जयनारायण व्यास वि.वि.के पेंशनरों का प्रदर्शन जारी,महिलाएं भी उतरी मांगों को लेकर
जोधपुर। अपनी बकाया पेंशन की मांग को लेकर पेंशन सोसाइटी के बैनर तले जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा केंद्रीय कार्यालय में प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व महिला मंडल द्वारा किया गया। जिनका संयुक्त नेतृत्व प्रोफेसर विनीता परिहार,डॉ.कमलेश माथुर,प्रो प्रभा भंडारी, प्रोफेसर आई.पी. रॉय, प्रोफेसर बीना त्रिपाठी,प्रोफेसर कीर्ति राजिम वाले,प्रोफेसर जतन कंवर जैन,जगदीश कौर,समिता पूनमिया,नसीम बानो,विमला पुरोहित तथा सुरेखा टाक आदि द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर मातृ शक्ति ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन बकाया पेंशन का भुगतान न करके अन्याय का परिचय दे रहा है जो हमें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं है। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शीघ्र भुगतान नहीं किया तो हम अपने साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निरंतर आंदोलन में भागीदारी करेंगे विमला पुरोहित ने जो कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से ग्रसित होते भी प्रदर्शन में भाग लिया और प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अपनी दयनीय स्थिति का ज़िक्र करते हुए कहा कि मेरा कैंसर अंतिम स्टेज में पहुँच चुका है इलाज के लिए पैसे नहीं हैं एक एक दिन बड़े मुश्किल से कट रहा है।
सभी महिला पेंशनर्स ने एक स्वर से विश्वविद्यालय प्रशासन की हठधर्मिता एवं असफलता की घोर निंदा की। सोसाइटी के सचिव प्रो लोकेंद्र शक्तावत ने कहा कि प्रदर्शन में 250 से अधिक पेंशनर्स ने भाग लिया जिनमें पूर्व कुलपति प्रोफेसर भंवर सिंह राजपुरोहित, आर.सेंगवा, प्रोफेसर के. एल. रैगर, प्रोफेसर अशोक पुरोहित, प्रोफेसर माँगी लाल बडेरा, प्रोफेसर अवधेश शर्मा, टी.सी.गर्ग,
रामदत्त हर्ष,रामावतार उपस्थित रहे। संयोजक अशोक व्यास तथा अध्यक्ष प्रोफेसर राम निवास शर्मा ने कहा कि जब तक हमारी पेंशन का भुगतान नहीं हो जाता या विश्वविद्यालय लिखित में बकाया पेंशन भुगतान की तारीख नहीं बताएगा तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।




टिप्पणियाँ