सातों महाद्वीपों की भागीदारी के संग जीआईटीबी के रंग 26 अप्रैल को जय महल पैलेस में आयोजित होगा
० आशा पटेल ० जयपुर। उपमुख्यमंत्री तथा पर्यटन कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान पर्यटन विश्व पर्यटन का सिरमौर है। उन्होंने बताया कि वैश्विक अस्थिरताओं, बदलते ट्रैवल पैटर्न और अनुभव-आधारित पर्यटन की बढ़ती मांग के बीच राजस्थान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि 26 से 28 अप्रैल तक जयपुर में आयोजित हो रहा 15वां ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार (जीआईटीबी) इस बार अपने प्रतिनिधि देशों के कारण विशेष महत्व रखता है। दुनिया के सातों महाद्वीपों से 50 देशों के विदेशी टूर ऑपरेटर्स और पर्यटन स्टेकहोल्डर्स का एक मंच पर जुटना इस बात का संकेत है कि राजस्थान अब केवल विरासत नहीं, बल्कि भरोसे, विविधता और अनुभव का वैश्विक स्थान बन चुका है। दिया कुमारी ने बताया कि यह आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग, भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय और फैडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ( फिक्की) के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।पर्यटन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने बताय...