नसीरपुर द्वारका में दिल्ली कांग्रेस कमेटी की ज़िला नजफगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक

० इरफ़ान राही ० 
नसीरपुर द्वारका में दिल्ली कांग्रेस कमेटी की ज़िला नजफगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक : गीता कालोनी राम लीला मैदान में 3 फरवरी की विशाल रैली को संबोधित करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे : 50,000 कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे
नयी दिल्ली - द्वारका विधानसभा में ज़िला नजफ़गढ़ कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली सहित कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने शिरकत की‌। यह बैठक आगामी 3 फ़रवरी को गीता कॉलोनी के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल रैली की तैयारी के संबंध में आयोजित की गई थी , जिसमें ज़िला नजफ़गढ़ के सभी ब्लॉकों से बसों में कार्यकर्ताओं को ले जाने का आह्वान किया गया था।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने साफ शब्दों में कहा कि जो कांग्रेस कार्यकर्ता इस रैली में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाएगा उसे ब्लॉक अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी जाएगी। इस बैठक में उत्तम नगर के पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, द्वारका के पूर्व विधायक आदर्श शास्त्री, मटियाला से पूर्व विधायक सुमेश शौकीन, नजफगढ़ के पूर्व विधायक, दिल्ली महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष अमृता धवन, ज़िला नजफ़गढ़ अध्यक्ष सतबीर शर्मा,
मंगलापुरी से पूर्व निगम पार्षद प्रमोद कुमार, द्वारका विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी तस्वीर सोलंकी , राधा कृष्ण वाटिका के मालिक तथा पूर्व प्रत्याशी जोगिंदर सिंह,पूर्व पार्षद माया देवी, सागरपुर से निगम प्रत्याशी अनिल बड़ोदिया, विकासपुरी विधानसभा से निसार अली खान, द्वारका से दीपक मिश्रा ,दुर्गा पार्क से भाई हसमुल्ला, मंगलापुरी से मौलाना गुलाम रसूल, 

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता महफूज़ कुरैशी,समीर तिवारी,चांद मियां उस्मानी , कपिल भागवाड़िया ,गुलशन सैनी,पूर्व प्रत्याशी अशोक सोलंकी,रमेश वत्स, प्रीति गुप्ता इस अवसर पर जिला नजफगढ़ कांग्रेस कमेटी के सैकड़ो वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार