजिब ने हायर एजुकेशन की बदलती भूमिका पर जोर देते हुए कहा, “हायर एजुकेशन का फ्यूचर इस बात में निहित है कि वह नॉलेज को रिस्पॉन्सिबिलिटी के साथ...

आईलीड में ‘एक्सपीरियंशियल लर्निंग कॉन्क्लेव 1.0’ का आयोजन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : एनईपी 2020 के चार बुनियादी कौशलों को केंद्र में रखते हुए आईलीड में पहली बार ‘एक्सपीरिएंशियल लर्निंग कॉन्क्लेव 1.0’ का आयोजन किया गया। इन कौशलों क्रिएटिविटी, क्रिटिकल थिंकिंग, कोलाब्रेशन एवं कम्युनिकेशन को सामूहिक रूप से ‘4Cs’ के रूप में जाना जाता है। कॉलेज परिसर में K-12 स्कूलों को शामिल करते हुए आयोजित इस अपनी तरह के पहले कॉन्क्लेव का उद्देश्य “लर्निंग बाय डूइंग” को बढ़ावा देना था। जहाँ पारंपरिक शिक्षा प्रणाली अब भी परीक्षाओं अंकों पर केंद्रित है, वहीं एनईपी 2020 एक्सपीरियंशियल लर्निंग की दिशा में एक बदलाव का आह्वान करता है और आईलीड इस दृष्टिकोण को व्यवहार में उतारने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। कोलकाता में आयोजित इस कॉन्क्लेव में शहर के सात प्रमुख स्कूलों ने भाग लिया सेंट ऑगस्टीन डे स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, बिड़ला हाई स्कूल (मुकुंदपुर), गार्डन हाई स्कूल, पी.बी. एकेडमी, हार्टले स्कूल और विद्यांजलि इंटरनेशनल स्कूल। इस प्रदर्शनी में राज्य के तीन प्रमुख शिक्षा बोर्ड माध्यमिक, ICSE और CBSE से जुड़े स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। 120 से अधिक छ...

“पीयूष रंग महोत्सव” नाटकों के मंचन के साथ सम्मान समारोह

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। मंडी हाउस स्थित श्रीराम सेंटर में स्वर्गीय पद्मभूषण पीयूष पांडे की 71वीं जयंती के अवसर पर आयोजित “पीयूष रंग महोत्सव” का समापन एक सशक्त नाट्य प्रस्तुति के साथ हुआ। इस अवसर पर रमा पांडे द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक ‘ठाकुर ज़ालिम सिंह’ का मंचन किया गया। इस महोत्सव का आयोजन रतनव (रामा थिएटर नाट्य विद्या) द्वारा किया गया। नाटक का मूल भाव भगवद्गीता के प्रसिद्ध संदेश—“कर्म करते जाओ, फल की इच्छा मत करो”—से प्रेरित है। यह कथा दर्शाती है कि सही कर्म का बीज बोना ही मनुष्य का धर्म है, जबकि परिणाम की लालसा अक्सर उसके पतन का कारण बनती है। ‘ठाकुर ज़ालिम सिंह’ एक सशक्त कथा है, जो राजस्थान के एक निर्दयी शासक के जीवन के माध्यम से लोभ, सत्ता और परिवर्तन की संभावनाओं को सामने लाती है। नायक करुणा, न्याय और संतुलन के मार्ग पर चलता है। यह प्रश्न नाटक के केंद्र में है—क्या एक खलनायक को आत्मपरिवर्तन का अवसर मिल सकता है, या वह अपने ही अंधकार में खो जाता है ? महोत्सव के पहले दिन ‘दरख़्त-ए-आज़ाद-ए-हिंद’ का मंचन हुआ। इस अवसर पर दो विशिष्ट सम्मानों से भी गणमान्य व्यक्तियों को अलंकृ...

आज की परिस्थिति में युद्ध चाहे कही भी हो लेकिन सभी को प्रभावित करता है : लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, । फोरम फोर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी (फेन्स) जिसे राष्टीय सुरक्षा जागरण मंच के नाम से जाना जाता है के जयपुर चेप्टर की ओर से सीतापुरा स्थित स्वास्थ्य कल्याण केम्पस में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। भारत की सुरक्षा वर्तमान वैश्विक परिदृष्य में विषय पर आयोजित इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत रहे। शेखावत ने कहा कि आज की परिस्थिति में युद्ध चाहे कही भी हो लेकिन सभी को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि भारत की 1971 में हुई जीत के बाद आज तक कोई भी देश युद्ध में निर्णायक जीत दर्ज नहीं कर सका है, और ना ही कोई देश आने वाले समय में पुरी जीत हासिल कर सकेगा। उन्होने कहा कि विश्व में युद्ध हमेशा चलेंगे और पूरी शांति कभी भी नही मिलेगी। ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध को लेकर उन्होंने कहा कि इस युद्ध में भले ही ईरान पूरी तरह तबाह हो चुका हो पर आज भी उसके पास एक चीज है जिसके बल पर वह अमेरिका जैसे देश के सामने सीना तानकर खडा है और वह है, ईरान के लोगो में शहादत देने की इच्छा और विलपावर। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा...

जयपुर में "महामना मालवीय मिशन" का 48 वा स्थापना दिवस मनाया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। महामना मालवीय मिशन की जयपुर शाखा ने " महामना मालवीय मिशन का 48वा स्थापना दिवस” मनाया। "महामना मालवीय मिशन" का स्थापना दिवस माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, मानसरोवर, जयपुर में एक समारोह में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा मिशन के कार्यकारी सदस्यों द्वारा “बीएचयू कुल गीत” का गायन किया गया। मिशन के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि “महामना मालवीय मिशन” की स्थापना 9 अप्रैल 1978 को दिल्ली में की गई थी मालवीय के आदर्शों एवं शिक्षाओं का प्रसार । बीएचयू को अंतरराष्ट्रीय बनाना । युवा पीढ़ी में भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों का संचार करना। उन्होंने बताया कि मिशन की जयपुर शाखा की स्थापना जून 2015 में हुई थी।  जयपुर शाखा के संस्थापक अध्यक्ष के. के. पराशर ने जानकारी दी कि मिशन की स्थापना दिल्ली में स्वर्गीय भाऊ राव देवरस एवं स्वर्गीय अशोक सिंघल की प्रेरणा से हुई थी, जो दोनों ही बीएचयू के पूर्व छात्र थे। प्रारंभ में मिशन का कार्यालय स्वर्गीय पन्ना लाल जायसवाल के घर के “गैराज” से संचालित होता था, जिन...