संदेश

प्रधानमंत्री ‘परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम’ से जुड़े प्रदेश के 56 लाख 68 हजार से अधिक लोग

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम’ से प्रदेश के रिकॉर्ड 56 लाख 68 हजार से अधिक लोग अलग-अलग माध्यमों से जुड़े। स्कूल शिक्षा विभाग के शाला दर्पण पोर्टल पर देर शाम तक संकलित की गई। यह संख्या लगातार अपडेट हो रही है। स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशभर के 76 हजार से अधिक सरकारी और निजी स्कूलों में प्रोजेक्टर स्क्रीन, टीवी, रेडियो यूट्यूब और मोबाइल जैसे माध्यमों से विद्यार्थियों (कक्षा 6 से 12 तक), अध्यापकों, अभिभावकों और अन्य लोगों ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शिरकत की। इसमें 23 लाख 41 हजार छात्र, 23 लाख 23 हजार 801 छात्राएं, 3 लाख 78 हजार से अधिक शिक्षक एवं स्टाफ तथा 6 लाख 25 हजार से ज्यादा अभिभावक गण एवं अन्य लोगों ने भाग लिया।

एंग्लो अरेबिक के हर बच्चे में नया कीर्तिमान स्थापित करने की सलाहियत है : वसीम अहमद

चित्र
दिल्ली के सबसे पुराने स्कूल एंग्लो अरेबिक स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद वसीम अहमद से पत्रकार इरफान राही की ख़ास बातचीत : 1692 ईस्वी में स्थापित मुगलिया दौर का अजमेरी गेट स्थित एक बहुत पुराना स्कूल है जिसे एंग्लो अरेबिक के नाम से जाना जाता है यह एकमात्र स्कूल है जिसके एक ही कैंपस में 22 सब्जेक्ट्स पढ़ाए जाते हैं यह दिल्ली का एकमात्र स्कूल है जिसके अंदर हिंदी इंग्लिश के साथ-साथ उर्दू और फ़ारसी ज़बान भी पढ़ाई जाती है। पिछले 10 वर्षों से प्रिंसिपल का कार्य भार संभालने वाले मोहम्मद वसीम अहमद से पत्रकार इरफान राही की खास बातचीत  : इरफान राही : एंग्लो अरेबिक स्कूल दिल्ली का एक जाना माना स्कूल है और उसका प्रिंसिपल होना यह अपने आप में बड़े गर्व की बात है कैसा महसूस करते हैं आप प्रिंसिपल की कुर्सी पर बैठकर ? वसीम अहमद : मेरे जीवन के सबसे सुखद क्षणों में से वह क्षण था जब मुझे इस महान ऐतिहासिक विद्यालय के प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी के लिए चुना गया। मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस ऐतिहासिक विद्यालय की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। इरफ़ान राही: आप का जन्म कहां हुआ ? वसीम अहमद : मेरा जन्म उत्तर प्र...

नाबार्ड 10 मार्च से शुरु करेगा समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीद

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। भारतीय खाद्य निगम समर्थन मूल्य पर गेहू खरीद हेतु राजस्व जिला जयपुर, दौसा, टोंक व् सीकर में कुल 23 खरीद केन्द्र खोले गए है। भारतीय खाद्य निगम द्वारा मंडल कार्यालय जयपुर के अधीनस्थ आने वाले राजस्व जिले जयपुर में खाद्य संग्रहण आगार गांधीनगर (जयपुर), कोटपूतली, बस्सी , दौसा में दौसा, बांदीकुई , महवा, टोंक में टोंक, देवली , दूनी व सीकर में पलसाना में खरीद केन्द्रों पर 10 मार्च से MSP पर गेहूं ख़रीदा जायेगाl खाद्य निगम की मंडल प्रबंधक सुश्री मीरा वी.ने बताया कि 20 जनवरी से किसानों का पंजीकरण शुरू हो चूका है l इसके लिये किसानों को 20 जनवरी से 25 जून तक अपना पंजीकरण ई-मित्र, अटल सेवा केन्द्रों के माध्यम से ऑनलाइन कराना होगा lकिसानों को गेहूं बेचते समय राजस्थान सरकार की वेबसाइट पंजीकरण पोर्टल( https://mspproc.rajasthan.gov.in , food.rajasthan.gov.in ) से अपना टोकन जारी कराएँ , ताकि गेहूं खरीद सुविधापूर्वक हो सके l रविवार और अवकाश वाले दिन टोकन जारी नहीं किए जाएंगे l मंडल प्रबंधक मीरा वी.ने बताया कि पंजीकरण के लिए जनाधार कार्ड अनिवार्य है और कृषक के जनाधार कार्ड मे...

43 बी (एच) पर फोर्टी की वर्कशॉप : एमएसएमई के लिए संकट साबित हो रहे भुगतान के नए प्रावधान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर - फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्‍ट्री ( फोर्टी )की ओर से अग्रवाल पीजी कॉलेज कांफ्रेंस हाल में एमएसएमई को भुगतान तय करने के लिए आयकर धारा 43 बी (एच) पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें कर विशेषज्ञ एडवोकेट पंकज घीया और सीए डॉ अभिषेक शर्मा ने उद्योगपति और व्यापारियों को 43 बी (एच) के प्रावधानों और जटिलताओं की जानकारी दी।  पंकज घीया ने बताया कि एमएसएमई से माल खरीदने के बाद बिना समझौते के 15 दिन में और समझौते के साथ 45 दिन में भुगतान अनिवार्य है। यदि भुगतान नहीं होता है तो यह राशि खरीदार फर्म की कर योग्य आय में जुड जाएगी।   इससे बचना है तो 50 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर वाली फर्म से ही माल खरीदें या जो फर्म एमएसएमई एक्ट में रजिस्टर्ड नहीं उससे माल खरीदें। डॉ अभिषेक शर्मा का कहना है कि 43 बी (एच) ट्रेडिंग एंटरप्राइजेज फर्मों पर लागू नहीं होता है।  इसके अलावा बायर- सेलर दो एमएसएमई रजिस्टर्ड फर्मों के बीच 45 दिन से ज्‍यादा का समझौता भी मान्य नहीं है। फोर्टी के मुख्‍य सचिव गिरधारी खंडेलवाल ने कहा कि व्यापारियों को नए कर प्रावधा...

अंतर्राष्ट्रीय कठपुतली थिएटर फेस्टिवल 16 से 25 फ़रवरी दिल्ली में

चित्र
० योगेश भट्ट ०  ● फेस्टिवल का 20वां संस्करण 16 से 25 फरवरी 2024 तक नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर और चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में होगा। ● ब्राज़ील, स्पेन, कोरिया, तुर्की, अमेरिका, श्रीलंका, ताइवान और रूस के कलाकार फेस्टिवल में कठपुतली कला का प्रदर्शन करेंगे । नई दिल्ली. इशारा अन्तराष्ट्रीय कठपुतली थिएटर फेस्टिवल अपने 20वें संस्करण के साथ एक बार फिर दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है। यह फेस्टिवल 16 से 25 फरवरी तक नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर और चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में आयोजित किया जाएगा। यह कठपुतली थिएटर फेस्टिवल टीमवर्क आर्ट्स द्वारा निर्मित है और इशारा पपेट थिएटर ट्रस्ट द्वारा समर्थित है। 2001 से, इशारा अन्तराष्ट्रीय कठपुतली थिएटर फेस्टिवल ने दुनिया भर के कलाकारों, कठपुतली कलाकारों और कलाकारों के साथ-साथ दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन किया है। 20वां संस्करण एक दिलचस्प लाइन-अप पेश करने के लिए तैयार है जो सभी आयु वर्गों के लोगों को पसंद आएगा। भारतीय कलाकारों के अलावा, फेस्टिवल में ब्राजील, स्पेन, कोरिया, तुर्की, अमेरिका, श्रीलंका, ताइवान और रूस के कलाकार शामिल होंगे। फेस्ट...

दिल्ली में होगी कांग्रेस की विशाल रैली : नसीरपुर द्वारका में कांग्रेस ज़...

चित्र

नसीरपुर द्वारका में दिल्ली कांग्रेस कमेटी की ज़िला नजफगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक

चित्र
० इरफ़ान राही ०  नसीरपुर द्वारका में दिल्ली कांग्रेस कमेटी की ज़िला नजफगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक : गीता कालोनी राम लीला मैदान में 3 फरवरी की विशाल रैली को संबोधित करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे : 50,000 कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे नयी दिल्ली - द्वारका विधानसभा में ज़िला नजफ़गढ़ कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली सहित कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने शिरकत की‌। यह बैठक आगामी 3 फ़रवरी को गीता कॉलोनी के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल रैली की तैयारी के संबंध में आयोजित की गई थी , जिसमें ज़िला नजफ़गढ़ के सभी ब्लॉकों से बसों में कार्यकर्ताओं को ले जाने का आह्वान किया गया था। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने साफ शब्दों में कहा कि जो कांग्रेस कार्यकर्ता इस रैली में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाएगा उसे ब्लॉक अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी जाएगी। इस बैठक में उत्तम नगर के पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, द्वारका के पूर्व विधायक आदर्श शास्त्री, मटियाला से पूर्व विधायक सुमेश शौकीन, नजफगढ़...

जेसीआई एलुमनी व जेसीआई सृजन ने अपना घर फाउन्डेशन जामडोली में मनाया गणतंत्र दिवस

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जेसीआई एलुमनी और जेसीआई सृजन की ओर से "अपना घर फाउंडेशन जामडोली "में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस । इस अवसर पर झंडारोहण मुख्य अतिथि जस्टिस जेके रांका ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अजय काला व ज्योति खण्डेलवाल थी। कार्यक्रम में 106 विमंदित महिलाओं एवम् 350 विमंदित बच्चो को भोजन एवं फल वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने 75 वें गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई दी एवं देश की स्वतंत्रता और प्रजातंत्र को महती उपलब्धि बताते हुए देश के लिए शहीद हुए लोगों का स्मरण किया गया। साथ ही अथक - जेसी सृजन व अलुमणि क्लब की थीम - शासन विधि का होना चाहिये न कि व्यक्ति की विवेचना का। आरम्भ में जेसी डॉ विनीता पटौदिया , रणजीत हीरावत , संजय रावत एवं डॉ राजेश मेठी ने अतिथियों का स्वागत किया ! संस्थान के प्रमुख आशुतोष कौशिक ने सेवा कार्यों का ब्योरा दिया और पूरे प्रांगण का अतिथियों को मुआयना कराया

पूर्वी राज नहर परियोजना के एमओयू में दुर्भाग्य से पानी की मात्रा हुई आधी : रामपाल जाट

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के समझौते के ज्ञापन (एम ओ यू) पर किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जाट ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का एम ओ यू वर्ष 2017 की डीपीआर के मूल स्वरूप को बिगाड़ कर विलंबित करते हुए राजस्थान को प्राप्त होने वाले पानी की मात्रा को कम करना राजस्थान के हितों पर भारी कुठाराघात बताया है। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद राजस्थान को प्राप्त होने वाले पानी की मात्रा आधी रह जाएगी तथा इसको धरातल पर उतारने में विलम्ब होगा । वर्ष 2017 की डीपीआर के अनुसार राजस्थान को प्राप्त होने वाले पानी की मात्रा 3510 मिलियन घन मीटर है । जबकि पार्वती, काली सिंध, चंबल लिंक परियोजना के साथ इस परियोजना को सम्मिलित करने पर राजस्थान को प्राप्त होने वाले पानी की मात्रा वास्तविक रूप से 1775 मिलियन घर मीटर रह जाएगी । जिसमें पीने के पानी की योजनाओं से व्यर्थ पानी के संग्रहण के रूप में 689 मिलियन घन मीटर पानी जोड़ने पर भी पानी की मात्रा 2464 मिलियन घन मीटर ही रहेगी ।  जिससे राजस्थान को प्राप्त होने वाले पानी से ...

भारत में तेजी से बढ रही कोलोरेक्टल कैंसर रोगियों की संख्या

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। भारत में जिस तेजी से वेस्टर्न वर्ल्ड के खाने-पीने की आदतों को अपनाना शुरू किया है उसी तेजी से भारत में कोलोरेक्टल कैंसर रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। एक सामान्य भारतीय परिवार भी सप्ताह में एक से दो बार होटल, रेस्त्रो या स्ट्रीट फूड खाना पसंद करता है। साथ ही स्मोक और ग्रिल किया हुआ भोजन (बाब्रिक्यू) खाना पसंद करता है, जो कि नुकसानदायक होता है। यह कहना है कोयंबटूर के जीआई सर्जन डॉ एस राजपांडियन का।  भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में चल रही इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बीएमकॉन कोर (BMCON-8) दौरान देष-विदेष से आए कोलोरेक्टल कैंसर के विशेषज्ञों की ओर कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई।  कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ शशिकांत सैनी ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के पहले दिन पांच लाइव सर्जरी की गई जिनका आरआईसी में लाइव टेलीकास्ट किया गया। देश के ख्याति प्राप्त जीआई सर्जन की ओर से एडवांस सर्जिकल प्रोसिजर के बारे में बताया गया।  इसके साथ ही करीब 18 सेशन आयोजित हुए जिसमें यूएसए के डॉ पारूल शुक्ला, मुंबई क...