संदेश

सामूहिक सूर्य अर्घ्य के साथ होगा भारतीय नववर्ष का स्वागत

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : संस्कार भारती, दिल्ली प्रांत ने 'कला संकुल'" दीन दयाल उपाध्याय मार्ग में संवाददाता सम्मेलन कर , आगामी चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सामूहिक अर्घ्य के साथ ‘भारतीय नववर्ष उत्सव’ की जानकारी साझा की जिसका आयोजन सूरघाट, यमुना तट, वजीराबाद में 9 अप्रैल होना है। यह एक देश का सम्भवतः एकलौता कार्यक्रम है जो प्रातः काल भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं के अनुरूप आयोजित होता है। इस वर्ष मुख्य अतिथि सुप्रशिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री नलिनी कमलिनी, जे नंदकुमार राष्ट्रीय संयोजक प्रज्ञा प्रवाह तथा विशिष्ट अतिथियों में सांसद मनोज तिवारी , पूर्व महापौर हर्ष मल्होत्रा, विधायक ओमप्रकाश शर्मा होंगे। समाज के विभिन्न वर्गों से बालक-महिला-पुरुष सहभागी होकर भारतीय नववर्ष का स्वागत करेंगे।  इस कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के साधकों द्वारा संगीत-नृत्य प्रस्तुतियों के साथ सामूहिक रूप से सूर्य को अर्घ्य देकर भारत और विश्व के मंगल और कल्याण की कामना की जाएगी। देश की विविधता और एकता को उजागर करते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले...

भाजपा के नेता देश के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का कार्य कर रहे है

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  भाजपा के नेता देश के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आज जनता को एक बार पुनः मौका मिला है इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने जो न्याय पत्र के रूप में गारंटी दी है उसे गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जितवाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा, मातृ शक्ति, किसान सभी 36 कौम के लोग इस बार कांग्रेस को जीता कर दिल्ली की सत्ता से भाजपा को हटाएंगे। जयपुर । आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी तथा कांग्रेस महासचिव  प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस का विजन ‘‘न्याय पत्र-2024’’ जारी किया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एआईसीसी के महासचिव सचिन पायलट, ...

मोदी वि वि ने प्रारम्भ किए बेटियों के लिए नए कोर्सेज और कुछ ख़ास छात्रवृतियां

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । लक्ष्मणगढ़ स्थित मोदी विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय में शुरू होने वाले नये सत्र से संबधित जानकारी साझा की। राजस्थान सहित देशभर के छात्राओं के लिए मोदी विश्वविद्यालय ने इस साल भी कुछ खास छात्रवृति की घोषणा की। इसके साथ ही शिक्षा के नये परिदृश्य और मोदी विश्वविद्यालय के वर्तमान परिपेक्ष्य को लेकर भी मिडिया से रूबरू हुए । इस प्रेस कांफ्रेंस में मोदी विश्वविद्यालय के डीजीएम एडमिशन प्रबीण झा एवं पीआरओ राजीव सिंह मौजूद रहे।  मोदी विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड साइसेंस स्कूल ऑफ इंजिनयरिंग ,स्कूल ऑफ लॉ ,स्कूल ऑफ डिजाइन एवं स्कूल ऑफ बिजनेस में विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर के साथ पीएचडी के भी कोर्स कराये जाते हैं ।विश्वविद्यालय में कई स्किल बेस्ड कोर्सेस मसलन डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, फॉरेनसिक साइंस फिजयोथेरेपी, फूड एंड न्यूट्रीशयन बॉयोमेडिकल एवं न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी जैसे सरीखे कोर्स जो कि पूर्णतः कौशल आधारित है और छात्राओं को बेहतर भविष्य की ओर ले जाता हैं।  छात्राओं को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए विश्व...

क्रेडाई राजस्थान रियल एक्सपो लक्की ड्रॉ में विजिटर्स ने जीते मैकबुक एयर,आधा किलो चांदी, एसी और ढाई लाख का कैशबैक

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, 6 अप्रैल: क्रेडाई राजस्थान (कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित क्रेडाई रियल एक्सपो शहरवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वीकेंड पर प्रॉपर्टी ऑप्शन देखने की चाहत लोगों को एक्सपो में खींच लाई। एक्सपो के तीसरे दिन बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी प्रेमी यहां पहुंचे और डिस्काउंट रेट पर मिल रही बेस्ट प्रॉपर्टी डील्स का फायदा उठाते दिखे। 10 से ज्यादा विजिटर्स लक्की ड्रॉ में मैकबुक एयर जीत चुके हैं। वहीं विजिटर्स ने आधा किलो चांदी और एसी जैसे गिफ्ट्स भी अपने नाम किए हैं। ऑन स्पॉट थ्री बीएचके फ्लैट बुक कर एक विजिटर ने 2.50 लाख रुपए का कैश बेक भी हासिल किया। किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने भी अपनी टीम के साथ एक्सपो विजिट किया। प्रदेशभर के बिल्डर्स को एक मंच पर लाने के क्रेडाई राजस्थान के प्रयास की उन्होंने सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि क्रेडाई रियल एक्सपो में मनपसंद लोकेशन पर प्रॉपर्टी लेने की विजिटर्स की इच्छा जरूर पूरी होगी। क्रेडाई राजस्थान के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि बेहतरी की ओर कदम बढ़ात...

डॉ.कृति राष्ट्रीय सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित

चित्र
० आशा पटेल ०  जोधपुर। आंध्र प्रदेश के प्रोद्दातुर जिले के केसी पुल्लैया फाउंडेशन के संस्थापक दिवस कार्यक्रम में सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ.कृति भारती को सेवा रत्न अवार्ड से नवाजा गया। वहीं डॉ.कृति के साथ दो पद्मश्री पुरस्कृत शख्शियतों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने डॉ.कृति भारती की बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की साहसिक मुहिम और बाल व महिला संरक्षण के प्रेरक कार्यों की मुक्त कंठ सराहना की। राजस्थान से एकमात्र वर्ल्ड टॉप टेन चाइल्ड एंड ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट व एडवोकेट डॉ.कृति भारती को अवॉर्ड दिया गया। केसी पुल्लैया फाउंडेशन की ओर से देश भर से चार क्षेत्रों में नामचीन शख्शियतों को चुना गया। जिसमे केसी पुल्लैया मेमोरियल नेशनल सेवा रत्न अवार्ड 2024 डॉ.कृति भारती को प्रदान किया गया। वहीं नेशनल हरिता रत्न अवार्ड से पद्मश्री बसंती देवी को, नेशनल कला रत्न अवार्ड से पद्मश्री वेलु आनंदाचारी और नेशनल विद्यारत्न अवार्ड से डॉ.सैटम को सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के विशेष सचिव व महानिदेशक अशोक कुमार, तिरुमाला...

Andhra Pradesh KC Pullaiah Foundation Award Ceremony डॉ.कृति राष्ट्रीय स...

चित्र

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यशाला ' दिशा ' का आयोजन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एण्ड डिजीटल प्लेटफॉर्म्स डिपार्टमेंट के द्वारा एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला ' दिशा ' का आयोजन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा गाँधी भवन, स्टेशन रोड़, जयपुर पर किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव-प्रचार में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है | हमे मुख्यतया चार विषयों पर अधिक मुखर होने की ज़रूरत है - पहला जिस तरीके से संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है, दूसरा किसानो और युवाओं को परेशान किया जा रहा है, तीसरा इलेक्टोरल बॉण्ड का भ्रस्टाचार | चौथा - इस बार बहुमत में आकर भा ज पा के नेता संविधान और आरक्षण व्यवस्था को बदलने की बात कर रहे हैं | ये इस बार 400 पार की बात कर रहे हैं लेकिन असल में 400 पार नहीं, भाजपा वाले तड़ीपार हो जाएंगे |प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया विभाग के द्वारा विधानसभा चुनावों के दौरान किये गए कार्यों की प्रशंशा करते ...

11 दिवसीय नव संवत्सर उत्सव धूमधाम से जयपुर में आयोजित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । भारतीय संस्कृति के उत्सव चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नववर्ष नव संवत्सर 2081 प्रारम्भ हो रहा है। इसके स्वागत के लिए 11 दिवसीय नव संवत्सर उत्सव धूमधाम से जयपुर में आयोजित किया जायेगा। संस्कृति युवा संस्था एवं नव संवत्सर उत्सव समारोह समिति के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि 6 अप्रैल से 17 अप्रैल तक 11 दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम नव संवत्सर उत्सव के रूप में आयोजित किये जायेगें। जिसमें 6 अप्रैल को नव संवत्सर के स्वागत के लिये चार सफेद अश्व छोडे जायेगें।  ये अष्व वास्तु के हिसाब से आठ दिशाओं में ईशान में खोले के हनुमानजी मंदिर, पूर्व में गलता, आग्नेय में गोनेर मंदिर, दक्षिण में सांगा बाबा, नैऋत्य में स्वामी नारायण मंदिर, पश्चिम में हाथोज हनुमान जी, वायव्य में कदम्ब डूंगरी व उत्तर में आमेर में काले हनुमान मंदिर जी के लिये छोडे जायेगे और नव संवत्सर का अनूठे तरीके से प्रचार-प्रसार करेगें। भारतीय संस्कृति और नव संवत्सर का प्रचार करने के लिये यह श्वेत अश्व जयपुर शहर के सभी प्रमुख स्थानों से होते हुए मंदिरों में जायेगें। मिश्रा ने बताया कि एक जमाने में अश्व छोडने...

सरकार के समक्ष मांग 50 लाख से कम कीमत के फ्लैट्स पर 2 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी की छूट को बरकरार रखा जाए

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : क्रेडाई राजस्थान (कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) की ओर से आयोजित क्रेडाई रियल एक्सपो का दूसरा दिन रहा। अपनों के संग सपनों के घर की तलाश में बड़ी संख्या में लोग एक्सपो में हिस्सा ले रहे हैं। एक ही छत के नीचे मिल रहे ढेरों प्रॉपर्टी विकल्पों और बेस्ट डील्स ने प्रदेशवासियों को एक सहूलियत दी है कि वे पसंदीदा लोकेशन पर मनचाही सुविधाओं के साथ अपने बजट की प्रॉपर्टी देख सकते हैं। एक्सपो में प्रदेशभर के 40 से अधिक रियल एस्टेट व्यवसायी शामिल हो रहे हैं। इस दौरान 53 से अधिक स्टॉल्स लगाई गई हैं जहां 400 से अधिक प्रोजेक्ट डिस्प्ले किए गए हैं। मालवीय नगर विधानसभा विधायक कालीचरण सर्राफ ने भी एक्सपो विजिट किया। क्रेडाई राजस्थान के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि एक्सपो के मंच से हम सरकार के समक्ष यह मांग रखते हैं कि 50 लाख से कम कीमत के फ्लैट्स पर 2 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी की छूट को बरकरार रखा जाए। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को कम दामों पर अच्छा घर देना ही हर बिल्डर का लक्ष्य होता है।  कच्चे माल की कीमत और सर्किल रेट में 10 प्रतिशत के इजाफे स...

सांगानेर विधानसभा कार्यालय का लोकसभा प्रत्याशी प्रताप सिंह ने किया उद्घाटन ,जनसेवक पुष्पेंद्र भारद्वाज रहे मौजूद

चित्र
० आशा पटेल ०  सांगानेर - लोकसभा चुनाव के सांगानेर विधानसभा कार्यालय का लोकसभा प्रत्याशी प्रताप सिंह ने किया उद्घाटन ,जनसेवक पुष्पेंद्र भारद्वाज रहे मौजूद । लोकसभा चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास के प्रधान चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के बाद विभिन्न विधानसभाओ में भी कांग्रेस के चुनावी कार्यालय खोल रहे हैं इसी कड़ी में सांगानेर विधानसभा में भी कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन लोकसभा प्रत्याशी प्रताप सिंह ने उद्घाटन किया ,  कांग्रेस ने मानसरोवर में न्यू सांगानेर रोड पर रिको कांटे के पास विधानसभा प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज के जनसेवा कार्यालय पर ही कांग्रेस का लोकसभा चुनावी कार्यालय खोला है जिसमे हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे , इस मौके पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बने हुए अभी तीन महीने भी नहीं हुए हैं और जनता अभी से ही त्राहिमाम करने लगी है , अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं गत दिवस ही मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी में तैनात जवान के बेटे ने एक ठेले वाले की बेट से वार कर ...