ऑल इंडिया एजुकेशनल मूवमेंट AIEM द्वारा चुनाव सुधार और नागरिक सशक्तिकरण' पर आयोजन
० संवाददाता द्वारा ० नई दिल्ली, ऑल इंडिया एजुकेशनल मूवमेंट (AIEM) ने लीगल कनेक्ट दिल्ली के सहयोग से ओखला स्थित 'द स्कॉलर स्कूल' में "चुनाव सुधार और नागरिक सशक्तिकरण" विषय पर एक कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईईएम के सरपरस्त व तस्मिया एजुकेशन सोसाइटी के डॉ एस फ़ारूक़ ने की तो मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व इंडियन इस्लामिक कल्चर सेंटर के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने शिरकत की। कार्यक्रम में AIEM के अध्यक्ष डॉ. ख्वाजा एम. शाहिद ने चुनावों में धनबल और जनशक्ति के प्रभाव पर जोर दिया और इस अवसर पर AIEM के संस्थापक सैयद हामिद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । मुख्य वक्ता के तौर पर भारत के पूर्व उपमुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नूर मोहम्मद ने नागरिकों के अधिकारों और चुनाव सुधारों की आवश्यकता पर बात की और 'फर्स्ट पास्ट द पोस्ट' प्रणाली के मुकाबले 'आनुपातिक प्रतिनिधित्व' प्रणाली के साथ अन्य सुधारात्मक बिंदुओं पर खासतौर से चर्चा की। प्रोफेसर वीके त्रिपाठी ने विशेष अतिथि के तौर पर अपनी बात रखते हुए कॉरपोरेट को डेमोक्रेटिक सिस्टम ...