देबदत्त चाँद ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

० आशा पटेल ० 
मुंबई।  देबदत्त चाँद ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार ग्रहण किया है । उन्‍होंने यह पदभार संजीव चड्ढा के स्थान पर ग्रहण किया। चाँद मार्च 2021 से बैंक ऑफ़ बड़ौदा में कार्यपालक निदेशक के पद पर कार्यरत थे, जिसके बाद उन्हें एमडी एवं सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया। बैंक के कार्यपालक निदेशक के तौर पर, वे कॉर्पोरेट एवं संस्थागत ऋण, कॉर्पोरेट एवं संस्थागत बैंकिंग, ट्रेजरी एवं वैश्विक बाजार, मिड कॉर्पोरेट व्यवसाय, तथा व्यापार एवं विदेशी मुद्रा की देखरेख का दायित्व संभाल रहे थे।

 इसके अलावा उन्होंने बैंक में अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग व्यवसाय, घरेलू सहायक कंपनियों/ संयुक्त उद्यमों, धनसंपदा प्रबंधन, पूंजी बाजार, एनआरआई व्यवसाय के साथ-साथ एचआरएम, वित्त एवं आयोजना, जोखिम प्रबंधन, लेखापरीक्षा एवं निरीक्षण, ऋण निगरानी, संग्रहण, विधि, अनुपालन, शिक्षण एवं विकास, अनुशासनात्मक कार्यवाही, सूचना सुरक्षा तथा संपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा जैसे प्रमुख दायित्‍वों का सफलतापूर्वक निवर्हन किया।

 चाँद को वाणिज्यिक बैंकिंग तथा विकास वित्त संस्‍थानों में 29 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है, और उन्‍होंने बैंकिंग क्षेत्र में अपना एक मजबूत आधार बनाया है। वर्ष 1994 में उन्होंने इलाहाबाद बैंक में एक अधिकारी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की, जिसके बाद वर्ष 1998 से वर्ष 2005 तक वे भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) में प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे। वर्ष 2005 में उन्होंने पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) में मुख्य प्रबंधक के रूप में कार्यभार संभालाऔर लगातार प्रगति करते हुए मुख्य महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नत हुए।

 चाँद वर्तमान में बॉब कैपिटल मार्केट्स लि, इंडिया इन्फ्राडेब्ट लि, बड़ौदा फाइनेंशियल सॉल्यूशंस लि, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (तंजानिया) लि, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (युगांडा) लि तथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा (केन्या) लि के बोर्ड में भी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इससे पहले, वे पीएनबी प्रिंसिपल म्यूचुअल फंड और स्विफ्ट इंडिया प्रा लि के बोर्ड में पंजाब नैशनल बैंक केमनोनीत निदेशक के रूप में भी सेवारत थे। 
उन्होंने बी.टेक. तथा एमबीए की डिग्री के अलावा सीएआईआईबी की अर्हता भी प्राप्त की है। साथ ही, श्री चाँद इक्विटी रिसर्च में पीजी डिप्लोमा कर चुके हैं और वे एक प्रमाणितपोर्टफोलियो मैनेजर भी हैं।ard

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड