अशोक के अंगों के दान से 4 लोगों को मिला जीवनदान

० आशा पटेल ० 
जयपुर । सीकर के राधाकिशनपुरा के 22 साल के अशोक सैनी के मरणोंपरांत उनके अंगों के दान से 4 लोगों को नया जीवन प्राप्त हुआ है। सड़क दुर्घटना में घायल हुए अशोक को चिकित्सकों द्वारा ब्रेनडेड घोषित किए जाने के बाद उसके परिवारजनों ने अंगदान करके दूसरों को जीवनदान देने का निर्णय लिया। चिकित्सक दल द्वारा अशोक के मरणोपरांत उसके हार्ट, लीवर एवं दोनों किडनीयों को अन्य लो अंगों में प्रत्यारोपित करने से 4 लोगों को नयी जिंदगी प्राप्त हुयी। इन चार लोंगों में से तीन लोगों में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, आरजीएचएस तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के माध्यम से निःशुल्क अंग प्रत्यारोपण किया गया है।

जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि अशोक सैनी को 11 जनवरी को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर सीकर के श्री कल्याण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उसके बाद मणीपाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। चिकित्सक दल द्वारा अशोक सैनी को ब्रेन डेड घोषित किये जाने पर उनके परिवारजन भाई
चन्द्रप्रकाश सैनी, बहिन संजू चरणप्यारी, पिंकी एवं उनकी माता बनारसी देवी ने अशोक सैनी के अंगदान का निर्णय लेते हुए इस अपनी सहमति प्रदान की।

इनको जिंदगी दे गया अशोक- अंगदान से प्राप्त अशोक की एक किडनी को मणीपाल अस्पताल में भर्ती नीलम अग्रवाल (29 वर्ष) निवासी विद्याधर नगर जयपुर तथा दूसरी किडनी को एसएमएस में भर्ती रमेश कुमारी (37 वर्ष) निवासी श्यामपुरा, बुहाना, झुंझुंनू में प्रत्यारोपित किया गया। इसी के साथ लीवर को मणीपाल अस्पताल में भर्ती राजेन्द्र सिंह चौहान (51 वर्ष) निवासी- सीकर तथा हार्ट एसएमएस अस्पताल में भर्ती कानाराम (28 वर्ष) निवासी वार्ड नं 25 सुजानगढ़ में प्रत्यारोपित किया गया।

जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सीकर डॉ अमित यादव द्वारा देहदान के प्रति जागरूकता लाने तथा अशोक सैनी के परिवार द्वारा विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी मानव सेवार्थ लिए गये अंगदान के निर्णय की प्रशंसा करते हुए अशोक सैनी के परिवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से 51,000/- रूपये की सहायता तथा एक परिवार जन को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की आजीवन सदस्यता दिये जाने की घोषणा की गयी। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस पर अशोक सैनी के परिवारजन को सम्मानित किये जाने का निर्णय भी लिया गया।

चिंरजीवी से निःशुल्क हुआ हृदय प्रत्यारोपण, एसएमएस में किया गया 5वॉ सफल हृदय प्रत्यारोपण।चिकित्सकों ने सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कान्हाराम के बीमार हृदय को निकालकर अशोक सैनी के अंगदान से प्राप्त हृदय का सफल प्रत्यारोपण किया। बांगड स्थित सीटीवीएस विभाग के ऑपरेशन थियेटर में लगभग 6 घंटे चले इस जटिल ऑपरेशन को चिकित्सकों की टीम सफलतापूर्वक पूरा किया। कान्हाराम का हृदय प्रत्यारोपण मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पूर्णतः निःशुल्क किया गया।

 इसी प्रकार मणीपाल अस्पताल में भर्ती राजेन्द्र सिंह चौहान के शरीर में अशोक सैनी के लीवर का सफल प्रत्यारोपण आरजीएचएस योजना के तहत निःशुल्क किया गया। एसएमएस अस्पताल में ही भर्ती रमेश कुमारी का किडनी ट्रांसप्लांट मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के तहत निःशुल्क किया गया। एसएमएस अस्पताल में यह पांचवा तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत दूसरा सफल हृदय प्रत्यारोपण किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत