संदेश

महिला सशक्तीकरण का नारा छद्म है : डॉ. मुरली मनोहर जोशी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - जगदीश ममगाई की पुस्तक सिहरन का विमोचन करते हुए डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि समाज में नारी को हो रही तकलीफ के अनुभव ने लेखक जगदीश ममगाँई के शरीर व आत्मा में सिहरन पैदा की जिसका परिणाम यह पुस्तक है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण का नारा छद्म है, सशक्तीकरण आप अपनी माँ का करने की बात कह रहे हो, जिस महिला ने आपको जन्म दिया वह दुर्बल कैसे कही जा सकती है! कुछ लोग सीता-सावित्री को सशक्त महिलाओं का प्रतीक नहीं मानते, लेकिन यह सीता ही थीं जिन्होंने एक बार अपना तिरस्कार होने के बाद राम को भी स्वीकार नहीं किया।  शहरी मामलों के विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय सह-संयोजक लेखक जगदीश ममगांई की छठी पुस्तक ‘सिहरन’ का विमोचन दिल्ली में हुआ। पुस्तक ‘सिहरन’, सामाजिक विभेद के दंश से आहत नारी के विभेद, उसकी वेदना, उसका विद्रोह एवं विजेता बन कर उभरने को स्थापित करती है, रुढ़िवादिता को नकार कर समाज एवं देश के सर्वांगीण विकास में संघर्षरत नारी के जियालेपन के उल्लेख की एक कोशिश है। उदंकार एनजीओ द्वारा आयोजित विमोचन कार्यक्रम में शिक्षाविद व पूर्व केन...

बाल लेखकों के लिए 'मुस्कान लिटफेस्ट फॉर चाइल्ड ऑथर्स' का आयोजन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नयी दिल्ली  :  कानूनगो ने कहा, साहित्य समाज का दर्पण होता है। बाल लेखकों को साहित्य को बढ़ावा देने के लिए सही वातावरण और परवरिश प्रदान करना महत्वपूर्ण है, उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों को सोशल मीडिया के बजाय लेखन और साहित्य में अधिक रुचि लेने की अत्यधिक जरूरत है। महानगर की गैर-लाभकारी संस्था प्रभा खेतान फाउंडेशन की ओर से 'मुस्कान' पहल के तहत देश के कुछ प्रमुख सामाजिक , सांस्कृतिक, कॉर्पोरेट और साहित्यिक संगठन को लेकर पहली बार एक अनोखे साहित्य उत्सव 'मुस्कान लिटफेस्ट फॉर चाइल्ड ऑथर्स' का आयोजन किया गया। प्रभा खेतान फाउंडेशन और एजुकेशन फॉर ऑल ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से तीन दिवसीय इस साहित्यिक उत्सव का आयोजन दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) परिसर में किया गया। इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ मुंजापारा महेंद्रभाई कालूभाई ने देश भर से इस कार्यक्रम में मौजूद 30 स्कूल जाने वाले युवा लेखकों के साथ बातचीत की। इस दौरान मंत्री ने कहा, 'मुस्कान', प्रभा खेतान फाउंडेशन की ओर से एक ऐसा सुव्यवस्थित और विख्य...

कलक्टर पुरोहित ने क्यूआर कोड स्कैन कर डाउनलोड किया सूजस एप

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी और लोक कल्याणकारी फैसलों की एकीकृत जानकारी के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया सूजस एप कारगर और बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। यह कहना है जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित का।  राजपुरोहित ने कलक्ट्रेट के स्वागत कक्ष में लगी सूजस स्टैंडी से क्यूआर कोड स्कैनकर अपने मोबाइल में सूजस एप डाउनलोड किया, साथ ही आमजन से इस एप को प्लेस्टोर के माध्यम से अपने मोबाइल में डाउनलोड करने की अपील की। आमजन से लेकर विद्यार्थियों तक सब के लिए उपयोगी है सूजस एप सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रतिदिन जारी किये जाने वाले ई-बुलेटिन, वीडियो बुलेटिन, सुजस आवाज (न्यूज पॉडकास्ट) के साथ-साथ विभाग द्वारा प्रकाशित किये जाने वाले विज्ञापन, पोस्टर, सुजस मासिक पत्रिका, जिला दर्शन एवं अन्य संदर्भ सामग्री भी इस एप पर उपलब्ध है। सुजस एप में सोशल मीडिया की सभी लिंक जैसे डीआईपीआर, मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्थान सरकार को भी इस एप पर देखा जा सकता है। विभाग द्वारा जारी सजावटी व सभी विज्ञापन, सभी प्रकाशन, जिला दर्शन पुस्तिका, मासिक सुजस मैग्जी...

वर्तमान को बचाने की लड़ाई आजादी की लड़ाई से छोटी नहीं है : रामनिवास गोयल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर ।  आम आदमी प्रीमियर लीग क्रिकेट लीग ट्रॉफी के विमोचन समारोह में बोलते हुए गोयल ने बताया कि हम हमेशा लोगों को खेल जगत में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करते है और करते रहेंगे और आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताओ का आयोजन होता रहेगा और इसी के साथ उन्होंने महिला सशक्तिकरण, पेपर लीक और राजस्थान में आगामी चुनाव पर भी अपने खुले विचार प्रस्तुत किए। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा " देश में वर्तमान राजनीतिक लड़ाई आजादी की लड़ाई से छोटी नहीं है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और देश के प्रबुद्ध नागरिकों को लंबी लड़ाई की तैयारी करनी होगी। अरविंद केजरीवाल एकमात्र देश में आशा की किरण है जिनके पास हर समस्या का हल खोजने के लिए दिमाग है। राजस्थान में राजनीतिक बदलाव के लिए राजस्थान के साथियों को पहल करनी होगी। " लीग आयोजक अर्चित गोयल ने बताया कि इस आयोजन में जयपुर शहर की जानीमानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। पहली बार आयोजित होने जा रही प्रीमियर लीग में 30 से ज्यादा क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें विजेता टीम की ट्रॉफी क...

Ration Dealer Crisis देश भर के राशन डीलर सरकार के फैसले से नाराज़ { Qutub...

चित्र

देश भर में 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार होने की संभावनाएं

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नयी दिल्ली - पिछले वर्ष शादियों के सीजन में हुए जोरदार व्यापार से उत्साहित होकर दिल्ली सहित देश भर के व्यापारी अब 15 जनवरी से शुरू होकर जून महीने तक चलने वाले शादी के बड़े सीजन में बड़े व्यापार करने की कोशिशों में जुट गए हैं | 15 जनवरी मकर संक्रांति से शुरू होकर जून तक के लगभग 6 महीनों के शादी सीजन में देश भर में लगभग 70 लाख शादियाँ होने का अनुमान है जिसके कारण अकेले शादियों की वजह से इस सीजन में लगभग 13 लाख करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार होना आंका जा रहा है-   कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री  प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की अकेले दिल्ली में इस सीजन में लगभग 8 लाख से ज्यादा शादियाँ होने का अनुमान है जिससे दिल्ली में ही लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपए के व्यापार की सम्भावना है । पिछले वर्ष नवम्बर से दिसंबर तक के महीने में शादियों के चरण में लगभग 32 लाख शादियाँ हुई थी तथा लगभग 3.75 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार हुआ था । भरतिया एवं खंडेलवाल ने बताया की शादी के इस सीज़न में लगभग 10 लाख शाद...

केंद्र सरकार के फैसले से राशन डीलरों को लगभग 484 करोड़ रुपयों का नुकसान होगा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन ने केंद्र सरकार की NFSA 2013 "नि: शुल्क" के तहत PMGKAY योजना 2023 को जनवरी 2023 से लागू करने की मंजूरी छलावा बतलाया है। उसने कहा है कि सरकार ने एनएफएसए 2013 के तहत पीएमजीकेएवाई के तहत दी जा रही 5 किलोग्राम अनाज की मुफ्त आपूर्ति को वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि नई योजना पर केंद्र सरकार को 2 लाख करोड़ रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी चालू वर्ष 2023 में खर्च करनी पड़ेगी। यह वास्तव में लाभार्थियों को मूर्ख बनाने के अलावा कुछ नहीं है क्योंकि केंद्र सरकार वास्तव में पीएमजीकेएवाई योजना से दूर हो रही है और एनएफएसए के तहत समान मात्रा में अनाज की आपूर्ति कर रही है। फेडरेशन के महासचिव विश्वम्भर वासु ने कहा कि हम केवल नामों के परिवर्तन से अप्रैल 2020 से चालू मूल PMGKAY योजना को बंद करने के सरकार के निर्णय का पुरजोर विरोध करते हैं। हम चाहते हैं कि एनएफएसए के तहत आपूर्ति किए जाने वाले खाद्यान्न जारी रहें और पहले की तरह PMGKAY के तहत की जा रही खाद्यान्न आपूर्ति भी चालू रहे। उन्होंने कहा कि हमें सरकार से यह पूछने के लिए मजबूर होन...

सांस्‍कृतिक रूप से एक होकर ही हम पाश्‍चात्‍य संस्‍कृति के अतिक्रमण को रोक सकते हैं.

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्‍ली, सार्क देशों के पत्रकार संगठन ‘सार्क जर्नलिस्‍ट फोरम’ के एक प्रति‍निधिमंडल ने भारतीय जन संचार संस्‍थान का दौरा किया. भारतीय जन संचार संस्‍थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्‍लादेश आदि देशों से आये ऐसे तीस से अधिक प्रति‍निधियों का स्‍मृति चिन्‍ह देकर अभिनंदन किया. इस अवसर पर आईआईएमसी के प्रो. गोविंद सिंह, डीन-अकादमिक, डॉ. मीता उज्‍जैन, पाठ्यक्रम निदेशक-विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग, सह आचार्य डॉ. पवन कौंडल, पुस्तकालय अध्‍यक्ष डॉ. प्र‍तिभा शर्मा व विभिन्‍न विभागों के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे. प्रो. द्विवेदी ने कहा कि जब ‘एक एशिया’ बनेगा, तभी इस क्षेत्र की शांति, अखंडता, विकास, समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा. उन्‍होंने कहा कि हम सबका एक ही इतिहास है और आज भी हम सब एक जैसी संस्‍कृति, खानपान, रहन-सहन साझा करते हैं. यही हमारी ताकत है. सांस्‍कृतिक रूप से एक होकर ही हम पाश्‍चात्‍य संस्‍कृति के अतिक्रमण को रोक सकते हैं.  स्‍वामी विवेकानंद ने एक सदी पहले ही पश्चिमी देशों को कह दिया था कि 20वीं सदी आपकी होगी, लेकिन 21वीं...

पत्रकारों के हितार्थ विभिन्न मुद्दों की रणनीति बनाई जाएगी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  प्रयागराज। ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन "ऐप्रवा" के अध्यक्ष श्रीकान्त शास्त्री  ने बताया कि मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन तट पर "ऐप्रवा" का शिविर लगा हुआ है। जहां पर एक माह तक देशभर के पत्रकारों का समागम होगा और पत्रकारों के हितार्थ विभिन्न मुद्दों की रणनीति बनाई जाएगी। संगम पर लगने वाला यह मेला, विश्व में भारत की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से बड़ा महत्त्व रखता है। दूर-दूर से श्रद्धालु आकर मेला क्षेत्र में रहकर एक महीने तक कल्पवास एवं पवित्र गंगा, यमुना, सरस्वती, त्रिवेणी में डुबकी लगाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के इस प्रकार के कार्यक्रमों का लाभ अधिक से अधिक पत्रकारों तक पहुंचना चाहिए। पत्रकारों के हितार्थ एवं उनके कल्याण व अधिकार के लिए ऐप्रवा द्वारा जन जागरूकता के लिए मेला शिविर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को जोड़ने के लिए एवं उनके अधिकारों के बारे में उन्हें जागरूक करना, ऐप्रवा शिविर का उद्देश्य है। संगम की रेती पर माह भर आयोजित इस शिविर में आंल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसि...

रूसी नाटककार एंटन चेखव की दो लघु कॉमेडी 'एन इवनिंग विद चेखव' देखने को मिलेगी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - रूसी कहानीकार एंटन चेखव के बारे में हिंदी के महान कथाकार राजेन्द्र यादव ने कहा था कि - मुझे तो सबसे आकर्षित चेखव की इसी बात ने किया है कि न तो उसमें तीखापन है और न उसके पास 'विलेन' है. व्यंग्य और हास्य, संसार के किसी भी लेखक से उसके पास कम हैं, यह कहना गलत होगा; लेकिन उसका व्यंग्य तिलमिलाने वाला व्यंग्य नहीं, रुलाने वाला व्यंग्य है.  ऐसे ही शानदार व्यंग्य को समाने लाएगा दो लघु नाटकों का संकलन एन इवनिंग विद चेखव। सुनीत टंडन, विशाल सेठिया, आरती नायर, तारिक हसन, और सोहेला कपूर जैसी थिएटर हस्तियां 'इवनिंग विद चेखव' का हिस्सा होंगी। ये सभी 19वीं सदी के रूसी नाटककार एंटन चेकोव की दो लघु कॉमेडी में अलग-अलग किरदार निभाते नजर आएंगे।  द प्रपोज़ल और द बेयर नाम के दो लघु नाटक प्रेमालाप की कहानी के आसपास बुना एक कॉस्ट्यूम प्ले हैं। इस प्रस्तुति को सबसे खास बनाती है नए कलाकार तारिक़ की उपस्थिति. तारिक ने द ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट न्यूयॉर्क से मेथड एक्टिंग में ट्रेनिंग ली है। वह दिल्ली से हैं और वर्तमान में सोहेला कपूर के साथ कात्यायनी थ...