प्रधानमंत्री ‘परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम’ से जुड़े प्रदेश के 56 लाख 68 हजार से अधिक लोग

० आशा पटेल ० 
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम’ से प्रदेश के रिकॉर्ड 56 लाख 68 हजार से अधिक लोग अलग-अलग माध्यमों से जुड़े। स्कूल शिक्षा विभाग के शाला दर्पण पोर्टल पर देर शाम तक संकलित की गई। यह संख्या लगातार अपडेट हो रही है।

स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशभर के 76 हजार से अधिक सरकारी और निजी स्कूलों में प्रोजेक्टर स्क्रीन, टीवी, रेडियो यूट्यूब और मोबाइल जैसे माध्यमों से विद्यार्थियों (कक्षा 6 से 12 तक), अध्यापकों, अभिभावकों और अन्य लोगों ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शिरकत की। इसमें 23 लाख 41 हजार छात्र, 23 लाख 23 हजार 801 छात्राएं, 3 लाख 78 हजार से अधिक शिक्षक एवं स्टाफ तथा 6 लाख 25 हजार से ज्यादा अभिभावक गण एवं अन्य लोगों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास