संदेश
परीक्षित सिंह ने डॉ. बगरहट्टा से की पुस्तक पर चर्चा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर । जयपुर के जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट और एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और कंट्रोलर डॉ राजीव बगरहट्टा द्वारा लिखित पुस्तक 'वेल प्लेड- फ्रॉम हियर टू एटरनिटी' का विमोचन जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) के फ्रंट लॉन में किया गया। पुस्तक में डॉ. राजीव ने अपने पिता जगदीश प्रसाद बगरहट्टा की अपरंपरागत यात्रा के बारे में बताया है, जिसमें उन्होंने उनके संघर्ष, 'कम्पेशन' और 'पैशन' के बारे में लिखा है। ओलंपिक गोल्ड पदक विजेता अभिनव बिंद्रा और मेदांता के चेयरमैन व एमडी, डॉ. नरेश त्रेहान ने पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर एक्सेस हेल्थ केयर के सीईओ परीक्षित सिंह ने डॉ. बगरहट्टा से उनकी पुस्तक पर चर्चा की। डॉ. बगरहट्टा ने कहा कि यह एक मानवीय कहानी है, जिसका उदेश्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करना है। यह पुस्तक लिखने की यात्रा और चुनौतियों के बारे में डॉ. बगरहट्टा ने कहा कि मेरे पिता की जिंदगी बहुत असामन्य थी, जिसे मैं लोगों को बताना चाहता था। यह पुस्तक लिखने के लिए मैंने करीब 200 लोगों का इन्टरव्यू किया, उनके जन्म स्थान अलवर गया, उनकी पसंदीदा फिल्में दें...
फिक्की फ्लो रजत बुक कार्नर के सहयोग से बच्चों से मिली इनफ़ोसिस फाउदेंशन की सुधामूर्ति
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन ने रजत बुक कॉर्नर और पफिन के सहयोग से एक भव्य कार्यक्रम की मेजबानी की जिसमें विशेष रूप से भारतीय शिक्षिका, लेखिका, परोपकारी और इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती सुधा मूर्ति को फ्लो जयपुर प्लेटफॉर्म पर आमंत्रित किया उनके सभी फ्लो सदस्यों, और बच्चो के लिए। सभी स्कूलों में उत्साह का माहौल था । शोभा बढ़ाने के लिए फिक्की महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष और डालमिया ब्रदर्स प्रा लि की सलाहकार - भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक, श्रीमती जयंती डालमिया मौजूद थीं। फ्लो जयपुर चैप्टर प्रतिष्ठित फ्लो लीडर्स - रितु सिंह, चेयरपर्सन जम्मू कश्मीर और लद्दाख फ्लो चैप्टर, और तहमीना खंडवाला, मुंबई फ्लोचैप्टर की चेयरपर्सन की मेजबानी करके बहुत गौरवान्वित था। वे विशेष रूप से अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए जयपुर शहर पधारे थे। फिक्की फ्लो जयपुर की चेयरपर्सन मुद्रिका ढोका अपने खास मेहमान - फिक्की महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति डालमिया और हर बच्चे की चहेती श्रीमति सुधा मूर्ति क...
अशोक के अंगों के दान से 4 लोगों को मिला जीवनदान
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर । सीकर के राधाकिशनपुरा के 22 साल के अशोक सैनी के मरणोंपरांत उनके अंगों के दान से 4 लोगों को नया जीवन प्राप्त हुआ है। सड़क दुर्घटना में घायल हुए अशोक को चिकित्सकों द्वारा ब्रेनडेड घोषित किए जाने के बाद उसके परिवारजनों ने अंगदान करके दूसरों को जीवनदान देने का निर्णय लिया। चिकित्सक दल द्वारा अशोक के मरणोपरांत उसके हार्ट, लीवर एवं दोनों किडनीयों को अन्य लो अंगों में प्रत्यारोपित करने से 4 लोगों को नयी जिंदगी प्राप्त हुयी। इन चार लोंगों में से तीन लोगों में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, आरजीएचएस तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के माध्यम से निःशुल्क अंग प्रत्यारोपण किया गया है। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि अशोक सैनी को 11 जनवरी को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर सीकर के श्री कल्याण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उसके बाद मणीपाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। चिकित्सक दल द्वारा अशोक सैनी को ब्रेन डेड घोषित किये जाने पर उनके परिवारजन भाई चन्द्रप्रकाश सैनी, बहिन संजू चरणप्यारी, पिंकी एवं उनकी माता बनारसी देवी ने अशोक सैनी के अंगदा...
हजरत ख्वाजा मोहम्मद बाकी बिल्ला रहमतुल्लाह अलेह का 432 वां सालाना उर्स मुबारक जोशो खरोश के साथ मनाया गया
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० एसएम इम्तियाज ० नई दिल्ली: हजरत ख्वाजा बाकी बिल्लाह का उर्स हर साल की तारा जमादीउसानी के महीने में 3 दिन मनाया जाता है इस बार जनवरी के महीने में 15, 16, 17, और 18 तारीख को मनाया गया। हर साल की तरह जमादिउस्सानी महीने में 3 दिन मनाया जाता है ठीक इस बार भी उर्स शरीफ के मौके पर दरगाह के मतवाली मोहम्मद नासिर उस्मान की देखरेख में किया गया उर्स के दौरान सैकड़ों अकीदतमदों ने उर्स मुबारक के मौके पर दरगाह शरीफ पर हाजिरी दी फूलों का नजराना पेश किया और चादर भी चढ़ाई गई कई उलमा और ख्वाजा को चाहने वालों ने भी शिरकत की इस ठंड के मौसम में भी दूरदराज से अकीदतमनदो ने नाते रसूल और मनकबत पेश किया.. उर्स के मौके पर दिल्ली के आसपास कि जायरीन इलाके के उलमाएदिन और सूफियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.. तिलावते कुरान शिजरा ख्वानी, जुलूस चादर शरीफ, गुलपोशी, कुल शरीफ और खत्म ख्वाजगन के साथ ,18 जनवरी को अमल में लाया गया - उर्स पाक में आए हजारों जायरीन को लंगर खानी तक्सीम किया गया...हजरत ख्वाजा बाकी बिल्लाह के उर्स में शिरकत करने वाले लोगों ने ख्वाजा की फैज से जायर खुद को पर सुकून महसूस किया ... मुतावल...
Wrestlers Protest : पहलवान बोले- WFI अध्यक्ष के इस्तीफे तक जारी रहेगा धर...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
59 प्रतिशत भारतीय पर्यावरण की रक्षा और लाभ में सकारात्मक संबंध देखते हैं : एस.ए.पी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली : SAP SE एस.ए.पी एस.ई. ने अपनी नई रिपोर्ट पेश की जिसमें सामने आया है कि भारतीय व्यवसायों को सस्टेनेबिलिटी में वित्तीय लाभ दिखाई दे रहे हैं। 6500 से ज्यादा व्यवसायिक नेतृत्वकर्ताओं, जिनमें 400 भारतीय हैं, का यह ग्लोबल एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अध्ययन एस.ए.पी की वार्षिक रिपोर्ट का दूसरा संस्करण है, जिसमें अपनी कंपनियों में सस्टेनेबिलिटी को बढ़ाने के इच्छुक संगठनों की समस्याओं और प्रोत्साहनों का अध्ययन किया गया है। संगठनों को पर्यावरण की रक्षा करने के उपायों का सबसे बड़ा प्रोत्साहन पर्यावरणप्रेमी आंदोलन (45 प्रतिशत) से मिलता है, जिसके बाद विकास के अवसरों (34प्रतिशत) और ग्राहकों के बीच मांग (33 प्रतिशत) का स्थान आता है। इसके बाद भी यदि भारतीय संगठन अपनी सस्टेनेबिलिटी की रणनीति को डेटा पर केंद्रित करने में असफल रहते हैं, तो उन्हें पिछड़ जाने का खतरा है। कुलमीत बावा, प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, एस.ए.पी भारतीय उपमहाद्वीप ने कहा, ‘‘यदि भारत को ज्यादा सस्टेनेबल भविष्य की ओर बढ़ना है, तो व्यवसायों को अपना योगदान देना होगा और समग्र दृष्टिकोण के रूप में सस्टे...
ऑटोमेशन से भारत विश्व बैंक रिपोर्ट में 69 प्रतिशत नौकरियों को खतरा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली, एम्प्लॉयबिलिटी.लाइफ ने भारतीय और वैश्विक एजुकेशन सेक्टर में व्यापक बदलावों के लिए अपनी नए एक्सपेरिमेंटल माइक्रोक्रेडेंशियल्स (एक्सपीएमसी) को लॉन्च किया। इनोवेटिव एजुकेशन प्रोवाइडर एम्प्लॉयबिलिटी.लाइफ ने औपचारिक रूप से अपने नए इनोवेशंस को जारी किया। इस नई शुरूआत के साथ स्टूडेंट्स को छोटे-छोटे गु्रप्स में प्रोफेशनल काम के माहौल का प्रत्यक्ष अनुभव देकर, इंडस्ट्रही-एलाइंड क्रेडेंशियल के साथ, एक्सपीएमसी शिक्षा और प्रशिक्षण परिदृश्य को बदल देंगे, जिससे युवाओं को वैश्विक कार्यस्थल के लिए खुद को तैयार करने का तरीका बदल जाएगा। एक्सपीएमसी, इंडस्ट्री के विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जाने वाले दमदार प्रोजेक्ट्स हैं। स्टूडेंट्स को प्रोजेक्ट मैनेजर्स द्वारा सपोर्ट किया जाता है जो यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रोफेशनल काम एक सुरक्षित वातावरण में किया जाता है। छात्रों को व्यक्तिगत ताकत की पहचान करने और पांच प्रमुख डिजिटल अर्थव्यवस्था क्षमताओं को विकसित करने के लिए प्रोफेशनल सलाह भी मिलती है जैसे कि ग्रोथ माइंडसेट, करियर इंटेलिजेंस, डिजिटल इंटेलिजेंस, कल्चरल इंटेलिजेंस और ...
तंबाकू नियंत्रण में बेस्ट प्रेक्टिेसज पर दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन चंडीगढ़ में सम्पन्न
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई चंडीगढ़) के कम्युनिटी मेडिसिन एवं पब्लिक हेल्थ विभाग में स्थित तंबाकू नियंत्रण रिसोर्स सेंटर के तत्वावधान में ‘‘तंबाकू नियंत्रण की बेस्ट प्रैक्टिसेज‘‘ विषय पर दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन हाल ही में सम्पन्न हुआ। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत सरकार व राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षाविदों, विशेषज्ञों, चिकित्सकों एवं स्वयंसेवी संंस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें 15 राज्यों से आए 25 श्रेष्ठ, अनुकरणीय एवं इनोवेटिव प्रयोगों की प्रस्तुति तथा उन पर चर्चा की गई। प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर पीजीआई चंडीगढ़ के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. सोनू गोयल ने बताया कि सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए सभी 25 बेस्ट प्रेक्टिसेज का एक संकलन कॉफी टेबल बुक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली, में प्रोग्राम एडवाइजरी कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. सुनीला गर्ग ने इस तरह की पहल की आवश्यकता पर ज़ोर दिया और इस महत्त्वपूर्ण संकलन पुस्तक के निर्माण में पूर्ण सहय...
एडवोकेट असलम अहमद व अन्य की जनहित याचिका पर इलाहबाद हाई कोर्ट के फैसले से लाखो लोगों को राहत
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० नई दिल्ली/ सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट असलम अहमद, यश टन्डन व अन्य की जनहित याचिका पर फैसला सुनाते हुए इलाहबाद हाईकोर्ट ने अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। ग़ौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोरोना के समय ली गई फीस को अधिक माना है और स्कूलों को आदेश दिया है कि वो फीस का 15 प्रतिशत हिस्सा छात्रों को वापस करें या फिर उसे वर्तमान फीस में एडजस्ट करें। कोविड महामारी के दौरान स्कूलों द्वारा ली गयी 15% अधिक फीस वापसी के आदेश पर एड़वोकेट रईस अहमद ने दी बधाई इस जीत पर बात करते हुए ऐडवोकेट असलम ने ख़ुशी का इज़हार करते हुए कहा कि इलाहबाद हाई कोर्ट के इस फैसले से उन लाखों अभिभावकों को राहत मिली है जिन अभिभावकों को कोरोना काल में स्कूल की फीस भरनी पड़ रही थी, उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने कोरोना काल में जमा की गई स्कूल फीस की 15 फीसदी राशि माफ करने का आदेश दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि कोरोना काल में जमा की गई स्कूल फीस माफ की जाएगी। यह क़ाबिले तारीफ फैसला चीफ जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस जेजे मुनीर की बेंच ने दिया है। ...