संदेश

अल सल्वाडोर के प्रसिद्ध चित्रकार रोडाल्फो वेगा अवीडो की कलाकृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन

चित्र
० आरिफ़ जमाल ०  नयी दिल्ली - प्रसिद्ध कलाकार  रोडाल्फो वेगा अवीडो, चित्रकार, इंटीरियर वास्तुशास्त्री और सांस्कृतिक प्रशासक हैं, जिन्हें फ्रांस की सरकार ने उनके सांस्कृतिक कार्यों तथा फ्रांस और लातीनी अमेरिका के बीच सम्बंधों को मजबूत बनाने के लिये पुरस्कृत भी किया है।  भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद (आईसीसीआर) और अल सल्वाडोर के दूतावास के सहयोग से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) ने अल सल्वाडोर के प्रसिद्ध चित्रकार रोडाल्फो वेगा अवीडो के कला-चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रसिद्ध चित्रकार रोडाल्फो वेगा अवीडो की उपस्थिति में विदेश और संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने आईजीएनसीए वीथिका में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मीनाक्षी लेखी ने कहा कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला-कौशल के जरिये एक-दूसरे की जीवन-शैली को समझने में मदद मिलती है तथा देशों के बीच अच्छे सम्बंधों को प्रोत्साहन मिलता है। रोडाल्फो वेगा अवीडो का अभिनंदन करते हुये उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में यह अवसर बहुत महत्त्वपूर्ण है। रोडाल्फो की कला-कृतियां एक धुरी के रूप ...

राजस्थान सरकार का एलान अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों को मिलेगी स्कॉलरशिप

चित्र
० अशोक चतुर्वेदी ०  जयपुर । राजस्थान के अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों को प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार अधिसूचना को मंजूरी प्रदान की है। पोस्ट मैट्रिक में 13,500 रूपए तक की छात्रवृत्ति पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसमें हॉस्टलर्स को 4,000 से 13,500 रूपए तक तथा डे स्कॉलर्स को 2,500 से 7,000 रूपए तक का प्रावधान है। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना को चार वर्गों में बांटा गया है। स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के प्रोफेशनल डिग्री कोर्सेज के लिए हॉस्टलर्स को 13,500 रूपए व डे स्कॉलर्स को 7,000 रूपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज जिनमें डिग्री व डिप्लोमा सर्टिफिकेट मिलता हो, में अध्ययनरत हॉस्टलर्स को 9,500 रूपए व डे स्कॉलर्स को 6,500 रूपए की स्कॉलरशिप मिलेगी। वहीं, 10वीं कक्षा के बाद किए जाने वाले विभिन्न नॉन डिग्री कोर्सेज के लिए हॉस्टलर्स को 4,000 रूपए व डे स्कॉलर्स को 2,500 रूपए की व...

महिला उद्यमियों के सम्मान में "सुपर दीवा अवार्ड 2022 "

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली - देश आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष माना रहा है ऐसे में आधुनिक युग के महिलाओं के योगदान को कैसे भुलाया जा सकता है। उद्यमी महिलाओं द्वारा देश के विकास में महत्ती योगदान रहा है. उनके कार्यों को सम्मान देने के लिए द्वारका स्थित होटल रेडिशन ब्लू मे आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में महिला उद्यमियों के सम्मान में सोशल बाइट्स कम्पनी ने "सुपर दीवा अवार्ड 2022 " समारोह का अयोजन किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर तारे ज़मीन पे, जुग जुग जियो फिल्म की जानी मानी अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर सीडब्ल्यूईआई की चेयरपर्सन डॉ शशि सिंह, स्पोर्टस सेलिब्रेटी डॉ रिचा सूद, मोटरस्पोर्ट्स एक्सपर्ट विम्मी सिंह, कारपोरेट एविएशन ट्रेनर अंशु शर्मा, ब्रांड एंड मार्केटिंग एक्सपर्ट अल्पना चौधरी और पॉलिसी रिसर्चर मुक्ता नायक जूरी मेंबर के रूप में उद्योग जगत में महिलाओं के योगदान के बारे में बताया जिन उधमियों को सम्मानित किया गया उनमें वृत्ति पठानिया, शालिनी अग्रवाल, डाक्टर जेरीना , परिधि सिंह, बानी सोंधी, सपना नारंग, साक्षी ख...

संजय कुमार राकेश बने कॉमन सर्विस सेंटर के प्रबंध निदेशक

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली -  संजय कुमार राकेश ने 2020 नवंबर में कॉमन सर्विस सेंटर के सीईओ का पदभार ग्रहण किया था. इसके लिए उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा ( आईएएस ) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी. वह 1990 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं. मूल रूप से त्रिपुरा काडर के आईएएस अधिकारी रहे संजय कुमार राकेश अपने साथ 30 वर्ष का अनुभव लेकर कॉमन सर्विस सेंटर आए हैं. वह राज्य और केंद्र सरकार में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं. कॉमन सर्विस सेंटर में पदभार ग्रहण करने से पहले वह त्रिपुरा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव थे. उससे पहले वह सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत थे.  संजय कुमार राकेश , मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ' कॉमन सर्विस सेंटर ' को नई जिम्मेदारी दी गई है. वह अब कॉमन सर्विस सेंटर के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभालेंगे. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में कॉमन सर्विस सेंटर की 52 वीं बोर्ड मीटिंग में यह फैसला किया गया. बैठक की अध्यक्षता अलकेश कुमार शर्मा सचिव सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने की. बैठक में कॉमन सर्विस सेंटर के प्रबंध निदेशक की नियुक्ति के अलावा वर्ष 2021 ...

अग्नि और बरखा’ नाटक का मंचन : नीतिगत सिद्धांतों का वर्णन जो आज भी प्रासंगिक

चित्र
० अशोक चतुर्वेदी ०  जयपुरः जवाहर कला केंद्र में ‘अग्नि और बरखा’ नाटक का मंचन किया गया। केंद्र की पाक्षिक नाट्य योजना के तहत आयोजित नाटक में ज़फ़र खान के निर्देशन में कलाकारों ने अभिनय किया। महाभारत के वनपर्व अध्याय में वर्णित यवक्री की कथा पर आधारित नाटक गिरिश कर्नाड़ ने लिखा है। इसका हिन्दी अनुवाद रामगोपाल बजाज ने किया। पौराणिक पृष्ठभूमि वाले नाटक में ऐसे कई नीतिगत सिद्धांतों का वर्णन किया गया है जो आज भी प्रासंगिक है। नाटक की कहानी रैभ्य के दो पुत्रों परावसु, अरवसु और भतीजे यवक्री के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दिखाया गया कि स्वार्थ, ईर्ष्या, क्रोध व प्रतिशोध के चलते किए जाने वाले प्रपंचों से पैदा हुई अग्नि जीवन को किस तरह तबाह करती है। इन सबके बीच भी प्रेम रूपी बरखा की बौछार से मनुष्य जीवन निखर उठता है। नाटक में अरवसु और नितिलाई नामक पात्र त्याग, प्रेमभाव से परिपूर्ण हैं। वह दूसरों के लिए त्याग कर संतुष्ट रहते हैं। इस निश्छल, निर्मल, त्यागमयी प्रेम से ही संसार का अस्तित्व है और यही समस्त जीवों को एकता के सूत्र में बांधे रखता है। अनुराग सिंह, राजदीप, विनोद जोशी, यशेश पटेल, अनुश्री ने...

पूरा विश्व आज संस्कृत की ओर देख रहा है

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी  दिल्ली - पूर्व केन्द्रीय मंत्री ' निशंक ' ने  कहा कि भारतीय संस्कृति के अमूल्य धरोहर को इन्डोनेशिया जैसे मुस्लिम बाहुल्य देशों में भी देखा जा सकता है जहां पवनपुत्र हनुमान, पुरुषोत्तम राम, श्रीकृष्ण तथा विष्णु आदि की मूर्तियां सर्वत्र विराजमान हैं । भारतवासी वहां से भी रामलीला का मंचन सीख सकतें हैं । इन्डोनेशिया के लोग का मानना है कि इस देश में इस्लाम सत्ता तो है । लेकिन संस्कृति तो पुरुषोत्तम राम का ही है । उन्होंने यह भी कहा कि वहां पर उन्होंने घटोत्कच का के जीवंत मंचन देख कर आश्चर्यचकित रह गये थे।   डा वीरेन्द्र सिंह बत् र्वाल की रचना ' फागुणी ' तथा डा विशनदत्त जोशी की पुस्तक ' पूर्वराग संरक्षण- प्रकत्पन राग ' को विमोचन भी विमोचन किया गया । 'फागुणी ' पहाड़ के परिवेश,पलायन तथा गरीबी की मार्मिक प्रस्तुति करती है । डा जोशी की किताब पारंपरिक भारतीय रागों की विशेषता पर प्रकाश डालती है ।  सीएसयू , दिल्ली के कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी की अध्यक्षता में शिक्षक पर्व के 05-09 सितंबर 2022 के अन्तर्गत व्याख्यानों का आयोजन अभिमुख तथा आभासी दो...

बिहार में 224 नगर निकाय चुनाव का ऐलान, 10 अक्टूबर से शुरू होगा मतदान

चित्र
० संत कुमार गोस्वामी ०  पटना .  नगर निगम के वार्ड पार्षद पद के लिए आबादी के अनुसार खर्च की सीमा तय की गई है। नगर निगम क्षेत्र में चार से दस हजार आबादी वाले वार्ड में अधिकतम 60 हजार रुपये खर्च करने की अनुमति होगी, जबकि दस से बीस हजार की आबादी वाले वार्ड में 80 हजार रुपये तक चुनाव में खर्च किए जा सकेंगे। वहीं बिहार में नगर निकाय आम चुनाव 2022 में दो बच्चों के माता-पिता ही उम्मीदवार हो सकते हैं। दो से अधिक संतान होने पर चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। नियम में ये भी अगर किसी व्यक्ति के दो से अधिक संतान हैं और वे इनमें से किसी को गोद दे देते हैं, तो ऐसी स्थिति में भी उस बच्चे के जैविक पिता वही कहलाएंगे। जिस व्यक्ति ने गोद लिया है, वे उसके पिता नहीं माने जाएंगे।  बिहार में नगरपालिका चुनाव का ऐलान हो गया है. राज्य के 224 नगरपालिका में चुनाव होना है. राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने शुक्रवार को चुनाव के तारीखों की घोषणा की. इसके तहत राज्य के सभी नगर निकायों यानी नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत आदि के चुनाव होने. पहले चरण के लिए 10 अक्टूबर को 156 नगरपालिका क्षेत्रों में मतदान ह...

दिव्यांग शिविर में ट्राई साइकिल, इलेक्ट्रॉनिक स्टिक,कान की मशीन उपलब्ध कराई जाएगी

चित्र
०  संत कुमार गोस्वामी ०  बिहार - मशरक (छपरा) : मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय शिविर आयोजन किया गया । भारत सरकार का उपकरण को दिव्यांगों के लिए निरीक्षण कर उनको उपकरण उपलब्ध करा रही है जिसमें दिब्यांगजनों का सर्वेक्षण किया जाएगा।  आयोजित दिब्यांगता शिविर का उद्घाटन बिग मशरख प्रखंड के विकास पदाधिकारी मोहम्मद आसिफ, मसक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी बीजेपी मसरख मंडल के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष विमल कुशवाहा आदि लोग ने की। उक्त शिविर में मशरक बीडीओ मो.आसिफ सहित प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी, व कर्मी तथा अंचल कर्मी भी उपस्थित रहें। दिब्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से अर्ध सरकारी पत्र के आलोक में विभिन्न प्रखंडों में शिविर के माध्यम से दिब्यांगजनो का सर्वेक्षण किया गया इस मौके पर मसरख बीजेपी मंडल अध्यक्ष पूर्वी सुनील सिंह ने कहा दिव्या दिव्यांग शिविर में लोगों को ट्राई साइकिल, इलेक्ट्रॉनिक स्ट्रीक , कान की मशीन आदि उपकरण उपलब्ध कराई जाएगी आए शिविर में लोगो की नामांकन की गई है । महाराजगंज के सभी ब्लॉक आदि जगह शि...

भारत दुनिया के दुग्ध उत्पादन में 23 फीसदी योगदान देता है

चित्र
० योगेश भट्ट ०  डेयरी फॉर न्यूट्रिशन एण्ड लिवलीहुड’ विषय पर 24 सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें डेयरी उद्योग से जुड़े विभिन्न पहलुओं को कवर किया जाएगा। इसके अलावा तीन टेकनिकल सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, 91 विदेशी एवं 65 भारतीय प्रवक्ताओं सहित कुल 156 प्रवक्ता इन सत्रों को सम्बोधित करेंगे। साथ ही विषय “Innovations across Dairy Value Chain - Aligning with UN SDGs” पर एक पोस्टर सत्र का आयोजन भी होगा। नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 सितम्बर को ग्रेटर नोएडा में आईडीएफ वर्ल्ड डेयरी समिट 2022 का उद्घाटन करेंगे। ‘डेयरी फॉर न्यूट्रिशन एण्ड लिवलीहुड’ यानि पोषण एवं आजीविका के लिए डेयरी विषय पर आधारित इस सम्मेलन में भारतीय एवं विश्वस्तरीय डेयरी उद्योग के विशेषज्ञ, किसान, नीति निर्माता हिस्सा लेंगे।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्मित शाह तथा मछलीपालन, पशुपालन एवं डेयरी के लिए केन्द्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाल सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। 1974 में भारत द्वारा इंटरनेशनल डेयरी कॉन्ग्रेस के आयोजन के बाद पिछले 48 वर्षों से इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशनल के अध...

किसी समाज या देश के आर्थिक उन्नति में संस्कृति की क्या भूमिका होती है

चित्र
० योगेश भट्ट ० देश का पारंपरिक तथा आधुनिक विश्वविद्यालय इक्ट्ठे मिला कर इस तरह का पहला काम कर रहा है और आशा की जा सकती है भारत की विविध बौद्धिक परम्परा सामाजिक मेल मिलाप के एक समन्वित बिन्दु पर राष्ट्र निर्माण के लिए कृत संकल्प होंगे ।    नयी दिल्ली- केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी की अध्यक्षता में शिक्षा मन्त्रालय, भारत सरकार प्रदत्त 'क्रियटिंग इन्टेलेक्चुअल हेरिटेज 'परियोजना की प्रथम बैठक की गयी । इसमें सीएसयू,दिल्ली के साथ बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी तथा आईआईएम ,इन्दौर मिल कर संयुक्त रुप से कार्य करेगा । इसमें प्रो बद्री नारायण तिवारी , निदेशक ,जी.बी. पन्त सामाजिक विज्ञान संस्थान,प्रयागराज तथा आईआईएम ,इन्दौर के निदेशक के प्रतिनिधि के रुप में प्रो निशित कुमार सिन्हा तथा अन्य संकाय सदस्यों के अतिरिक्त कुलसचिव प्रो रणजित कुमार बर्मन् भी अभिमुख माध्यम से उपस्थित रहे । इसके अतिरिक्त नेशनल संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरुपति ,सत्यवती कॉलेज , दिल्ली विश्वविद्यालय , महर्षि पाणिनि संस्कृत तथा वैदिक विश्वविद्यालय,उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय , ...