समर्पण संस्था : डॉ. दौलत राम माल्या पुनः तीन वर्ष के लिए निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

० आशा पटेल ० 
जयपुर। समर्पण संस्था के पंजीकृत सदस्यों की जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन समर्पण आश्रय केयर भवन,साँभरिया रोड,सिन्दौली में किया गया। बैठक सेवानिवृत्त आईआरएस डॉ. डी. आर. रेवाला की अध्यक्षता में की गई । संस्था के मुख्य संरक्षक सेवानिवृत्त कर्नल एस एस शेखावत चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे ।
चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल एस एस शेखावत ने तीन वर्षीय कार्यकारिणी पुनर्गठन के लिए सदस्यों से संस्था संविधान के अनुसार किसी एक व्यक्ति का अध्यक्ष पद हेतु नाम प्रस्ताव का आग्रह किया । संस्था के संरक्षक सदस्य रमेश कुमार बैरवा ने डॉ. दौलत राम माल्या के नेतृत्व में किये गये सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए पुन: डॉ. माल्या के नाम का प्रस्ताव रखा और सदस्य रामावतार नागरवाल ने इसका समर्थन किया ।
सभी उपस्थित सदस्यों ने निर्विरोध डॉ. दौलत राम माल्या को अध्यक्ष निर्वाचित करने का समर्थन किया ।
चुनाव अधिकारी शेखावत व सदस्यों ने सर्व सम्मति से पुनः 3 वर्ष के लिए डॉ. माल्या को अध्यक्ष निर्वाचित कर प्रबन्ध कार्यकारिणी गठित करने की ज़िम्मेदारी दी । डॉ. माल्या ने संस्था सदस्यों का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए समर्पित भाव से सेवा करने का प्रण लिया।
इस अवसर पर संस्था के एज्युकेशनल एम्बेसेडर अभियान,जरूरतमंद विद्यार्थियों के आवेदन और समर्पण आश्रय केयर भवन के पोस्टरों का विमोचन भी किया गया। मंच संचालन योगाचार्य योगी मनीष विजयवर्गीय ने किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास