संदेश

अप्रैल 29, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय के समारोह में विद्यार्थियों को शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय द्वारा 'समन्वय 2026' का आयोजन किया गया। यह महाविद्यालय की प्रतिभा और उत्कृष्टता का वार्षिक उत्सव है, जिसमें छात्रों, शिक्षकों, विशिष्ट अतिथियों और अभिभावकों ने कॉलेज की उपलब्धियों को साझा किया। अपनी शताब्दी विरासत को संजोए हुए, महाविद्यालय निरंतर ऐसे व्यक्तित्वों को तैयार कर रहा है जो विभिन्न क्षेत्रों में सार्थक योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के उपराज्यपाल, तरणजीत सिंह संधू उपस्थित रहे। उन्होंने संस्थान की गौरवशाली विरासत और भविष्य के नवप्रवर्तकों और उत्कृष्ट प्रतिभाओं को गढ़ने में इसकी स्थायी भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के दृष्टिकोण के साथ अपनी बात रखते हुए, उन्होंने महिलाओं की बदलती भूमिका और तेजी से बदलती दुनिया में 'क्रिटिकल थिंकिंग' के महत्व पर जोर दिया।  उन्होंने छात्राओं को अनुकूलनशील, समाधानोन्मुख और अपने मूल्यों से जुड़े रहकर समाज में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कृतिम बुद्धिमत्ता (एआई)...

Dehradun अंकिता भंडारी को न्याय और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विधानसभा घेराव

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून, अंकिता भंडारी न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच द्वारा देहरादून विधानसभा का घेराव किया गया । मंच की कमला पंत ने कहा कि भाजपा सरकार एक दिन नारी शक्ति वंदन विधानसभा सत्र लाकर महिला हितैषी होने की नौटंकी कर रही है । अंकिता भंडारी हत्याकांड को 3 वर्ष से भी ऊपर हो गए उस हत्या के VIP अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं लेकिन आजतक उनको ना गिरफ्तार किया गया ना उन पर कारवाई हो रही है । मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पूरी ने ताकत लगा रखी है कि किसी तरह अंकिता हत्याकांड के VIP अपराधियों को बचाया जाए क्योंकि जिन VIP के नाम सामने आए हैं वो दुष्यंत गौतम और अजय कुमार भाजपा के बड़े पदाधिकारी हैं । मंच की निर्मला बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा सरकार को नारी वंदन के नाम पर एक दिन का विधानसभा सत्र करते हुए शर्म नहीं आती है । प्रदेश में आए दिन स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण महिलाओं को अपनी जान गंवानी पड़ रही है, प्रदेश में आए दिन महिलाओं की हत्या हो रही है, पहाड़ में जंगली जानवरों के हमलों के कारण महिलाएं अपनी जान गंवा रही है और अंकिता भंड...

द ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार '50 देशों से 195 से अधिक इनबाउंड फॉरेन टूर ऑपरेटर्स ने भाग लिया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार (जीआईटीबी) 2026 का सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में ट्रैवल ट्रेड के उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। यह संस्करण इनबाउंड टूरिज़्म को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहा। आयोजन के दौरान ‘बायर्स’ और ‘सैलर्स’ ने व्यापक नेटवर्किंग अवसरों और सार्थक व्यावसायिक संवाद को लेकर संतोष व्यक्त किया। इस आयोजन में लगभग 50 देशों से 195 से अधिक प्रमुख इनबाउंड फॉरेन टूर ऑपरेटर्स ने विदेशी खरीदारों के रूप में भाग लिया। एग्जीबिशन में हेरिटेज, वेलनेस, स्पिरिचुअल, वाइल्डलाइफ और एक्सपीरियंस-आधारित टूरिज़्म से जुड़े उत्पादों और सेवाओं को प्रस्तुत किया गया, जिसने विदेशी खरीदारों की विशेष रुचि दिखाई दी। प्रतिभागियों ने प्रदर्शित गंतव्यों और उत्पादों को अपने-अपने बाजारों में प्रमोट करने की सकारात्मक प्रतिबद्धता भी जताई। एग्जीबिशन के दौरान मेजबान राज्य राजस्थान सहित ओडिशा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गोवा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब के राज्य पर्यटन बोर्ड्स के पवेलियंस ने बायर्स का विशेष ध्यान आकर्षित किया। जहां राज्यों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान और...

हाईफ्लायर रिकॉर्ड्स' पर रिलीज होगा वेबसरीज़ "अनुभा" का "धूप में साया बन के" सॉन्ग

चित्र
0 संवाददाता द्वारा 0  ​मुंबई :  ​डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कलात्मक कहानियों को एक नया आयाम देने के लिए रॉयल मेमोरीज फिल्म्स (Royal Memories Films) और BR इंटरनेशनल फिल्म प्रोडक्शन (BR International Film Production) ने अपनी वेब सीरीज 'ANUBHA' (What happens when an artist imagines) का पोस्टर साझा कर दिया है। यह सीरीज एक कलाकार की कल्पना की उस गहरी परत को टटोलती है जहाँ प्रेम, हकीकत और ख्वाब का मिलन होता है। ​सीरीज के नाम के साथ जुड़ी टैगलाइन "What happens when an artist imagines" इस प्रोजेक्ट की पूरी कहानी को एक दार्शनिक आधार देती है। यह एक चित्रकार (Painter) के जीवन और उसकी रचनात्मक यात्रा के इर्द-बिर्द बुनी गई 5 एपिसोड की एक कहानी है।  अभिनेता रतिकान्त कामिला (Ratikant Kamila) ने कहा  ​"एक कलाकार का प्यार आम दुनिया की बंदिशों में नहीं बंधा होता; उसका प्यार तो कैनवास पर बिखरे उन रंगों की तरह होता है जो खयालों की एक अलग ही दुनिया रचते हैं।  जब एक कलाकार प्यार करता है, तो वह अपनी कल्पनाओं के जरिए उस एहसास को एक ऐसी ऊँचाई पर ले जाता है जहाँ हकीकत धुंधली पड़ जाती है और सिर्...

अपोलो एथेना : महिलाओं के कैंसर उपचार के लिए,इंटीग्रेटेड गायने-ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी इकोसिस्टम लॉन्च

चित्र
० नूरुद्दीन अंसारी ०  नई दिल्ली : अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, ने भारत का पहला पूरी तरह गायने-ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी इकोसिस्टम लॉन्च करने की घोषणा की है। यह महिलाओं के कैंसर इलाज में मौजूद एक बड़ी और लंबे समय से अनदेखी कमी को दूर करने के लिए तैयार की गई है। भारत में स्त्री रोग संबंधी कैंसर (गायनेकोलॉजिकल कैंसर) लगातार बढ़ रहा है। ग्लोबोकैन 2022 के अनुसार, ये कैंसर भारतीय महिलाओं में सबसे आम कैंसर में शामिल हैं और बीमारी तथा मृत्यु दोनों का बड़ा कारण बनते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के 2025 के आंकड़ों के अनुसार, हर साल महिला जननांग कैंसर के 1,71,000 से अधिक नए मामले सामने आते हैं और करीब 86,000 मौतें होती हैं। इतने बड़े स्तर पर बीमारी होने के बावजूद, विशेषज्ञ और एकीकृत इलाज की सुविधा अब भी सीमित है। मरीजों को अक्सर अलग-अलग डॉक्टरों और अस्पतालों के बीच भटकना पड़ता है, और शुरुआती चरण में विशेषज्ञ इलाज तक पहुंच बहुत कम लोगों को मिल पाती है। इसी चुनौती को देखते हुए, अपोलो एथेना का नया गायने-ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी सेंटर ...