संदेश

DU छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस को हर्षोल्लास से मन...

चित्र

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस को हर्षोउल्लास से मनाया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली के गढ़वाल भवन में दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ रहे उत्तराखंड मूल के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस को हर्षोउल्लास के साथ मनाया इस गीत संगीत और नृत्य उत्सव में उनका सहयोग गढ़वाल हितेषिणी सभा हमेशा की तरह अपना सहयोग कर रही थी. इस अवसर पर गढ़वाल  हितेषिणी  सभा के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए उत्तराखण्डी परिधान एवं आभूषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर बच्चों का उत्साह और उनके द्वारा किया जा रहा है यह संस्कृति संवर्धन और प्रसार का कार्य अत्यंत सराहनीय है जिसके लिए गढवाल  हितेषिणी  सभा बच्चों को साधुवाद देता है उत्तराखंड स्थापना दिवस पर हमारे DU छात्रों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम गढ़वाल भवन में धूम धाम से मनाया गया

शाहनी ग्रुप कास्मार्ट इंस्टीट्यूट बीएफएसआई क्षेत्र में स्किलगैप को खत्‍म करने में आगे

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिली : तेजी से विकसित होते क्षेत्र में जहां बीएफएसआई कंपनियां एंट्री-लेवल के पदों के लिए अपने भर्ती प्रयासों में तेजी ला रही हैं, शाहनी ग्रुप ऐसा ग्रुप है जो कुशल एवं नौकरी के लिए तैयार वर्कफोर्स मुहैया कराने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। शाहनी ग्रुप का स्मार्ट इंस्‍टीट्यूट बीएफएसआई क्षेत्र में कुशल प्रतिभाओं की आवश्यकता को पूरा करता है। बीएफएसआई एक ऐसा क्षेत्र है, जहां कुशल पेशेवरों की मांग लगातार बढ़ रही है। स्मार्ट इंस्‍टीट्यूट बीएफएसआई पेशेवरों की अगली पीढ़ी के लिए एक अभिनव और समावेशी रास्ते की पेशकश करते हुए उद्योग को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है। वर्ष 2030 तक भारत की स्किल इकॉनमी के 2 ट्रिलियन होने का अनुमान है,  जिसमें बीएफएसआई, फार्मास्युटिकल, ई-कॉमर्स और आईटी/आईटीईएस क्षेत्र प्रशिक्षित श्रम बल की मांग को बढ़ा रहे हैं। इस वर्ष बीएफएसआई सेक्टर में कैंपस हायरिंग में लगभग 15-20% की वृद्धि होने की उम्मीद है, जो प्रशिक्षित युवाओं के लिए वर्कफोर्स का हिस्सा बनने का एक शानदार अवसर होगा। हालांकि, मौजूदा बाजार चुनौतियां बीएफएसआई क्षेत्र के लिए आवश्यक कौशल ...

डब्लूआरसी के साथ मेडिकल साइंसेज कॉलेज हिंदी में विकास और आपसी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली – नेपाल कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली में महत्वपूर्ण सक्सेस कॉन्क्लेव 23 का आयोजन किया, जिसमें महत्वपूर्ण व्यावसायिकों और नेताओं को एकत्रित किया गया था, जो भविष्य की वृद्धि को गतिमान करने और मजबूत सामंजस्यिक लाभकारी संबंध बनाने के लिए रणनीतियों और गतिविधियों पर विचार करने के लिए उपस्थित थे। इस समारोह में चिकित्सा और शैक्षिक क्षेत्रों के प्रसिद्ध व्यक्तियों का समागम हुआ, जिसमें नेपाल कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक डॉ. वी. नतराज प्रसाद, नेपाल के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सक्सेस कॉन्क्लेव 23 ने प्रतिष्ठित अतिथियों को विचारशील चर्चाओं में शामिल होने, दृष्टिकोण साझा करने और नेपाल और भारत की चिकित्सा समुदायों के बीच सहयोग की संभावनाओं की जांच करने के लिए एक मंच प्रदान किया। चिकित्सा शिक्षा में दृष्टिकोणवादी नेता डॉ. वी. नतराज प्रसाद ने नेपाल में चिकित्सा शिक्षा के कई लाभों पर अपने दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने बताया कि छात्र अपने पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त करते हैं और भारतीय और नेपाल सरकारों के शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग क...

अंधकार से प्रकाश का प्रतीक है दिवाली

चित्र
० विनोद तकियावाला ०  हमारा देश पर्व त्योहारों का देश है । जिसका अपना आध्यात्मिक महत्व है।जिसका वर्णन हमारे धार्मिक ग्रंथो पुरानों में उल्लेख मिलता है।दिवाली का महत्व इसलिए है।कई इसके पीछे धर्म कथा व किंदवन्ती कथाएं प्रचलित है।आप को बता दे कि दिवाली अपने संग कई त्योहारो को अपने संग लाती है।दीपावली के पूर्व कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी धनतेरस से कार्तिक शुक्ल द्धितीया भाईदूज तक मनाया जाने वाला पंच-महोत्सव पर्व है। कार्तिक मास की अमावस्या 'दीपावली 'भारतीय सभ्यता,संस्कृति की अस्मिता की पहचान है। इन 5 दिनों में सर्वप्रथम त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार आता है।इस दिन भगवान धनंवतरी का पूजन होता है,दूसरे दिन यमराज के निर्मित नरक चतुर्दशी(रूप चौदस)मनाई जाती है जिसे छोटी दीपावली भी कहते है।इस दिन सुबह हल्दी ,सरसों तेल,आटे और बेसन के उबटन से नहाकर नये वस्त्र पहनकर दिया जलाते है। तीसरे दिन दीपावली,कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को,जो अँधेरे में रौशनी,असत्य पर सत्य,अर्थात नकारात्मक भावों पर सकरात्मक भावों की जीत का त्योहार मनाते है।इस दिन श्री लक्ष्मी जी के पूजन का विशेष विधान है। हिन्दू धर्म के ब्...

DELHI CM Arvind Kejriwal Honge Arrest अरविंद केजरीवाल होंगे गिरफ्तार ??

चित्र

4जी कीपैड स्मार्टफोन ‘जियोफोन प्राइमा’ लॉन्च

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : रिलायंस जियो ने काई-ओएस पर आधारित 4जी कीपैड स्मार्टफोन ‘जियोफोन प्राइमा’ को लॉन्च कर दिया है। कीपैड स्मार्टफोन का यह एक किफायती और एडवांस वर्जन है, जिसे कंपनी ने 2599 रू में बाजार में उतारा है। यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप, गूगल वॉयस असिस्टेंट जैसी तमाम सुविधाएं अब जियोफोन प्राइमा में बस एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। जियो ने अपने नए कीपैड स्मार्टफोन के लुक और डिजाइन पर काफी काम किया है। जियोफोन प्राइमा का डिजाइन अब काफी बोल्ड और प्रीमियम लगता है। 2.4 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन शानदार रिजल्ट देती है। यह स्मार्टफोन 1800mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। वीडियो कॉलिंग और फोटोग्राफी के लिए मोबाइल के दोनों तरफ डिजिटल कैमरे दिए गए हैं। मोबाइल के पिछले हिस्से में फ्लैश लाइट भी मिलेगी। स्मार्टफोन जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सावन जैसी प्रीमियम डिजिटल सर्विस से लैस है। जियो-पे के जरिए यूपीआई भुगतान भी किया जा सकता है। जियो प्राइमा 23 भाषाओं का सपोर्ट करता है यानी 23 भाषाओं में काम कर सकता है। चमकदार रंगों में आने वाले इस स्मार्टफोन को प्रमुख रिटेल स्टोर्स के अलावा...

रिलायंस रिटेल का पहला ‘स्वदेश’ स्टोर हैदराबाद में खुला

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  ‘ स्वदेश’ का विचार केवल स्टोर्स खोलने तक ही सीमित नही है। जमीनी स्तर पर पूरे भारत में 18 रिलायंस फाउंडेशन आर्टिसन इनिशिएटिव फॉर स्किल एनहांसमेंट (RAISE) केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे 600 से अधिक शिल्प उत्पादों को खरीदारी का मंच मिलने की उम्मीद है।स्वदेश स्टोर में ग्राहक अगर किसी उत्पाद के बारे में पूरी जानकारी हासिल करना चाहता है तो यहां "स्कैन एंड नो (Know)" प्रौद्योगिकी की सुविधा भी है। जिसके माध्यम से प्रत्येक उत्पाद और उसके निर्माता के पीछे की कहानी को जाना जा सकता है हैदराबाद : रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेरपर्सन नीता अंबानी ने तेलंगाना में रिलायंस रिटेल के पहले ‘स्वदेश’ स्टोर का उद्घाटन किया। हैदराबाद के जुबली हिल्स में 20,000 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर भारतीय कला और शिल्प को समर्पित है। भारत की सदियों पुरानी कला और शिल्प को वैश्विक स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से बने स्वदेश स्टोर में, पारंपरिक कलाकारों और कारीगरों के उत्पाद व शिल्प बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।  नीता अंबानी का मानना है कि रिलायंस रिटेल के ‘स्वदेश’ स्टोर, भारत की...

संगीत और कला को बच्चों की भाषा से जोड़ने की जरूरत

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली. बच्चों को सुनने के लिए धैर्य की जरूरत होती है, जिसकी आजकल हमारे पास बहुत कमी है। बच्चे जब किसी के साथ संवाद करते हैं तो वह उससे अपनी शब्दावली को बना रहे होते हैं। बच्चों का भाषा जगत बहुत तार्किक और सृजनात्मक होता है। हमें भाषा के साथ खेलने के लिए, नए प्रयोग करने के लिए बच्चों का हौसला बढ़ाना चाहिए। यह बातें राजकमल प्रकाशन समूह की विचार-बैठकी 'सभा' 'भाषा में बच्चों की जगह' विषय पर परिचर्चा के दौरान वक्ताओं ने कही। इस परिचर्चा में शिक्षाविद् मुकुल प्रियदर्शिनी, सम्पादक मनीषा चौधरी, रूम टू रीड के डायरेक्टर शक्तिब्रत सेन और अंकुर के सम्पादकीय सलाहकार जोज़फ़ मथाई से लेखक-अध्यापक सुदीप्ति ने संवाद किया।  सत्यानन्द निरुपम ने कहा कि आमतौर पर जो चर्चाएं होती है वह अक्सर राजनीति से शुरू होती है और राजनीति पर ही खत्म हो जाती है। हमने इस परिपाटी से हटकर सोचते हुए परिचर्चा का विषय भाषा में बच्चों की जगह पर केन्द्रित रखा है।  सुदीप्ति ने कहा, “भाषा ने ही मनुष्य को अन्य सभी प्राणियों से अलग बनाया है।” विषय प्रवेश करते हुए उन्होंने कहा, "बच्चों को सुनने के ...

क्रिकेट एवं अन्य खेलों के दिग्गज वंदे भारत एक्सप्रेस पर 17 राज्यों की यात्रा करेंगे

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०   Kolkata: लीजेन्ड्स लीग क्रिकेट ने भारतीय रेलवे के साथ मिलकर एक नेशनल कैंपेन की घोषणा की है, लीग की प्रतिष्ठित ट्रॉफी 8 नवम्बर से वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा करेगी। यह ट्रॉफी देश के 17 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से होकर गुज़रेगी। अपनी तरह का अनूठा 15 दिनों का यह अनुभव देश के हर कोने में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों को लुभाएगा। जो खेल जगत के दिग्गजों के साथ मिलकर देश के सबसे तेज़ ट्रेन नेटवर्क- वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से लीजेन्ड्स लीग क्रिकेट का भाग बनेंगे। इस अवसर पर अश्विनी वैष्णव, रेलवे मंत्री ने कहा, ‘‘हम वंदे भारत पर लीजेन्ड्स क्रिकेट लीग और दिग्गज खिलाड़ियों का स्वागत करते हैं। हमें विश्वास है कि यह अतुलनीय यात्रा देश में खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’ रवि शास्त्री, कमिश्नर, लीजेन्ड्स लीग क्रिकेट ने कहा, ‘‘भारतीय रेलवे के साथ साझेदारी करते हुए और खेलों में योगदान देते हुए हमें बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है। हर दिन के साथ लीजेन्ड्स लीग क्रिकेट का गेम बड़ा होता चला रहा है।  अधिक से अधिक खिलाड़ी इसके साथ जुड़ रहे हैं, हमें...