जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल द्वारा नई दिल्ली फिल्म फेस्टीवल 28 मार्च को दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल ट्रस्ट द्वारा आयोजित नई दिल्ली फिल्म फेस्टीवल के 7वें संस्करण का आयोजन 28 मार्च को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया जाएगा. फेस्टीवल के फाउंडर डायरेक्टर हनु रोज ने बताया की फेस्टीवल को 52 देशों की 655 फ़िल्में प्राप्त हुई थी. इनमें से 20 देशों की 102 फिल्मों का चयन हुआ है. भारत से 73 और विदेश से 29 फ़िल्में हैं. 
चयनित फिल्मों में 37 फूल लैंथ फीचर फिक्शन, 10 फूल लैंथ डाक्यूमेंट्री फीचर, एक फूल लैंथ एनिमेशन फीचर, 35 शॉर्ट फिक्शन, 7 शॉर्ट डाक्यूमेंट्री, 2 मोबाइल शार्ट, एक सॉन्ग, और 9 स्टूडेंट फ़िल्में शामिल हैं. समारोह में 28 मार्च को टॉप अवार्डेड फिल्मों की स्क्रीनिंग सी. डी. देशमुख ऑडिटोरियम, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में जाएगी. इसी दिन अवार्ड सेरेमनी आयोजित होगी. समारोह में भाग लेने के लिए फेस्टिवल की वेबसाइट पर डेलीगेट रजिस्ट्रेशन ओपन है www.jiffindia.org/delhi

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार