‘इंडिपेंडेंस’ ब्रांड को उत्तर भारत के बाजारों में उतारेगी रिलायंस

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने अपने मेड-फॉर-इंडिया कंज्यूमर पैकेज्ड गुड्स ब्रांड 'इंडिपेंडेंस' को उत्तर भारत के बाजारों में उतारने की धोषणा की। आरसीपीएल, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

गुजरात में मिली शुरुआती सफलता के बाद, 'इंडिपेंडेंस' उत्पादों को अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के बाजारों में उतारा जाएगा। 'इंडिपेंडेंस' खाद्य तेल, अनाज, दालें, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और दैनिक जरूरतों की अन्य वस्तुओं सहित उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। इनमें आटा, खाद्य तेल, चावल, चीनी, ग्लूकोज बिस्किट और एनर्जी टॉफी जैसे उत्पाद शामिल हैं।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं को सस्ती कीमत पर गुणवत्ता वाले स्वदेशी उत्पाद उपलब्ध कराना है। कंपनी का दावा है कि 'इंडिपेंडेंस' उत्पाद स्थानीय उपभोक्ताओं की जरूरतों के हिसाब से तैयार किए गए हैं। अधिकतर भारतीय एक भरोसेमंद उपभोक्ता ब्रांड की तलाश में है जो सस्ती कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद दे सके। 'इंडिपेंडेंस' भारतीय बाजारों में इस अंतर को पाटने के लिए ही बनाया गया है।

 इसके लिए रिलायंस निर्माताओं और किराना स्टोर मालिकों का नेटवर्क तैयार कर रहा है। कंपनी देश भर में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनलों पर अपनी उपस्थिती को बेहतर बनाने की योजना बना रही है। यह कंपनी के एफएमसीजी पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार