कांग्रेस के 'मंथन ' में नेताओं ने कहा, बगावत करने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नही

० आशा पटेल ० 
जयपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी मुख्यालय में आयोजित 'मंथन ' सम्मेलन में 'संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ' अभियान के तहत संगठनात्मक नियुक्तियों और रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।
शहर कांग्रेस प्रभारी व विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि संगठन को इस तरह मजबूत किया जाएगा कि किसी नेता के पार्टी छोड़ने से संगठन पर कोई असर न पड़े। उन्होंने निकाय और पंचायत चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर बगावत करने वाले कार्यकर्ताओं को कहा कि अब अनुशासनहीनता करने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं होगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ही देश के स्वर्णिम भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हार के डर से चुनाव टाल रही है। विधायक अमीन कागजी ने कहा कि जयपुर में कांग्रेस तेजी से मजबूत हो रही है और जल्द ही पार्टी अपना परचम लहराएगी।
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी दबाव या कार्रवाई से डरने वाला नहीं है। सम्मेलन में अर्चना शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज, आर. आर. तिवाड़ी सहित कई नेताओं ने भी विचार रखे। इस मौके पर कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। सुनील शर्मा शहर अध्यक्ष ने कहा कि जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ सम्मेलन में जिस तरह आप लोग हज़ारों की संख्या में पधारे उसके लिए हृदय से आभार!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार