संदेश

कांग्रेस के 'मंथन ' में नेताओं ने कहा, बगावत करने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नही

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी मुख्यालय में आयोजित 'मंथन ' सम्मेलन में 'संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ' अभियान के तहत संगठनात्मक नियुक्तियों और रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। शहर कांग्रेस प्रभारी व विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि संगठन को इस तरह मजबूत किया जाएगा कि किसी नेता के पार्टी छोड़ने से संगठन पर कोई असर न पड़े। उन्होंने निकाय और पंचायत चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर बगावत करने वाले कार्यकर्ताओं को कहा कि अब अनुशासनहीनता करने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं होगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ही देश के स्वर्णिम भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हार के डर से चुनाव टाल रही है। विधायक अमीन कागजी ने कहा कि जयपुर में कांग्रेस तेजी से मजबूत हो रही है और जल्द ही पार्टी अपना परचम लहराएगी। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी दबाव या कार्रवाई से डरने वाला नहीं है। सम्मेलन में ...

समर्पण संस्था : डॉ. दौलत राम माल्या पुनः तीन वर्ष के लिए निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। समर्पण संस्था के पंजीकृत सदस्यों की जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन समर्पण आश्रय केयर भवन,साँभरिया रोड,सिन्दौली में किया गया। बैठक सेवानिवृत्त आईआरएस डॉ. डी. आर. रेवाला की अध्यक्षता में की गई । संस्था के मुख्य संरक्षक सेवानिवृत्त कर्नल एस एस शेखावत चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे । चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल एस एस शेखावत ने तीन वर्षीय कार्यकारिणी पुनर्गठन के लिए सदस्यों से संस्था संविधान के अनुसार किसी एक व्यक्ति का अध्यक्ष पद हेतु नाम प्रस्ताव का आग्रह किया । संस्था के संरक्षक सदस्य रमेश कुमार बैरवा ने डॉ. दौलत राम माल्या के नेतृत्व में किये गये सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए पुन: डॉ. माल्या के नाम का प्रस्ताव रखा और सदस्य रामावतार नागरवाल ने इसका समर्थन किया । सभी उपस्थित सदस्यों ने निर्विरोध डॉ. दौलत राम माल्या को अध्यक्ष निर्वाचित करने का समर्थन किया । चुनाव अधिकारी शेखावत व सदस्यों ने सर्व सम्मति से पुनः 3 वर्ष के लिए डॉ. माल्या को अध्यक्ष निर्वाचित कर प्रबन्ध कार्यकारिणी गठित करने की ज़िम्मेदारी दी । डॉ. माल्या ने संस्था सदस्यों का धन्यवाद व आभार व्...

अंकिता भंडारी को न्याय और VIP अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली, अंकिता भंडारी न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर VIP अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन में कमला पंत ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को 3 वर्ष से ऊपर हो गए हैं लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला है और VIP अपराधी अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं । कमला पंत ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला राठौर ने दुष्यंत गौतम और अजय कुमार का नाम लिया है जो भाजपा के पदाधिकारी हैं । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभी तक VIP अपराधियों पर कोई कारवाई नहीं की है । मंच की निर्मला बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड आते हैं और उनकी रैली की तैयारियों और व्यवस्था को अंकिता भंडारी हत्याकांड में VIP के तौर आए अजय कुमार को देखते हैं ये बड़े ही शर्म की बात है । एक तरफ भाजपा सरकार नारी शक्ति वंदन के नाम पर नौटंकी कर रही है दूसरी तरफ उसके पदाधिकारी महिलाओं का शोषण करते हैं । भाजपा सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड के VIP अपराधियों को बचाने का काम कर रही है । इस अवसर पर ब्र...

CM धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून : CM धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में इस वर्ष मात्र 45 दिनों की अवधि में 520 किलोग्राम शहद का उत्पादन किया गया । मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में शहद उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं, विशेषकर पर्वतीय और वन क्षेत्रों में।  उन्होंने निर्देश दिए कि वन क्षेत्रों में बी-बॉक्स की स्थापना के लिए एक प्रभावी नीति तैयार की जाए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मधुमक्खी पालन को प्राथमिकता दी जाएगी और इससे जुड़े किसानों एवं उद्यमियों को विशेष सब्सिडी प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मौन पालन को और अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा तथा इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए तेजी से कार्य किया जाएगा। उन्होंने इसे स्वरोजगार का एक सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर आय में वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। मुख्यमंत्री...

भीषण गर्मी में ड्यूटी करते ट्रैफिक जवानों को "जन सहयोग"

चित्र
० योगेश भट्ट ०  कांकेर। इस वर्ष अप्रैल माह में ही गर्मी के मौसम ने मई जून जैसा भीषण रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लोगों का सड़क पर चलना मुश्क़िल हो गया है। ऐसी स्थिति में ट्रैफिक जवानों को दिनभर चिलचिलाती धूप में खड़े रहकर ड्यूटी करनी पड़ती है। उनकी इस हालात का अंदाज़ा लगाकर नगर की समाजसेवी संस्था जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने निश्चय किया कि इन्हें कुछ तो राहत अपनी संस्था की ओर से पहुंचाई जाए।  "जन सहयोग" के सदस्य कड़ी धूप में निकल पड़े और जहां-जहां ट्रैफिक जवान धूप व भारी गर्मी में ड्यूटी कर रहे थे, वहां पहुंचकर उन्हें ठंडे पानी की बोतल,बिस्कुट तथा नाक- कान ढांकने हेतु सफेद तौलिए प्रदान किये। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने वक्तव्य दिया कि इस वर्ष की भयंकर रिकॉर्ड तोड़ गरमी ने अभी से सबको डराना शुरू कर दिया है, आगे मई जून में क्या होगा,कौन जानता है? इस पर ध्यान देते हुए हमारी संस्था ने उन जवानों को राहत पहुंचाने का निश्चय किया, जिनकी ड्यूटी ही चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच लगी करती है। कभी छोटे-मोटे एक्सीडेंट, कभी जुलूस रैली आदि से भी...

काव्य संग्रह अपराजिता का विमोचन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  विक्रोली, मुंबई में रोमा झा के संयोजन में पुस्तक विमोचन का आयोजन किया गया। अपराजिता नामक काव्य संग्रह निकष प्रकाशन -अशोक सिंह सत्यवीर द्वारा प्रकाशित है कश्मीरा सिंह के संपादन में पाठकों तक यह पुस्तक पहुंची है। इस काव्य संग्रह में नौ कवयित्रियों कश्मीरा सिंह, डॉ विद्या रानी, डॉ मीरा झा, डॉ आभा पूर्वे, डॉ शोभा कुमारी,रूपम झा,रोमा झा, दामिनी चौधरी, उलूपी झा की रचनाएं हैं  पुस्तक में रोमा झा की रचना के साथ ही उनकी माता मीरा झा की भी रचना है जो स्वयं एक विदुषी महिला होने के साथ साहित्य प्रेमी थीं, विमोचन समारोह में पंडित सागर त्रिपाठी तथा पंडित पवन तिवारी , नंदलाल क्षितिज, कवयित्री तथा संचालिका पल्लवी रानी, रमाकांत ओझा पत्रकार लक्ष्मीकांत कमलनयन,  अमिताभ कुंदन,कृतायन पाण्डेय, वैष्णवी तिवारी तथा वरिष्ठ साहित्यकार, नीलांबरी फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ नीलिमा पाण्डेय की उपस्थिति रही कार्यक्रम आयोजन में रोमा झा और उनके पति रमन झा तथा पुत्र रोमेन रमन झा और पुत्रवधू अंकिता त्यागी ने मिलकर किया। 

ऑल इंडिया एजुकेशनल मूवमेंट AIEM द्वारा चुनाव सुधार और नागरिक सशक्तिकरण' पर आयोजन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली, ऑल इंडिया एजुकेशनल मूवमेंट (AIEM) ने लीगल कनेक्ट दिल्ली के सहयोग से ओखला स्थित 'द स्कॉलर स्कूल' में "चुनाव सुधार और नागरिक सशक्तिकरण" विषय पर एक कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईईएम के सरपरस्त व तस्मिया एजुकेशन सोसाइटी के डॉ एस फ़ारूक़ ने की तो मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व इंडियन इस्लामिक कल्चर सेंटर के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने शिरकत की। कार्यक्रम में AIEM के अध्यक्ष डॉ. ख्वाजा एम. शाहिद ने चुनावों में धनबल और जनशक्ति के प्रभाव पर जोर दिया और इस अवसर पर AIEM के संस्थापक सैयद हामिद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । मुख्य वक्ता के तौर पर भारत के पूर्व उपमुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नूर मोहम्मद ने नागरिकों के अधिकारों और चुनाव सुधारों की आवश्यकता पर बात की और 'फर्स्ट पास्ट द पोस्ट' प्रणाली के मुकाबले 'आनुपातिक प्रतिनिधित्व' प्रणाली के साथ अन्य सुधारात्मक बिंदुओं पर खासतौर से चर्चा की।  प्रोफेसर वीके त्रिपाठी ने विशेष अतिथि के तौर पर अपनी बात रखते हुए कॉरपोरेट को डेमोक्रेटिक सिस्टम ...