अल सल्वाडोर के प्रसिद्ध चित्रकार रोडाल्फो वेगा अवीडो की कलाकृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन

० आरिफ़ जमाल ० 
नयी दिल्ली - प्रसिद्ध कलाकार  रोडाल्फो वेगा अवीडो, चित्रकार, इंटीरियर वास्तुशास्त्री और सांस्कृतिक प्रशासक हैं, जिन्हें फ्रांस की सरकार ने उनके सांस्कृतिक कार्यों तथा फ्रांस और लातीनी अमेरिका के बीच सम्बंधों को मजबूत बनाने के लिये पुरस्कृत भी किया है। भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद (आईसीसीआर) और अल सल्वाडोर के दूतावास के सहयोग से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) ने अल सल्वाडोर के प्रसिद्ध चित्रकार रोडाल्फो वेगा अवीडो के कला-चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रसिद्ध चित्रकार रोडाल्फो वेगा अवीडो की उपस्थिति में विदेश और संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने आईजीएनसीए वीथिका में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मीनाक्षी लेखी ने कहा कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला-कौशल के जरिये एक-दूसरे की जीवन-शैली को समझने में मदद मिलती है तथा देशों के बीच अच्छे सम्बंधों को प्रोत्साहन मिलता है। रोडाल्फो वेगा अवीडो का अभिनंदन करते हुये उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में यह अवसर बहुत महत्त्वपूर्ण है। रोडाल्फो की कला-कृतियां एक धुरी के रूप में काम करती हैं, जिनके केंद्र में कोई न कोई विशेष कहानी होती है। वे तार, रेत और पत्तों जैसी सामग्रियों को सावधानी से चुनकर तथा उन्हें अपनी स्मृति में ढालने के बाद कलात्मक रूप प्रदान करते हैं। एक्रेलिक और नियोन रंगों के जरिये वे कैनवास पर ब्रह्माण्ड या धार्मिक पात्रों-प्रतीकों के चित्र उकेरते हैं। 

ये सभी चित्र लगभग अमूर्त होते हैं। ज्यामितीय रेखांकन, रंग और कलेवर मिलकर उनकी अपनी शैली को चित्रित करते हैं, जिन्हें देखना बहुत मनभावन होता है। कलाकृतियों को ध्यान से देखने पर तरह-तरह का भान होता है, जैसे वास्तुकला, मंदिर, किरण, सूर्य, चंद्रमा, आदि। कलाकृतियों में आकाश का भान सूर्य और चंद्रमा की हरकत से कराया जाता है। इस पर तीन आयामी आकाश का चित्र बना होता है। 

उनकी कलाकृतियां विभिन्न निजी और सार्वजनिक संकलन का हिस्सा हैं तथा विश्व के 20 से अधिक देशों में उन्हें प्रदर्शित किया जा चुका है। इन चित्रों और संकलनों को मेत्ज़ में पॉमपिंदू म्यूजियम, तेहरान आर्टिस्टिक हाउस, स्पेन के रक्षा मंत्रालय, क्यूबा में हवाना स्थित गोमेज पैलेस में रखा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा