राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

० आशा पटेल ० 
जयपुर | राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने -पेट्रोल, डीजल पर राजस्थान में “एक राज्य, एक कीमत” प्रभावी होने को बताया ऐतिहासिक,मुख्यमंत्री का जताया आभार | वैट दरों में कमी से मिलेगी सभी प्रदेशवासियों को राहत, अलग-अलग दरों की विसंगति दूर होने से सीमावर्ती जिलों को मिलेगा लाभ |
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर आभार जताया। एसोसिएशन के सदस्यों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने और “एक राज्य, एक कीमत” को लागू करने को बहुप्रतीक्षित एवं ऐतिहासिक कदम बताया। सदस्यों ने मुख्यमंत्री को साफा पहना कर तथा मुंह मीठा करवा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन का कल्याण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा हमारी डबल इंजन सरकार डबल स्पीड से काम कर आम जन को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में पेट्रोल व डीजल पर वैट में कमी की गई है, जिसका फायदा सभी प्रदेशवासियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों में पेट्रोल व डीजल की दरों में विसंगति दूर करने के निर्णय से सीमावर्ती जिलों के लोगों तथा पेट्रोल पंप डीलर्स को लाभ मिलेगा।

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह भाटी ने राज्य सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि वैट दरों में 2 प्रतिशत कमी लाने का राज्य सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। साथ ही, अलग-अलग जिलों में दरों की विसंगति दूर होने के बाद राजस्थान अब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां एक राज्य-एक कीमत प्रभावी हो गई है।

 राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा पेट्रोल तथा डीजल पर वैट में 2 प्रतिशत की कमी की गई थी साथ ही, पेट्रोलियम विपणन कम्पनियों द्वारा सेकेण्डरी फ्रेट को युक्तिसंगत किया गया है। इन निर्णयों से आमजन को बड़ी राहत मिली है और प्रदेश में पेट्रोल पर 1 रुपए 40 पैसे से लेकर 5 रुपए 30 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल पर 1 रुपए 34 पैसे से लेकर 4 रुपए 85 पैसे प्रति लीटर तक कमी हुई है।

इस अवसर पर आरपीडीएफ के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह भाटी के साथ पूर्व अध्यक्ष सुनीत बगई, प्रकाश ग्वालेरा ,शशांक कोरानी ,संदीप भगेरिया ,संदीप भारद्वाज,विजय सिंह मीणा,रोनक पाल सिंह ,अशोक जयसिंघानी सरदार बलजिंदर सिंह गिल मोजूद थे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत