संदेश

अप्रैल 26, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत वेंचर्स समिट में फेडरेशन ऑफ यूनिकॉर्न इनोवेटिव स्टार्टअप्स एंड इंडस्ट्रीज की इंस्टालेशन सेरेमनी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, भारत वेंचर्स समिट के दौरान फेडरेशन ऑफ यूनिकॉर्न इनोवेटिव स्टार्टअप्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों की इंस्टालेशन सेरेमनी का जयपुर में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिव लहरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सौम्या गुर्जर (पूर्व महापौर, जयपुर नगर निगम) और हरेंद्र महावर (महानिरीक्षक पुलिस, ) ने शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. आनंद पोद्दार (चेयरमैन एवं फाउंडर, पोद्दार ग्रुप ) और डॉ. संजय खंडेलवाल (चेयरमैन, भारत वेंचर एवं सॉल्यूशन) सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान FUISI के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का इंस्टालेशन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े शोधकर्ता, इनोवेटर्स और इंडस्ट्री प्रतिनिधि शामिल हुए। डॉ. आनंद पोद्दार (चेयरमैन एवं फाउंडर, पोद्दार ग्रुप ) ने कहा कि FUISI का उद्देश्य भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। उन्होंने बताया कि संस्था नवाचार, रिसर्च और इंडस्ट्री के बीच मजबूत सेतु बनाकर युवाओं को नए अवसर प्रदान कर रही है। कार्य...

कीमोथेरेपी की बजाय टैबलेट से उपचार की पहल उत्साहजनक -उप राष्ट्रपति

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि कैंसर से लड़ने और विजय प्राप्त करने के लिए मस्तिष्क से मजबूत रहना जरूरी है। उन्होंने कैंसर से बचाव के लिए विशेष रूप से युवाओं से नशीले पदार्थों और तंबाकू आदि से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कैंसर से बचाव हेतु व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कैंसर उपचार के अंतर्गत कीमोथेरेपी जैसी कठिन उपचार विधि के स्थान पर नवीनतम चिकित्सा अनुसन्धानों में टैबलेट के जरिए उपचार की पहल उत्साहजनक है। उप राष्ट्रपति कैंसर सोसाइटी द्वारा आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि शुद्ध पानी की उपलब्धता सबके लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष कैंसर के रोगी बढ़ रहे हैं। कैंसर रोगियों को प्रति वर्ष पांच लाख तक का नि:शुल्क इलाज मिलता है। इसमें सर्जरी, कीमोथेरेपी, और रेडियोथेरेपी जैसे प्रमुख कैंसर उपचार शामिल हैं। यह योजना देश भर के सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में ब्रेस्ट, फेफड़े, और मुंह के कैंसर सहित अन्य प्रकारों के इलाज को कवर करती है। गरीब मरीजों के इलाज के लिए एकमुश्त 15 लाख रुपये की राशि प्रद...

इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने न्यूरोडाइवर्स एथलीट्स का सम्मान किया

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली, विश्व ऑटिज़्म जागरूकता माह के अवसर पर, इंडिया ऑटिज़्म सेंटर जो ऑटिज़्म और संबंधित न्यूरोडेवलपमेंटल स्थितियों वाले व्यक्तियों का समर्थन करने वाला एक गैर-लाभकारी संगठन है, ‘स्पोर्ट्स फॉर ऑल: बिल्डिंग एन क्विटेबल स्पोर्टिंग इकोसिस्टम फॉर ऑल’ पहल का आयोजन किया।  यह पहल द क्वांटम हब, स्पेशल ओलंपिक्स भारत और द एक्सेसिबिलिटी कोएलिशन के सहयोग से आयोजित की गई, जिसने नीति-निर्माताओं, प्रैक्टिशनर्स, पैरा और विशेष एथलीट्स, तथा समावेशन के पक्षधर लोगों को एक साथ लाकर खेलों में समान पहुंच और भागीदारी पर चर्चा को आगे बढ़ाया।, साथ ही इसके दीर्घकालिक दृष्टिकोण ‘समावेश’ को आगे बढ़ाती है जो भारत का सबसे बड़ा स्थायी, समुदाय-आधारित आजीवन देखभाल और समर्थन का आवासीय पारिस्थितिकी तंत्र है। कार्यक्रम में युवा न्यूरोडाइवर्स एथलीट्स को सम्मानित किया गया। इस समारोह का नेतृत्व डॉ. मल्लिका नड्डा, अध्यक्ष, स्पेशल ओलंपिक्स भारत,  गीता मंडाविया, संरक्षक सदस्य, स्पेशल ओलंपिक्स गुजरात, जयशंकर नटराजन, निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, इंडिया ऑटिज़्म सेंटर, साखी सिंघी, गवर्निंग ...