संदेश

आज लॉन्च होगा JIO का TRUE 5G बीटा ट्रायल

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी से शुरू होंगी बीटा ट्रायल सर्विस • JIO TRUE 5G ‘वेलकम-ऑफर’ सिर्फ इनविटेशन पर: o दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और वाराणसी में चुनिंदा जियो यूजर्स को ही मिलेंगे इनविटेशन o ऑफर में यूजर्स को 1Gbps तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा • JIO TRUE 5G को दुनिया का सबसे एडवांस 5G सर्विस माना जा रहा है • नई दिल्ली : जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी, रिलायंस जियो की ट्रू-5जी सर्विस का बीटा ट्रायल दशहरे से शुरू हो रहा है। यह सर्विस देश के चार शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और वाराणसी में शुरू की जाएंगी। अभी यह सर्विस ऑन इनविटेशन है, यानी मौजूदा जियो यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा जाएगा। यूजर्स को इसके साथ ही वेलकम-ऑफर भी मिलेगा, जिसके तहत यूजर्स को 1GBPS तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा। इनवाइटेड यूजर्स इन जियो ट्रू 5जी सर्विस का एक्सपीरियंस करेंगे और उनके अनुभवों के आधार पर ही कंपनी विस्तृत 5जी सर्विस लॉन्च करेगी। "वी केयर" यानी हमें आपका ख्याल है, Jio का True-5G इसी मूल मंत्र पर ...

"साहित्य का समीक्षात्मक अनुशीलन" पुस्तक का वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल ने किया लोकार्पण

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर /  भारतीय भाषाओं से इतर हिन्दी साहित्य में सृजन का श्रेय देने में कोताही बरतने के चलन को तोड़ने का छोटा सा प्रयास भी मन को सुखद एहसास से भर देता है।  पुस्तक लोकार्पण आयोजन ने आनंदित किया। अवसर था शब्द संसार के अध्यक्ष एवं सिद्ध साहित्यकार श्रीकृष्ण शर्मा द्वारा संपादित पुस्तक " डॉ कृष्णा रावत के साहित्य का समीक्षात्मक अनुशीलन " के लाकार्पण का। पुस्तक का लोकार्पण करते हुए वरिष्ठ पत्रकार और सेतु प्रकाशन की प्रधान सम्पादक आशा पटेल ने कहा कि महिला साहित्यकार, लेखिकाओं एवं पत्रकारों को जितना अख़बारों में और समाज में भी प्रतिष्ठा मिलनी चाहिए उतनी नहीं मिलती। पुस्तक में सम्पादक कृष्ण शर्मा ने समीक्षा के बहुरंगी आयामों को एक नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया है। इस अवसर पर साहित्य मर्मग्य एवं वरिष्ठ पत्रकार सुधेंदु पटेल ने कहा कि डॉ. कृष्णा रावत की उल्लेखित पुस्तक के संपादन में विद्वान समीक्षक श्री कृष्ण शर्मा ने कृष्ण के संपूर्ण साहित्य की विविध समीक्षकों द्वारा की गयी समीक्षाओं की न केवल बारीक पड़ताल की है अपितु समीक्षाओं में निहित पारदर्शी सच बखूबी उजागर ...

भाबीजी घर पर हैं‘ के ऐक्टर्स ने दिल्ली की ‘लव-कुश रामलीला‘ में शिरकत की

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली  :  दिल्ली के लाल किले पर होने वाली प्रसिद्ध लव-कुश रामलीला अपनी पूरी भव्यता और चमक-दमक के साथ लौट आई है! और इस भव्य आयोजन में एण्डटीवी के कल्ट-कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ से भारतीय टेलीविजन की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी- विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) और अनीता मिश्रा (विदिशा श्रीवास्तव) ने शिरकत की। ये दोनों एक्टर्स दिल्लीवालों द्वारा दिल खोलकर किये गये वहां मौजूद लोगों के साथ बातचीत करके बेहद खुश थे। उन्होंने अपने इस हालिया दौरे के बारे में बात की।  आसिफ शेख, यानि विभूति नारायण मिश्रा ने अपनी खुशी का इजहार करते हुये कहा, ‘‘लाल किले की रामलीला में आये लोग बेहतरीन थे! इन लोगों में बड़ा लगाव और जोश था, खासकर जब वे हमें पुकार रहे थे और हमारा उत्साह बढ़ा रहे थे। वह सबसे यादगार पलों में से एक था। लव-कुश रामलीला सबसे पसंदीदा आयोजनों में से एक है, जहाँ देश के लाखों लोग जुटते हैं। इस साल का उत्सव ज्यादा भव्य और आकर्षक था। यह इसलिये भी ज्यादा खास था, क्योंकि लोगों की पसंदीदा रामलीला आखिरकार दो साल के बाद लौटी थी। और इसमें कोई शक नहीं है कि मेरे ...

हिन्दु- अध्ययन केन्द्र की स्थापना से राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 को बल मिलेगा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  न यी  दिल्ली ।   शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा कि जब जर्मनी तथा अमेरिका जैसे अनेक देशों में अनेक हिन्दु-अध्ययन केन्द्र हैं तो भारत में इसे खुलना ही चाहिए था । उन्होंने आगे यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जी राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के अनुसार सभी भारतीय भाषाओं को महत्त्व देकर उन भाषाओं को प्रोत्साहित करना चाहते हैं क्योंकि अपनी भाषा में अभिव्यक्त की नीजता बनी रहती है । भाषा विकास के इसी क्रम में यहां पर यह केन्द्र स्थापित किया गया है । सरकार सभी भारतीय भाषाओं को महत्त्व देना चाहती है ।  उन्होंने कहा कि 'हिन्दु- अध्ययन केन्द्र ' की स्थापना से राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 को बल मिलेगा । सीएसयू , दिल्ली के पुरी स्थित श्री सदाशिव परिसर में शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार के निर्देशन तथा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी की अध्यक्षता में हिन्दु- अध्ययन केन्द्र ' की स्थापना की कल्पना की गयी थी उसका पुरी परिसर में उद्घाटन किया गया ।  कुलपति प्रो वरखेड़ी वेद के वैश्विक महत्त्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही यह पावन सांस्कृतिक क्षेत्र ...

New Technology India नई तकनीक से भविष्य की उड़ान

चित्र

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शॉपिंग धमाका ; डिस्काउंट के साथ आईफोन 14 जीतने का मौका

चित्र
० योगेश भट्ट ०  • एयू डेबिट और क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके की गई खरीदारी पर आईफोन 14 और उपहार वाउचर जीतने का मौका • एयू 0101 ऐप पर भुगतान और निवेश सेवाओं पर ऑफ़र की एक श्रृंखला • विभिन्न खुदरा कर्ज पर प्रोसेसिंग शुल्क पर छूट • स्विगी, बिग बास्केट, ज़ोमैटो, जियोमार्ट, क्लियरट्रिप आदि जैसे प्लेटफॉर्म पर रोमांचक ऑफर। मुंबई /: भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने देश भर में आगामी त्योहारी सीजन के लिए एयू शॉपिंग धमाका के चौथे संस्करण को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह पांच सप्ताह का शॉपिंग कार्निवल होगा जहां एयू बैंक के ग्राहक बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके की गई खरीदारी पर छूट, रिवार्ड और ऑफ़र का लाभ उठा सकेंगे। एयू शॉपिंग धमाका नवरात्रि  के अवसर पर शुरू हो गया था और 30 अक्टूबर दिवाली के बाद समाप्त होगा। त्योहारी सीजन में आमतौर पर ज्यादातर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर्स आते हैं। एयू बैंक ने अपने ग्राहकों की खरीदारी को फायदेमंद बनाने के लिए एयू बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड और छूट की पेशकश करते हुए एयू शॉपिंग धमाका ल...

आईआईटी बॉम्बे ने 1 करोड़ रुपये की स्टार्टअप सीड फंडिंग के साथ ई-यंत्र इनोवेशन चैलेंज लॉन्च किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  मुंबई : ई-यंत्र इनोवेशन चैलेंज (ईवाईआईसी) एक अनूठी वार्षिक प्रतियोगिता है जो छात्र टीमों को वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने और स्टार्टअप बनाने से पहले एमओओसी के माध्यम से महत्वपूर्ण कौशल में प्रशिक्षित करती है। इसे 2014 में शुरू किया गया था और इस साल ई-यंत्र इनोवेशन चैलेंज का 9वां साल है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान औसतन 2,000 छात्रों ने ई-यंत्र इनोवेशन चैलेंज में भाग लिया है। समावेशी शहरी आधारभूत ढांचे के लिए समाधानों को तलाशने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे ने ई-यंत्र इनोवेशन चैलेंज (ईवाईआईसी 2022-23) लॉन्च किया है ई-यंत्र परियोजना की फंडिंग भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की तरफ से की गई है और इसका आयोजन आईआईटी बॉम्बे के सीएसई विभाग में किया जाता है। इस वर्ष का थीम शहरी समावेशन और कृषि की मदद के लिए स्थायी और उन्नत तकनीकें (सस्टेनेबल एंड एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज फॉर हेल्पिंग अर्बन इनक्लूसिविटी एंड एग्रीकल्चर) है। यहां समावेशन का मतलब विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) की जरूरतों को पूरा करना है, जो हमारी आबादी का लगभग 2.2% (30 मिलियन लोग) हैं, ल...

अंडर ग्रेजुएट कैटेगरी के स्टूडेंट्स कोहम टेस्ट की तैयारी कराते हैं

चित्र
० योगेश भट्ट ०  पीडब्ल्यू ने गेट वाला के लॉन्‍च के साथ पीजी टेस्ट की तैयारी कराने की श्रेणी में प्रवेश किया · कंपनी ने द्रोण नामक एक नई टीम बनाई है जिसमें इस प्रोग्राम का नेतृत्‍व करने के लिए 32 बेहद प्रशंसित शिक्षक शामिल हैं· इस टीम में आईआईटियन, इसरो क्वॉलिफाई कर चुके प्रतियोगी, बार्क पास करचुके उम्मीदवार, पूर्व आईईएस ऑफिसर और गेट के अंडर-10 रैंक होल्डर्स शामिल हैं  नई दिल्ली : छात्रों को अंडरग्रेजुएट टेस्ट की तैयारी कराने में मिली शानदार सफलता के बाद, भारत के टॉप एडटेक प्लेटफॉर्म पीडब्ल्यू (फिजिक्सवाला) ने एक कदम आगे बढ़कर गेट एग्जाम की तैयारी कराने के क्षेत्र में कदम रखा है। पीडब्ल्यू के नए वर्टिकल गेट वाला को इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें ग्रेजुएशन के बाद अपने कॅरियर की सही राह चुनने के लिए काफी कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं। ऐसा मुख्य रूप से अच्छी गुणवत्‍ता वाले किफायती कंटेंट तक ना पहुंच पाने के कारण होता है। गेट वाला का नेतृत्व द्रोण नामक एक नई टीम कर रही है, जिसमें भारत के सर्वश्रेष्ठ टीचर शामिल हैं। इस प्रोग्राम का उद्देश्य गेट एग्जाम की तैयार...

पूंजी बाजार से मिलेनियल्स का परिचय कराना और निवेशकों का एक ग्रुप बनाना

चित्र
० प्रभाकर तिवारी ०  देश में कुल जनसंख्या की तुलना में इक्विटी में निवेश को देखा जाए तो इसमें व्यापक अंतर है। वर्तमान में भारत की लगभग 7% आबादी की इक्विटी बाजारों तक पहुंच है, जबकि चीन में 14% से अधिक और संयुक्त राज्य अमेरिका में 65% से अधिक आबादी की शेयर बाजारों तक पहुंच है। भारत की लगभग 65% आबादी गैर-शहरी क्षेत्रों में निवास करती है, जो अभी तक बाजार की पहुंच से बाहर है और यह अपने आप में एक बड़ा बाजार है। विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों में निवेश करने वाले लोगों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से इस अंतर को कम किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में, भारतीय शेयर बाजार निवेशकों की विस्तृत श्रृंखला के निवेश से गुलजार रहा है। शेयर बाजार में निवेश में निवेशकों की अपेक्षाकृत तेजी से बढ़ती संख्या की एक असाधारण विशेषता मिलेनियल्स द्वारा निभाई गई भूमिका है। कैलेंडर वर्ष 2020 में, भारत में डीमैट खातों में 10 मिलियन से अधिक की वृद्धि हुई और इस इजाफे का मुख्य श्रेय वास्तव में युवाओं को जाता है। इक्विटी निवेश में मिलेनियल्स की बढ़ी हुई दिलचस्पी भारत के पूंजी बाजारों को और अधिक गहरा कर सकती है, क्योंकि यह...

अर्न्तराष्ट्रीय इस्सयोग समाज के साधकों द्वारा अखंड साधना भजन

चित्र
० विनोद तकिया वाला ०  नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के तत्त्वावधान में २४ घंटे की अखंड-साधना का विशेष अनुष्ठान आरंभ हुआ। संस्था की अध्यक्ष और ब्रह्मनिष्ठ सदगुरुमाता माँ विजया की दिव्य उपस्थिति में, देवी-आराधना के 9 दिवसीय पूजनोत्सव के क्रम में आरंभ हुई इस अखंड-साधना का समापन हुआ ' संस्था के दिल्ली केन्द्र व शक्ति पिण्ड माँ मनोकामना देवी में सदगुरू देव व गुरु माता के मुर्ति पर माल्यार्पण संस्था के सचिव के एस वर्मा व इस्सयोग संदेश पत्रिका के सह संपादक सी एल प्रसाद द्वारा किया गया । कार्यक्रम का प्रारम्भ ॐ कारम ' माल्यापर्ण ' आव्हान साधन ' अखण्ड भजन कीर्तन व साधना जन कल्याण हेतु ब्रह्माण्ड साधना ' सर्व धर्म प्रार्थना ' हवन व कन्या पुजन का कार्यक्रम गुरु घान पटना के सद्गुरुदेव माॅ के सान्धिय तथा दिल्ली केन्द्र सदगुरू देव - माँ जी के सुक्ष्म दिव्य उपस्थिति मे इस्सयोगियों ने मनाया । यह जानकारी देते हुए, संस्था के सचिव के एस वर्मा ने बताया है कि 9 दिवसीय इस पूजनोत्सव का पटना में समापन 4 अक्टूबर को, संस्था के गोला रोड स्थित एम एस एम बी भवन में साढ़े 12 बजे से ...