संदेश

एलाईट वुमेन्स प्रो बास्केटबॉल लीग के अंतिम चरण की शुरूआत कोलकाता में हुई

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०   कोलकाताः नोएडा, हैदराबाद और मुंबई में सफल ट्राई आउट्स के बाद एलाईट वुमेन्स प्रो बास्केटबॉल लीग के अंतिम चरण की शुरूआत कोलकाता के स्पेस सर्कल क्लब में हुई। उम्मीद है कि 24 जून तक तीन दिनों के दौरान चलने वाले इन ट्राइ आउट्स में 300 से अधिक एथलीट्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ‘देश भर के एथलीट्स ने अब तक जिस स्तर के बास्केटबॉल का प्रदर्शन किया है, वह अपने आप में उत्साहजनक है। हम एलाईट वुमेन्स प्रो बास्केटबॉल लीग के पहले सीज़न के अंतिम चरण की शुरूआत करने जा रहे हैं,  ऐसे में हमें विश्वास है कि खिलाड़ियों की गुणवत्ता बेहतर होती रहेगी क्योंकि चुने गए एथलीट्स ने भारत में बास्केटबॉल को नया आयाम दिया है।   हमें विश्वास है कि वे अगले कुछ सालों में उभरते एथलीट्स को प्रेरित करेंगे तथा देश भर के लड़के-लड़कियों के लिए रोल मॉडल बन जाएंगे।’’एलाईट वुमेन्स प्रो बास्केटबॉल लीग के सीईओ श्री सनी भंडारकर ने ट्राई आउट्स की शुरूआत पर कहा। ये ट्राई आउट लीग की राष्ट्रव्यापी हंट का अंतिम स्टॉप हैं, जिसके द्वारा बास्केटबॉल के पेशेवर खिलाड़ियों को चुना गया है, जो इस सा...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवनी का लोकार्पण करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवनी 'नीतीश कुमार : अंतरंग दोस्तों की नज़र से' का लोकार्पण 03 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के हाथों होगा। लोकार्पण कार्यक्रम अशोक कन्वेंशन सेंटर, गांधी मैदान, पटना में आयोजित होगा। उदय कांत समेत नीतीश कुमार के अंतरंग मित्रों लिखित यह जीवनी राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित हुई है। लोकार्पण कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर; लेखक, सम्पादक, पूर्व सांसद एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति जाबिर हुसैन; मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी।  जीवनी के लेखक उदय कांत ने कहा, "जब हम किसी विशिष्ट जननेता की जीवनी पढ़ते हैं तो उसमें ज्यादातर उनके राजनीतिक सफर की चर्चा होती है। लेकिन उससे हम उन लोगों, परिस्थितियों और उस मानसिकता के बारे में बहुत कम जान पाते हैं जिनके कारण वे आज किसी ऊँचाई पर पहुँच सके हैं। इस मामले में नीतीश कुमार की इस जीवनी का सुर कुछ अलहदा है। एक कस्बे के कूचे से शुरु हुआ यह ज़िन्दगीन...

नवबिहार टाइम्स के 34वें स्थापना दिवस का आयोजन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  औरंगाबाद। सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार सिह ने कहा है कि आज देश को निष्पक्ष, विकासोन्मुखी और सकारात्मक पत्रकारिता की बहुत जरूरत है। औरंगाबाद स्टेडियम में दैनिक नवबिहार टाइम्स की ओर से आयोजित 34वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सिह ने कहा कि विकास को तेज करने एवं समाज को सही दिशा देने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और आंचलिक इलाकों से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र इस भूमिका का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया पर पाठकों का भरोसा आज भी बरकरार है। सांसद ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा मजबूत स्तंभ है और इसके तीनों अन्य स्तंभों पर अपनी सजग नजर रखता है। उन्होंने कहा कि मीडिया को आज सकारात्मक रूख रखते हुए काम करने की जरूरत है और समाज के सजग प्रहरी के रूप में जनता को जागरूक करने की दिशा में जोर देने की आवश्यकता है। सांसद ने नवबिहार टाइम्स के 34 वर्षों के सफर में सकारात्मक पत्रकारिता की सराहना की। बिहार विरासत विकास समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि पिछले 34 वर्षों से बिहार के सुदूरवर्ती इलाके ...

संस्कृत विकल्प नहीं संकल्प की भाषा-मुख्यमंत्री धामी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देवप्रयाग । केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में धर्मसम्राट् स्वामी करपात्री जी महाराज वेदशास्त्र अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संस्कृत विकल्प की नहीं अपितु संकल्प की भाषा है क्योंकि इससे जीवन का पाप नाशक तो होता ही है । साथ ही साथ इससे जीवन ऊर्जावान बनाता है और यह भाषा मोक्षदायिनी भी है । मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि सीएसयू का नव स्थापित श्री रघुनाथ कीर्ति ,देव प्रयाग परिसर माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का हिमाचल प्रदेश के लिए एक बहुत ही बड़ा सौगात है जो परिसर आने वाले समय में भारतीय ज्ञान तथा संस्कृति का महत्त्वपूर्ण केन्द्र बनेगा  इस परिसर की स्थापना से इस प्रदेश के छात्र छात्राओं को संस्कृत पढ़ने के लिए हरिद्वार ,वाराणसी तथा केरल आदि महत्त्वपूर्ण केन्दों में जाना पड़ता था और उन्हें यातायात की बहुत ही अधिक कठिनाईयां होती थीं । श्री धामी ने यह भी कहा कि यह जानकर बड़ी प्रसन्नता है कि अब इस परिसर में देश के अन्य प्रदेशों के छात्र छात्राओं अपने अध्ययन के लिए यहां...

भारतीय राजनीति की रणनीति में विपक्षी दलों की अग्नि परीक्षा

चित्र
०  विनोद तकियावाला ०    नयी दिल्ली - विश्व के मानचित्र मे भारत की अपनी पहचान है। चाहे वह एक प्रजातंत्रिक देश की हो या आर्थिक अर्थ व्यवस्था के अगाड़ी देशो की श्रेणी में हो।भारत व भारतीयों की पहचान व परचम समय समय पर हर क्षेत्र में तिरंगा फहरा करकी आन वान शान में चार चाँद लगाया है।खैर आज हम भारत या भारतीय की विशिष्ट उपलब्धियों पर चर्चा नही कर रहा हुँ बल्कि भारत राजनीति के परिपेक्ष में सता पक्ष व विपक्ष के द्वारा अगामी वर्ष 24 में लोक सभा के चुनावी शतरंज में बिछाई गई विसात को लेकर कर रहे है। हालाकि यह कटु सत्य हैl राजनीति में कोई स्थाई दोस्त या स्थाई दुश्मन नही होता है।खास इस दौर में जब भारतीय राजनीति में गठबन्ध राजनीति के उपवन में क्षेत्रीय दलों की अंहम भुमिका हो ।इसका सबसे बड़ा उद्धाहरण केन्द्र में एन डी ए की सरकार है।विपक्ष में यु पी ए के कई क्षेत्रीय दलों की अपनी अलग पहचान है ' जो कि वर्तमान में भारतीय राजनीति में समय -समय अपनी अंहम भुमिका निभाई है।आज हम देश की राजधानी दिल्ली की राजनीति जहाँ केन्द्र सरकार व दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मध्य अधिकार क्षेत्र को लेकर आये दिनो...

‘इंडिपेंडेंस’ ब्रांड को उत्तर भारत के बाजारों में उतारेगी रिलायंस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने अपने मेड-फॉर-इंडिया कंज्यूमर पैकेज्ड गुड्स ब्रांड 'इंडिपेंडेंस' को उत्तर भारत के बाजारों में उतारने की धोषणा की। आरसीपीएल, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। गुजरात में मिली शुरुआती सफलता के बाद, 'इंडिपेंडेंस' उत्पादों को अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के बाजारों में उतारा जाएगा। 'इंडिपेंडेंस' खाद्य तेल, अनाज, दालें, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और दैनिक जरूरतों की अन्य वस्तुओं सहित उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। इनमें आटा, खाद्य तेल, चावल, चीनी, ग्लूकोज बिस्किट और एनर्जी टॉफी जैसे उत्पाद शामिल हैं। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं को सस्ती कीमत पर गुणवत्ता वाले स्वदेशी उत्पाद उपलब्ध कराना है। कंपनी का दावा है कि 'इंडिपेंडेंस' उत्पाद स्थानीय उपभोक्ताओं की जरूरतों के हिसाब से तैयार किए गए हैं। अधिकतर भारतीय एक भरोसेमंद उपभोक्ता ब्रांड की तलाश में है जो सस्ती कीमतों पर उच्च गुणवत...

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्व में भारतीय ज्ञान विज्ञान तथा दर्शन का अनुगुंज है

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली -9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में सीएसयू के सभी परिसरों ने मिलकर श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर ,देव प्रयाग, हिमाचल में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के रुप मनाया गया । इसमें लगभग 350 छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों तथा अकादमिक सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । साथ ही जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय तथा पतंजलि योग विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने भी अपने योग से जुड़े कलाओं का प्रदर्शन किया ।  कुलपति प्रो.वरखेडी़ ने योग के समापन अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके माध्यम से भारत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलायी है । इससे अक्षुण्ण भारतीय परम्परा, अध्यात्म तथा दर्शन की ओर विश्व का ध्यान फिर से गया है । इसका कारण यह भी है कि आज विश्व भौतिक उन्नति की पराकाष्ठा पर तो ज़रूर पहुंच गया है। लेकिन इसके कारण असंतोष तथा मानसिक अशान्ति तथा तनाव भी अत्यधिक बढ़ता जा रहा है । इसको कम करने में योग की बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका होगी । इस बात की समझ अब दुनिया को ठीक से आ रही है । कुलपति ने कहा है कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को विश्व में भा...

प्रिंस पाइप्स ने प्रिंस बाथवेयर -फॉसेट्स शावर और बाथ एक्सेसरीज़ की लांच

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई, प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स लि ने लक्ज़री फॉसेट्स और सैनिटरीवेयर के अपने नए संग्रह को लॉन्च किया। यूरोपीय बाथवेयर ट्रेंड से प्रेरित, नई रेंज में विश्वस्तरीय फॉसेट्स का एक पूरा पोर्टफोलियो शामिल है। ये रेंज ऑरम, टिटानियो, प्लेटिना, टियारा, मार्क्वेज़ नामों से जानी जाती है। इसकी शैली और डिजाइन में बेजोड़, इन्हें संपूर्ण उद्योग अनुसंधान के बाद सावधानी से तैयार किया गया है। अर्गेंटो, मेटा, क्रिस्टाल और पैलेडियम प्रिंस बाथवेयर लाइन को पूरा करते हैं। एलिगेंट-इन्डलजेंट-स्टाइलिश - एक बाथ स्पेस को ट्रांस्फॉर्म करने वाली टॉप-ऑफ़-लाइन रेंज बाथ इंटीरियर में एक अनुग्रह, बहुमुखी और सौंदर्यपूर्ण सेनेटरीवेयर पोर्टफोलियो में ओवरहेड शावर, हैंड शावर और हैल्थ फॉसेट्स के लिए उत्पादों के डिजाइन की एक व्यापक और सुरुचिपूर्ण रेंज शामिल है, इसके अलावा बाथरूम सहायक उपकरण के साथ बेसिन और यूरीनल के लिए सेंसर भी उपलब्ध हैं। उत्पाद पोर्टफोलियो में टैंकलेस ईडब्ल्यूसी, वन-पीस वॉल माउंटेड टॉयलेट्स और टेबलटॉप बेसिन भी हैं जो आराम, एंटी-जर्म एक्सपर्ट, आसान स्थापना और जल संरक्षण की शीर्ष श्रेणी की सुव...

2025 से ट्रक ड्राइवरों के लिए एसी केबिन अनिवार्य होगा..नितिन गडकरी

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली।  भारत की इकोनॉमी तेजी से आगे बढ़ रही है और ऐसे में परिवहन क्षेत्र में काफी ध्यान देने की जरूरत है। भारी वाहन चालकों की कमी से परिवहन क्षेत्र जूझ रहा है। देश में मौजूद वाहन चालक 14 से 16 घंटे कार्य करते हैं जबकि दूसरे देशों में ट्रक चालकों की कार्य अवधि निर्धारित है। भारत की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था को देखते हुए निर्यात बढ़ाने के लिए लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने की आवश्यकता है क्योंकि अन्य देशों के मुकाबले भारत में लॉजिस्टिक्स लागत सबसे ज्यादा, तकरीबन 14 से 16 प्रतिशत है। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रत्येक 50 किलोमीटर पर ट्रक चालकों के लिए सुविधा केंद्र बनाए जा रहे हैं।  केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के एक कार्यक्रम में बताया कि वर्ष 2025 से ट्रक ड्राइवरों के लिए एसी केबिन अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि जब वह मंत्री बने थे तभी उन्होंने ये फैसला लिया था लेकिन तब भारी वाहन निर्माताओं की शिकायत थी, कि इससे वाहनों का निर्माण लागत बढ़ जाएगी। लेकिन इस कार्यक्रम में आने से पहले मैंने उस फाइल पर दस्तखत किए ह...

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के आध्यात्मिक महत्त्व

चित्र
०  विनोद तकियावाला ०  नयी दिल्ली - भारत पर्व त्योहारो का देश है। जहाँ प्रत्येक दिन कोई कोई पर्व - त्योहार उत्सव होते रहता है। तभी तो भारतीय संस्कृति ने सम्पूर्ण विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है।यहाँ पर विभिन्न धर्म संप्रदाय के लोग आपस में अभी भी मिलकर रहते है। तभी तो भारत को विविधता का देश भी कहा जाता है।आज हम आपको आज से प्रराम्भ हुए भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के बारे में चर्चा करने जा रहे है।हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार हिन्दी आषाढ़ के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के संग अपनी मौसी के घर जाते हैं। यह रथ यात्रा उडिसा राज्य के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर से तीन दिव्य रथों पर निकाली जाती हैं। इनमे से सबसे आगे बलभद्र जी का रथ,उनके पीछे बहन सुभद्रा जी का रथ और सबसे पीछे जगन्नाथ का रथ होता है। इस साल जगन्नाथ यात्रा 20 जून से शुरू हो चुकी है। इस रथ यात्रा उत्सव का समापन 1 जुलाई को होगा। आज के दिन देश विभिन्न क्षेत्रों में भी श्रद्धालूओं के द्वारा रथ यात्रा के कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाता है। भगवान जगन्नाथ जी की यह रथ यात्र...