पंडित राजन मिश्रा को श्रद्धांजलि : स्मृति में संगीतमय संध्या

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के गायक, पद्म भूषण स्वर्गीय पंडित राजन मिश्रा की स्मृति में एक संगीतमय संध्या “श्रद्धांजलि” का आयोजन 24 अप्रैल को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड में आयोजित होगा।

इस आयोजन की जानकारी देते हुए उनके सुपुत्र पंडित रितेश मिश्रा ने बताया कि यह संध्या उनके पिता की समृद्ध संगीत विरासत को समर्पित है। उन्होंने कहा कि पंडित राजन मिश्रा ने बनारस घराने की गायकी को विश्व स्तर पर विशेष पहचान दिलाई और उनकी स्मृति में यह आयोजन संगीत प्रेमियों के लिए एक भावपूर्ण अवसर होगा।

कार्यक्रम में देश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसमें प्रमुख रूप से पंडित भोला नाथ मिश्रा (वोकल), अदनान खान (सितार), जूहेब अहमद खान (तबला), पंडित भारत भूषण गोस्वामी (सारंगी), जय शंकर मिश्रा (तबला) तथा जाकिर धोलपुरी (हारमोनियम) शामिल होंगे। इस आयोजन का संचालन राधिका मिश्रा करेंगी, कार्यक्रम का संयोजन रितभवी प्रोडक्शन्स द्वारा किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास