पत्रकारों के हितार्थ विभिन्न मुद्दों की रणनीति बनाई जाएगी

० योगेश भट्ट ० 
प्रयागराज। ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन "ऐप्रवा" के अध्यक्ष श्रीकान्त शास्त्री  ने बताया कि मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन तट पर "ऐप्रवा" का शिविर लगा हुआ है। जहां पर एक माह तक देशभर के पत्रकारों का समागम होगा और पत्रकारों के हितार्थ विभिन्न मुद्दों की रणनीति बनाई जाएगी। संगम पर लगने वाला यह मेला, विश्व में भारत की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से बड़ा महत्त्व रखता है। दूर-दूर से श्रद्धालु आकर मेला क्षेत्र में रहकर एक महीने तक कल्पवास एवं पवित्र गंगा, यमुना, सरस्वती, त्रिवेणी में डुबकी लगाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के इस प्रकार के कार्यक्रमों का लाभ अधिक से अधिक पत्रकारों तक पहुंचना चाहिए।

पत्रकारों के हितार्थ एवं उनके कल्याण व अधिकार के लिए ऐप्रवा द्वारा जन जागरूकता के लिए मेला शिविर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को जोड़ने के लिए एवं उनके अधिकारों के बारे में उन्हें जागरूक करना, ऐप्रवा शिविर का उद्देश्य है। संगम की रेती पर माह भर आयोजित इस शिविर में आंल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन "ऐप्रवा" परिवार की ओर से पत्रकारों के हितार्थ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए एवं उसको मूर्त रूप देने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उल्लिखित मांगो पर बल देने के लिए शिविर लगाया गया है।

शास्त्री ने सरकार से मांग करते हुए बताया है कि जिस प्रकार से तीनों सेना को एक करके एक सीडीएस बनाया गया है उसी प्रकार से ताकि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं पोर्टल, यूट्यूब मीडिया का भी हित संरक्षित हो सके। (१) प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की जगह मीडिया काउंसिल बनाया जाये। (२) सरकार जल्द पत्रकारों को चौथे स्तंभ का दर्जा देकर अधिसूचित करें। (३) सरकार मीडिया कमीशन का पुनर्गठन करे। (४) मीडिया प्रोटेक्शन बिल लागू हो। (५) देश के हर प्रदेशों में निषप्क्ष रुप से प्रेस मान्यता समिति, विज्ञापन मान्यता समिति, पत्रकार बंधु समिति का गठन हो। 

(६) बिना भेदभाव के देश के सभी पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाए (७) देश के सभी प्रदेशों में एक समान रूप से वरिष्ठ पत्रकार पेंशन योजना लागू हो। (८) पत्रकारों के मामलों में हो रहीं देरी पर एक निगरानी कमेटी गठित हो। (९) पत्रकारों को भी लोक सेवक का दर्जा दिया जाए। यदि पत्रकारों के उपरोक्त मांगों में हीला हवाली एवं देरी की जाती है तो ऐप्रवा परिवार की ओर से देशभर में एक बड़ा आंदोलन के साथ साथ जन जागरण किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड