संदेश

कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश ने किया नए आईएनआईएफडी कैम्पस का उद्घाटन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । कमला पोद्दार ग्रुप के 25वें स्थापना दिवस के साथ इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन  के नए डिजाइन-केंद्रित एज्यूकेशनल कैम्पस का मानसरोवर स्थित नए कैम्पस का उद्घाटन महिला एवं बाल कल्याण, बाल अधिकारिता कैबिनेट मंत्री, ममता भूपेश बैरवा ने किया। इस दौरान मंत्री ममता भूपेश बैरवा ने स्टूडेंट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी से राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं से जुड़ने और राजस्थान की प्रगति में अपना योगदान देने की बात कही। उद्घाटन समारोह में आईएनआईएफडी ग्लोबल सीईओ, अनिल खोसला; मेधावी स्किल यूनिवर्सिटी के चांसलर,प्रवेश दुदानी; बॉलीवुड अभिनेता और सेलिब्रिटी होस्ट, अमन वर्मा; सीएमडी, फर्स्ट इंडिया न्यूज़, जगदीश चंद्र; चीफ मेंटर (आईएनआईएफडी) और स्टार सेलिब्रिटी डिजाइनर, एशले रेबेलो और सेलिब्रिटी ज्योतिष और मोटिवेशनल स्पीकर, संदीप कोचर जैसी कई डिजाइन उद्योग, शिक्षा जगत और सरकारी क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं। इस अवसर पर कमला पोद्दार ग्रुप की चेयरपर्सन कमला पोद्दार ने बताया कि इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन...

Delhi Hul Festival देश की राजधानी दिल्ली में मनाया गया हुल दिवस { Qutub ...

चित्र

चैंपियंस स्टूडियो : जयपुर में बच्चों के लिए भारत का पहला विशेष क्लब

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर  : अभिभावकों की सबसे बड़ी चिंताओं में से एक है बच्चों का डिजिटल स्क्रीन जैसे मोबाइल, टीवी और लैपटॉप आदि से चिपके रहना। इसका मूल कारण माता-पिता की व्यस्त जीवन शैली, आस-पास समान उम्र के बच्चों की कमी और उन गतिविधियों की कमी है जो उन्हें मज़ेदार तरीके से व्यस्त रख सकें। चैंपियंस स्टूडियो के संस्थापक सोनम जालान ने बताया कि ' माता-पिता के रूप में, हम प्रौद्योगिकी के महत्व को समझते हैं, लेकिन हम वास्तविक जीवन के अनुभवों की आवश्यकता को भी पहचानते हैं।  चैंपियंस स्टूडियो में हमने बच्चों के लिए एक ऐसी जगह की विकसित की हैं जहाँ वे मनोरंजन कर सकें, सीख सकें और दूसरे बच्चों से मेलजोल बढ़ा सकें। हम बच्चों को उनकी जैसी सोच वाले लोगों और बच्चों के बीच रखना चाहते है और उन्हें प्रीमियम बुनियादी सुविधाएं और कोच देना चाहते हैं जो उनके बचपन का सही तरीके से पोषण कर सकें। उपलब्ध मौजूदा सुविधाएं विभिन्न सामाजिक तत्वों, बुनियादी ढांचे, प्रशिक्षकों की कमी के कारण उबाऊ हैं और बच्चे लंबे समय तक केवल एक ही काम करने से ऊब जाते हैं (उनकी ध्यान अवधि कम होती है । चैंपियन स्टू...

गढ़वाली कुमाऊनी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून,उत्तराखण्ड लोक-भाषा साहित्य मंच दिल्ली द्वारा गढ़वाली कुमाउनी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाषा मंत्री सुबोध उनियाल , डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला समेत कई विधायकों से देहरादून में मुलाकात करके मांग पत्र सौंपा, जिसमें उत्तरराखण्ड सरकार से मांग की गई कि सरकार आगामी विधानसभा सत्र में गढ़वाली कुमाउनी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव सदन चर्चा के बाद पास करके केंद्र सरकार को भेजा जाए।  जिसमें केन्द्र सरकार से मांग की जाए कि शीघ्र गढ़वाली कुमाऊनी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। उत्तराखण्ड लोक भाषा साहित्य मंच दिल्ली के संयोजक दिनेश ध्यानी ने बताया कि मुख्यमंत्री व भाषा मंत्री ने हमारी मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम इस दिशा में अवश्य पहल करेंगे। भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि गढ़वाली कुमाउनी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु ...

देबदत्त चाँद ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई।  देबदत्त चाँद ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार ग्रहण किया है । उन्‍होंने यह पदभार संजीव चड्ढा के स्थान पर ग्रहण किया। चाँद मार्च 2021 से बैंक ऑफ़ बड़ौदा में कार्यपालक निदेशक के पद पर कार्यरत थे, जिसके बाद उन्हें एमडी एवं सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया। बैंक के कार्यपालक निदेशक के तौर पर, वे कॉर्पोरेट एवं संस्थागत ऋण, कॉर्पोरेट एवं संस्थागत बैंकिंग, ट्रेजरी एवं वैश्विक बाजार, मिड कॉर्पोरेट व्यवसाय, तथा व्यापार एवं विदेशी मुद्रा की देखरेख का दायित्व संभाल रहे थे।  इसके अलावा उन्होंने बैंक में अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग व्यवसाय, घरेलू सहायक कंपनियों/ संयुक्त उद्यमों, धनसंपदा प्रबंधन, पूंजी बाजार, एनआरआई व्यवसाय के साथ-साथ एचआरएम, वित्त एवं आयोजना, जोखिम प्रबंधन, लेखापरीक्षा एवं निरीक्षण, ऋण निगरानी, संग्रहण, विधि, अनुपालन, शिक्षण एवं विकास, अनुशासनात्मक कार्यवाही, सूचना सुरक्षा तथा संपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा जैसे प्रमुख दायित्‍वों का सफलतापूर्वक निवर्हन किया।  चाँद को वाणिज्यिक बैंकिंग तथा विकास वित्त संस्‍...

पुरुष प्रधान समाज से पीड़ित महिलाओं की कहानी को किया बयां

चित्र
० अशोक चतुर्वेदी ०  जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में जिस भी दर्शक ने रंगायन सभागार में प्रवेश किया तो खुद को महाभारत काल के भारत में पाया। सुसज्जित सैट को देखकर मन में राजमहल का दृश्य साकार हो उठा। मौका था केन्द्र की पाक्षिक नाट्य योजना के तहत नाटक 'ये पुरुष' के मंचन का। राजेन्द्र सिंह पायल के निर्देशन में हुए मार्मिक नाटक में पुरुषों की दोहरी मानसिकता और पुरुष प्रधान समाज में अस्तित्व की जंग लड़ रही महिलाओं की दुखद दास्तां को बयां किया गया। हस्तिनापुर सम्राट ययाति का पुत्र पुरु पहली शादी के सात साल बाद दूसरा विवाह करके राजधानी लौट रहा है। इस बात ने पुरु की पहली पत्नी चित्रलेखा को असहज कर दिया है। वह सोच में पड़ जाती है कि जो पुरुष पहले मुझे विश्व की सबसे सुंदर स्त्री मानता था आज वह दूसरी महिला को पत्नी के रूप में स्वीकार कर चुका है। अपने मन की पीड़ा को दबाते हुए भी वह पुरु से मिलकर उसके मनोभाव जानना चाहती हैं। इसी बीच चित्रलेखा अपनी दासी स्वर्णलता से उसके दांपत्य जीवन के विषय में पूछती हैं। स्वर्णलता भी पुरुष मानसिकता से बहुत प्रताड़ित रही है।  उसके पति बसंत का ये मानना है कि हर स...

पपेट शो 'आ छू' का मंचन

चित्र
० अशोक चतुर्वेदी ०  जयपुरः जवाहर कला केन्द्र में तैयार पपेट शो 'आ छू' का मंचन सप्त शक्ति ऑडिटोरियम में किया गया। जयपुर सैन्य छावनी के जवानों के बच्चों ने इसका भरपूर आनंद लिया। 'आ छू' में हाथी, सांप, गिलहरी, मकड़ी जैसी पपेट्स पात्र है। जंगल में सभी जीव मिलझुल कर रहते हैं। खिलखिलाते फूल इनकी ऊर्जा का केन्द्र है। गिलहरी बानी डॉक्टर जीवों और फूलों के स्वास्थ्य का खयाल रखती है। दर्शकों को रोमांचित करते हुए हाथी मंच पर पहुंचता है। नटखट चींटी, हाथी को सताने के लिए उसकी सूंड के पास पहुँच जाती है। परेशान हाथी छींक पड़ता है जिससे फूल मुरझा जाते हैं।  इससे सभी जानवरों की मुसीबत बढ़ जाती है। डॉ. गिलहरी को बुलाया जाता है। जांच करने पर पता चलता है कि पानी की कमी की वजह से फूलों का यह हाल हुआ है। पानी डालने के बाद जंगल का जीवन और फूल पहले की तरह खिलखिला उठते हैं। जवाहर कला केंद्र के जूनियर समर प्रोग्राम में पहली बार बच्चों के लिए मॉर्डन पपेट्री वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। इसमें पपेट्री एक्सपर्ट मो. शमीम और उमेश कुमार ने बच्चों को पपेट मेकिंग व संचालन की ट्रेनिंग दी। इस अनोखी क्लास मे...

गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैला कर अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंकना चाहते है : कांग्रेस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी की नीति के अनुसरण में पोलोराईजेशन की राजनीति करने के उद्देश्य से कन्हैयालाल हत्याकाण्ड का मुद्दा उठाया है ताकि राजस्थान में धार्मिक उन्माद का वातावरण बना सके, किन्तु अमित शाह को यह जानकारी नहीं है कि स्व. कन्हैयालाल के हत्यारों को राजस्थान पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया एवं राजस्थान सरकार ने उनके परिजनों को सरकारी सहायता देते हुए दोनों पुत्रों को अनुकम्पा नियुक्ति दी तथा सर्वश्रेष्ठ पैकेज सहायता के रूप में प्रदान किया जिससे स्व. कन्हैयालाल के परिजन संतुष्ट है । जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उदयपुर की रैली में दिए गए उद्बोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी की नीति के अनुसरण में पोलोराईजेशन की राजनीति करने के उद्देश्य से कन्हैयालाल हत्याकाण्ड का मुद्दा उठाया है ताकि राजस्थान में धार्मिक उन्माद का वातावरण बना सके, किन्तु अमित शाह को यह जानकारी नहीं ...

बिहार यूथ कांक्लेव में आएँगे कई नेता , बॉलीवुड कलाकार व सफल स्टार्टअप उद्यमी

चित्र
०  योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - 2 जुलाई को राजधानी पटना में इंडिया पॉज़िटिव संगठन द्वारा बिहार यूथ कांक्लेव का आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी , सांसद संजय जायसवाल , कॉमन वेल्थ स्वर्ण पदक विजेता व विधायक श्रेयशी सिंह , फ़ॉर्ब्ज़ 40 अंडर 40 बिहार से हज़ारों करोड़ की कम्पनी स्थापित करने वाले शशांक कुमार , फाड नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के अरोरा , पार्श्व गायिका दीपाली सहाय , बॉलीवुड कलाकार अवधेश मिश्रा व अन्य गणमान्य मंच से अपने अनुभव युवाओं के साथ साझा करेंगे । कार्यक्रम के मुख्य संचालक , इंडिया पॉज़िटिव के सचिव व एनआरबी सेल , भाजपा के नेता मनीष सिन्हा ने कहा , हर वर्ष की तरह बिहार के युवाओं को प्रेरित व व्यापार जगत व देश में हो रहे बड़े बदलाव से रूबरू कराने के लिए हम बिहार यूथ कांक्लेव का आयोजन करते है , इस वर्ष यह ख़ास है क्यूँकि इसका मुख्य थीम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर देश में हुए बड़े बदलाव अतः डिजिटल ट्रैन्स्फ़र्मेशन व अन्य विषयों पर स्पीकर अपनी राय रखेंगे व अपने अपने क्षेत्र में हो रहे बदलाव ...

देश की राजधानी दिल्ली में मनाई गई हुल दिवस

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली :  देश के विभिन्न राज्यों सहित दिल्ली के वेस्टर्न कोर्ट के सभागार में भी हुल दिवस का आयोजन आधुनिक इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले किया गया। सर्वप्रथम इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उसके उपरांत आधुनिक इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष ने उदघाटन सत्र को संबोधित किया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सोरेन द्वारा हुल दिवस की व्याख्या करते हुए हुल दिवस की महत्व एवम आज की परिदृष्य में युवा की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कमल किस्पोट्टा द्वारा पैसा कानून पर अपनी बात रखते हुए कानून की जरूरत और इतिहास पर प्रकाश डाला और पैसा कानून के नियमावली राज्यों सरकारों को बनाने की जरूरत पर ध्यान देने कि बात पर जोर दिया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगल मरांडी द्वारा किया गया।