संदेश

जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल द्वारा नई दिल्ली फिल्म फेस्टीवल 28 मार्च को दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल ट्रस्ट द्वारा आयोजित नई दिल्ली फिल्म फेस्टीवल के 7वें संस्करण का आयोजन 28 मार्च को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया जाएगा. फेस्टीवल के फाउंडर डायरेक्टर हनु रोज ने बताया की फेस्टीवल को 52 देशों की 655 फ़िल्में प्राप्त हुई थी. इनमें से 20 देशों की 102 फिल्मों का चयन हुआ है. भारत से 73 और विदेश से 29 फ़िल्में हैं.  चयनित फिल्मों में 37 फूल लैंथ फीचर फिक्शन, 10 फूल लैंथ डाक्यूमेंट्री फीचर, एक फूल लैंथ एनिमेशन फीचर, 35 शॉर्ट फिक्शन, 7 शॉर्ट डाक्यूमेंट्री, 2 मोबाइल शार्ट, एक सॉन्ग, और 9 स्टूडेंट फ़िल्में शामिल हैं. समारोह में 28 मार्च को टॉप अवार्डेड फिल्मों की स्क्रीनिंग सी. डी. देशमुख ऑडिटोरियम, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में जाएगी. इसी दिन अवार्ड सेरेमनी आयोजित होगी. समारोह में भाग लेने के लिए फेस्टिवल की वेबसाइट पर डेलीगेट रजिस्ट्रेशन ओपन है www.jiffindia.org/delhi

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने -पेट्रोल, डीजल पर राजस्थान में “एक राज्य, एक कीमत” प्रभावी होने को बताया ऐतिहासिक,मुख्यमंत्री का जताया आभार | वैट दरों में कमी से मिलेगी सभी प्रदेशवासियों को राहत, अलग-अलग दरों की विसंगति दूर होने से सीमावर्ती जिलों को मिलेगा लाभ | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर आभार जताया। एसोसिएशन के सदस्यों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने और “एक राज्य, एक कीमत” को लागू करने को बहुप्रतीक्षित एवं ऐतिहासिक कदम बताया। सदस्यों ने मुख्यमंत्री को साफा पहना कर तथा मुंह मीठा करवा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन का कल्याण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा हमारी डबल इंजन सरकार डबल स्पीड से काम कर आम जन को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में पेट्रोल व डीजल पर वैट में कमी की गई है, जिसका फायदा सभी प्रदेशवासियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों में पेट्रोल व डीजल की दरों में विसंगति दूर करने के निर्णय से सीमावर्ती जिलों के लोगों त...

नाटक भंवरया कालेट में मोईन के अभिनय ने सभी को लुभाया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | रविन्द्र मंच प्रशासन के द्वारा आयोजित त्रि दिवसीय हीरक जयंती रंग महोत्सव में शहर के युवा रंग निर्देशकों को मंच प्रदान किया गया।  रविन्द्र मंच मुख्य सभागार में आयोजित नाटक भँवरया कालेट यथार्थवादी शैली के लिए नया उदाहरण प्रस्तुत करता है। राजस्थानी भाषा का यह नाटक राजस्थान की लोक संस्कृतियों की भी बात करता है। समाज से विलुप्त होते गायन वादन से जुड़े मिरासी समाज पर आधारित दो भाई भँवरया -जफरया की इस कहानी में समाज का दोगलापन, अपराध की दुनिया में गड़ता हुआ गरीब, उम्मीद में कटती हुई ज़िंदगी, बच्चों की बेवकूफी, बेगानों का मिलाप, प्यार, झगड़ा, रोना, खोना, गाना, बजाना, नाचना सब देखने को मिला। इस नाटक के कई मंचन राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय नाट्य फेस्टिवल्स में हो चुके हैं। राजस्थान के यही रंग कलाकार वैश्विक स्तर के कई रंग महोत्सवों में जयपुर रंगमंच का परचम लहरा चुके हैं। वर्ष 2018 में नाटक भंवरिया कालेट को पूरे 1 साल की प्रोसेस से तैयार किया गया। प्रोसेस के दौरान किरदार को महसूस करने के लिए कई दिनों बिना नहाए रहे। बिना ब्रश किये। जो दुर्गंध थी माहौल की जब तक की वो किरद...

किसान आयोग का अध्यक्ष बनने पर सी.आर. चौधरी को सहकार नेता आमेरा ने दी बधाई

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर- पूर्व केंद्रीय मंत्री , नागौर सांसद व आरपीएससी चेयरमैन सी आर चौधरी को राज्य किसान आयोग का अध्यक्ष पद दायित्व मिलने पर ऑल राजस्थान कोआपरेटिव बैंक इम्प्लॉयिज यूनियन व ऑफ़िसर्स एसोसिएशन के प्रान्तीय महासचिव , ऑल इण्डिया कोपरेटिव बैंक एम्पलाईज फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने बधाई दी | सहकार नेता आमेरा ने विश्वास जताया है कि सी आर साहब के किसान पृष्ठ भूमी मारवाड़ ग्रामीण संवेदना से व प्रशासकीय अनुभव से किसानों के लिए सहकारिता से समृद्धि में विभिन्न नवाचारों को प्रभावी रूप से लागू किया जावेगा , बीमा योजनाओं में सुधार कर उपयोगी बनाया जाएगा ,बीमा प्रीमियम को तर्क संगत बनाया जाएगा ,  किसानों के बीमा कम्पनियों में वर्षों से लंबित बीमा क्लेम भुगतान जारी करवाया जाएगा , नाबार्ड से किसानों के लिए सहकारी बैंकों को जारी फ़सली ऋण पुनर्वितरण की सीमा बढ़वाई जाएगी , नये किसानों को अधिकाधिक मेंबर बनवाकर राज्य में ओसत सहकारी ऋण सीमा एक लाख तक लाई जायेगी , प्रदेश में किसानों के लिए बीमा अनिवार्य की जगह ऐच्छिक करवाया जाएगा , किसानों को प्राकृतिक आ...

World's Largest Quran in India भारत में दुनिया की सबसे बड़ी कुरान { Qutu...

चित्र

Jaipur दुनिया की सबसे बड़ी कुरान को देखने वालों का हुजुम

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | जयपुर के रविन्द्र मंच पर इन दिनों दुनिया की सबसे बड़ी कुरान को देखने वालों का हुजुम लगा हुआ है. हस्तलिखित इस अनूठी कुरान की लंबाई करीब साढ़े 10 फीट है, जबकि इसकी चौड़ाई 7.6 फीट है. इस कुरान का वजन करीब ढाई क्विंटल है और इसे उठाने के लिए 20 से 25 लोगों की मदद लेनी होती है. दरअसल इन दिनों रविंद्र मंच की हीरक जयंती के अवसर पर 4 दिवसीय के "रंग उत्सव " समारोह में इस कुरान की नुमाइश लगी हुई है |  जयपुर के रविंद्र रंगमंच पर रंग उत्सव में मुख्य आकर्षण का केंद्र अल्फी कुरान बनी हुई है. यह अल्फी कुरान 32 पेज की है. इसे तैयार करने वाले मोहम्मद शेर खान की ओर से यह दावा किया गया है कि ये दुनिया की सबसे बड़ी हस्तलिखित कुरान है. यह कुरान राजस्थान मौलाना अब्दुल कलाम आजाद अरेबिक पर्शियन रिसर्च इंस्टीट्यूट टोंक की ओर से प्रदर्शित की गई है. और यह बनी भी टोंक में ही है | उन्होंने बताया की 32 पेज की इस कुरान के सभी पन्नों में 41 पंक्तियां हैं, जिनको नस्ख शैली में लिखा गया है. उन्होंने बताया की यह कुरान पूरे 2 साल में तैयार हुई थी, अल्फी कुरान को साल 2012 से शुरू क...

Delhi Holi Milan Samaroh @ Anuvrat Bhawan होली मिलन समारोह

चित्र

प्रधानमंत्री मोदी कार्यकाल में देश का सबसे बड़ा घोटाला हुआ है : कांग्रेस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  पैसा कम नहीं किया बल्कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बराबरी की बात कही थी, किन्तु पेट्रोल पर 1.34 रूपये से 5.35 रूपये तक तथा डीजल पर दो रूपये कम करने के निर्णय से अवगत कराया जो कि वादे के मुताबिक केवल ऊंट के मुँह में जीरे बराबर है। पेट्रोल-डीजल के दाम पड़ौसी राज्यों के बराबर करने की जो गारंटी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी थी वह गारंटी फेल हो गई है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से हरियाणा के बराबर पेट्रोल-डीजल के दाम करने का वादा किया था। जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को जो गारंटी दी थी उस पर राजस्थान सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ने गारंटी की सच्चाई उजागर कर दी है और साथ ही देश के सबसे बड़े घोटाले जिसे उच्चतम न्यायालय के निर्णय के पश्चात् आमजन के समक्ष तथ्य आये हैं उसने देश के लोकतंत्र को जीवित रखने हेतु संजीवनी प्रदान की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में चुनावी सभाओं में राजस्थान की तत्कालीन सरकार द्वारा मंहगाई कम करने हेतु किये गये कार्यों पर कटाक्ष करते हुये कहा था कि मोदी की गारंटी की है कि र...

लघु उद्योग भारती जयपुर सम्मेलन में 18 मार्च को लघु उद्योगों के हित में होगी चर्चा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर.| लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल का एक विशाल उद्यमी सम्मेलन 18 मार्च को जयपुर के विद्याधर नगर सेक्टर 2 स्थित माहेश्वरी समाज जन उपयोगी भवन ' उत्सव ' में आयोजित होने वाला है | लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग और महामंत्री सुनीता शर्मा ने बताया कि यह भव्य सम्मेलन 18 मार्च को दोपहर ढाई बजे शुरू होगा|  इस सम्मेलन में जयपुर अंचल में आने वाले तीन जिले जयपुर ,जोधपुर और चितोड़ सहित 19 जिलों के 1000 से अधिक उद्यमी शिरकत करेंगे | उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारतीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के हितार्थ कार्य करने वाला देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय संगठन है जिसका प्रतिनिधित्व भारत के सभी राज्यों में 501 जिलों में 777 इकाइयां के साथ ही 50000 से अधिक सक्रिय उद्योग सदस्य हैं | महेंद्र खुराना ने बताया की इस उद्यमी सम्मेलन के तहत लघु उद्योग के हितार्थ चिंतन -मनन किया जाएगा.|आज भारत के कुल उत्पादन एवं रोजगार सृजन में लघु उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है | इस अवसर पर अंचल अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग ने बताया की सम्मेलन में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्र...

सीआईआई द्वारा उत्तरी क्षेत्र 2024-25 के लिए नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की घोषणा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली -  सीआईआई उत्तरी क्षेत्र ने 2024-25 के कार्यकाल के लिए माधव सिंघानिया, उप प्रबंध निदेशक और सीईओ, जेके सीमेंट लिमिटेड और संजय कपूर, अध्यक्ष, सोना कॉमस्टार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में घोषित किया। नवनिर्वाचित क्षेत्रीय परिषद सदस्यों की पहली बैठक के दौरान कुशल पदाधिकारियों का चुनाव किया गया| माधव सिंघानिया जेके सीमेंट लिमिटेड के उप प्रबंध निदेशक सीईओ हैं, जो एनएसई पर सूचीबद्ध 3.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का उद्यम है। जेके सीमेंट लिमिटेड 23 एमटीपीए ग्रे सीमेंट उत्पादक और विश्व स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा व्हाइट सीमेंट उत्पादक है। वह जेके मैक्स पेंट्स के निदेशक हैं और उनके कुशल नेतृत्व में, जेके सीमेंट ने हाल ही में पेंट और निर्माण रसायन व्यवसाय में कदम रखा है। उन्होंने फुजैराह में जेके सीमेंट के पहले विदेशी संयंत्र की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां से यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 40 से अधिक देशों में सफेद सीमेंट का निर्यात करता है। वह सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय, उदयपुर के प्रबंधन बोर्ड में हैं, जो राजस्थान के शीर्ष इंजीनियरिंग और प्रबंध...