हजरत ख्वाजा मोहम्मद बाकी बिल्ला रहमतुल्लाह अलेह का 432 वां सालाना उर्स मुबारक जोशो खरोश के साथ मनाया गया

० एसएम इम्तियाज ०
नई दिल्ली: हजरत ख्वाजा बाकी बिल्लाह का उर्स हर साल की तारा जमादीउसानी के महीने में 3 दिन मनाया जाता है इस बार जनवरी के महीने में 15, 16, 17, और 18 तारीख को मनाया गया। हर साल की तरह जमादिउस्सानी महीने में 3 दिन मनाया जाता है ठीक इस बार भी उर्स शरीफ के मौके पर दरगाह के मतवाली मोहम्मद नासिर उस्मान की देखरेख में किया गया  उर्स के दौरान सैकड़ों अकीदतमदों ने उर्स मुबारक के मौके पर दरगाह शरीफ पर हाजिरी दी फूलों का नजराना पेश किया और चादर भी चढ़ाई गई कई उलमा और ख्वाजा को चाहने वालों ने भी शिरकत की इस ठंड के मौसम में भी दूरदराज से अकीदतमनदो ने नाते रसूल और मनकबत पेश किया.. 

उर्स के मौके पर दिल्ली के आसपास कि जायरीन इलाके के उलमाएदिन और सूफियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.. तिलावते कुरान शिजरा ख्वानी, जुलूस चादर शरीफ, गुलपोशी, कुल शरीफ और खत्म ख्वाजगन के साथ ,18 जनवरी को अमल में लाया गया - उर्स पाक में आए हजारों जायरीन को लंगर खानी तक्सीम किया गया...हजरत ख्वाजा बाकी बिल्लाह के उर्स में शिरकत करने वाले लोगों ने ख्वाजा की फैज से जायर खुद को पर सुकून महसूस किया ... मुतावल्ली मोहम्मद नासिर उस्मान की सरपरस्ती में यह सारा मामला अमल में आया आपको बता दें कि नासिर उस्मान हर साल की तरह इस साल भी जायरीन के लिए लंगर में कोई कमी नहीं छोड़ा......

दरगाह शरीफ में जायरीन की खिदमत के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वालों में खिदमत करने वालों मैं मोहम्मद उमर, मोहम्मद आलम ,, मोहम्मद असलम ,मोहम्मद अहमद , मोहम्मद ताहिर ,मोहम्मद परवेज ,मोहम्मद नूर मोहम्मद वसीम, मोहम्मद नसीम मोहम्मद यासीन और कई खिदमत गुजार ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया दरगाह शरीफ में दुआ के दौरान बशीर अंबरी ने भी मुल्क में भाईचारा,अमन चैन और सलामती बनाए रखने की ख्वाजा के दरबार में दुआ की

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास