संदेश

JAIPUR BUSINESS WOMEN CAR RALLY राजस्थान चेम्बर यंग वुमन एंटरप्रेन्योर

चित्र

JAIPUR राजस्थान चेम्बर यंग वुमन एंटरप्रेन्योर : BUSINESS WOMEN CAR RALLY

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मदर्स डे पर जयपुर राजस्थान चैबर की यंग वुमन एंटरप्रेन्योर की ओर से रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल से एक कार रैली निकाली गई। इस कार रैली को चेम्बर के अध्यक्ष डॉ. के एल जैन और महासचिव आनंद मेहरवाल ने हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। यह रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए वैशाली नगर,गांधी पथ पहुंची। सोनिया मेहरवाल और चांदनी जग्गा ने बताया कि रैली में शिक्षा, चिकित्सा,उद्योग व कला सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़ी 50 से ज्यादा उद्यमी महिलाएं शामिल हुईं। इस आयोजन को टाटा मोटर्स और साइक्लो व्हीकल्स के सहयोग से किया गया था | इस रैली की थीम थी " पावरहाउस "  इस रैली में 60 से अधिक महिला उद्यमियों ने उत्साह के साथ शिरकत की |इस कार रैली में शिरकत करने वाली उद्यमी महिलाओं को पुरस्कार भी दिए गए। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए चैम्बर ऑफ़ कोमर्स के अध्यक्ष डॉ के एल जैन ने महिलाओं की विशाल उपस्थिति देख प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महिला उद्यमियों को उत्साहित किया | समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा प्रवक्ता राखी राठौड़ सहित अन्य अतिथियों ने मातृत्व की जिम्मेदारी संभालने के साथ विभिन्...

बैंकर्स समिति बैठक में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु झुंझुनू,अजमेर व बारां पुरुस्कृत

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, राजस्‍थान की 161वीं बैठक जयपुर में लाल सिंह,अध्यक्ष, एसएलबीसी राजस्थान एवं कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। हर्षद कुमार टी. सोलंकी, महाप्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा एवं संयोजक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, राजस्थान के संयोजन में आयोजित बैठक में मोहन लाल यादव, शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग,राजस्थान सरकार, कन्हैया लाल स्वामी, आयुक्त, कृषि विभाग, राजस्थान सरकार, सी. पी. मंडावरिया, संयुक्त शासन सचिव,आयोजना.विभाग,  राजस्थान सरकार, नवीन नाम्बियार,क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक, जयपुर, डॉ. राजीव सिवाच, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, जयपुर, विकास अग्रवाल, उप-महाप्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक, जयपुर, तथा केंद्र व राज्य के उच्चाधिकारियों, बीमा कम्पनियों तथा अन्य सभी बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा सहभागिता की गई। बैठक के दौरान बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सहायक महाप्रबंधक, अनुज अवस्थी ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, राजस्थान के समस्त सदस्य बैंकों के आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष, व्यवसायिक मापदण्डों पर तुलनात्मक प्रस्तुतिकर...

सरस दूध की डिमांड रोजाना 33 हजार व लस्सी की 77 हजार लीटर बढ़ी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | सरस छाछ की डिमांड 58 हजार लीटर से बढ़‌कर 77 हजार पहुंची. शादी समारोह और धार्मिक आयोजनों से घी की डिमांड में भी रिकोर्ड बढ़ोतरी हुई है | गर्मी में सरस दूध की डिमांड रोजाना 33 हजार व लस्सी की 77 हजार लीटर बढ़ी है | पिछले साल जितनी आइसक्रीम बिकी उतनी एक माह में ही बिक चुकी है |  गर्मी शुरू होने के साथ ही सरस डेयरी प्रॉडक्ट के डिमांड में भारी बढ़ोतरी हो गई है। सबसे अधिक बढ़ोतरी सरस आइसक्रीम और फ्लेवर्ड मिल्क में हुई है। आइसक्रीम में एक महीने में 122 प्रतिशत और फ्लेवर्ड मिल्क में 151 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।  आइस्क्रीम की पिछले सीजन में मात्र 23 हजार लीटर की बिक्री हुई थी। पिछले एक महीने में ही पिछले साल के बराबर विक्री हो चुकी है। वहीं सरस दूध की डिमांड 33 हजार लीटर प्रतिदिन की बढ़ोतरी के साथ 10 लाख 41 हजार लीटर से बढ़ाकर 10 लाख 74 हजार लीटर एक पहुंच गई है। लस्सी की डिमांड 1 लाख 17 हजार से बढ़कर 1 लाख 84 हजार लीटर पहुंच गई है। शादी समारोह और धार्मिक कार्य होने की वजह से सरस घी में डिमांड में 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सरस घी पहले हर दिन कर...

Assam Handicapd LIMB Camp नारायण सेवा संस्थान का गुवाहाटी में पहला लिम्ब...

चित्र

Faridabad : ICJ ग्लोबल अवार्ड से अनेक लोग सम्मानित Journalist & Newspape...

चित्र

देश भर में भाजपा को बेनकाब करने के अभियान के चलते हर जगह पिछडी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर - किसान संघर्ष समिति की 317 वीं किसान पंचायत संपन्न हुई। किसान पंचायत में देशभर के किसान नेता शामिल हुए। किसान पंचायत को पश्चिम बंगाल से अ भा किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हन्नान मौला, उड़ीसा से लोकशक्ति अभियान के संयोजक प्रफुल्ल सामंतरा, हरियाणा से अ भा किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का.इंद्रजीत सिंह, तेलंगाना से रायुथू स्वराज वेदिका के सह संस्थापक किरण कुमार विस्सा, पंजाब से पंजाब किसान यूनियन के महासचिव गुरनाम सिंह भिकी,किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ सुनीलम,  राष्ट्रीय सचिव माया ताई चौरे, प्रदेश उपाध्यक्ष एड आराधना भार्गव, उत्तर प्रदेश से भारत किसान यूनियन के महासचिव डॉ आनन्द प्रकाश तिवारी, रीवा से संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक एड शिव सिंह, अ भा कि सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह, सीहोर से अ भा किसान महासभा (अजय भवन) के प्रदेश महासचिव प्रहलाद दास बैरागी, भोपाल से भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, रीवा से शहीद राघवेंद्र सिंह किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखु, सागर से भारतीय किसान श्...

अग्रवाल समाज के चुनाव रचेगा कीर्तिमान - राजू मंगोड़ीवाला

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। श्री अग्रवाल समाज समिति के त्रिवार्षिक चुनाव 19 मई को होने जा रहे हैं। इन चुनावों के लिए चुनाव अधिकारी राजू मंगोड़ीवाला के नेतृत्व में चुनाव कमेटी का गठन किया गया है। इसमें सीए विजय कुमार गोयल, विष्णु सांवडिया, रमेश कुमार नारनोली, राजकुमार तालुका और अजय कुमार अग्रवाल शामिल हैं। श्री अग्रसेन सभागार में चुनाव समिति ने विशेष बैठक बुलाई। इसमें सभी 183 प्रत्याशियों को चुनाव प्रक्रिया और व्यवस्था की जानकारी दी गई। चुनाव अधिकारी राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि यह चुनाव इस बार नए कीर्तिमान बनाने वाला है। हमारा प्रयास है कि सभी 40 हज़ार सदस्य इसमें मतदान करें। इसके लिए चुनाव समिति ने सभी तरह के इंतजाम किए हैं, ताकि चुनाव पूरी तरह पारदर्शी, निर्विवाद हों। उन्होनें बताया कि मतदाताओं को मतदान स्थल पर अपना परिचय पत्र दिखाने पर पर्ची मिलेगी। जिसे 3 जगह स्कैन किया जाएगा। इससे बोगस मतदान की संभावना शून्य हो जाएगी। सीए विजय गोयल ने कहा कि व्यवस्था की दृष्‍टि से यह चुनाव सभी समाजों के लिए एक उदाहरण साबित होगा। मतदान और मतगणना प्रक्रिया महावीर स्कूल में सम्‍पन्‍न होगी। बुजुर्गो...

सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया ने जोन स्तर का अपना अध्यक्ष मनोनीत किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली ऐनसीआर) ने जोन स्तर का अपना अध्यक्ष मनोनीत कर सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार के साथ सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया के 25 वर्ष पूरे होने पर केक काटकर 25 वा वार्षिक उत्सव मनाया। साथ ही सिंधी गौरव को बनाये रखने और बढ़ाने पर सम्मेलन का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश केसवानी पूर्व राज्यसभा सांसद एवं सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया संस्थापक पूर्व अध्यक्ष ने कहा  सिंधियों का गौरव और विरासत को आने वाली पीढ़ी तक ले जाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने के लिए सिंधी संस्थाओं को इस तरह के कार्यकर्मों को करते रहना चाहिए और साथ ही सिंधी विरासत और गौरव की जानकारी अधिक से अधिक रेलवे स्टेशनों, वस अद्दों, इत्यादि भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में विभिन्न माध्यमो से प्रचार करते रहना चाहिए। इस अवसर पर नरेश बेलानी महासचिव, सिंधी समाज दिल्ली ने कहा अगर सिंधी संस्थाएं अपने कार्यकर्मों में क्षेत्र के सिंधी गैर सिंधी अधिकारियों एवं राजनितिक को अतिथि बनाकर आमंत्रित करें तो इससे युवाओं को इनसे लाभ व प्रेरणा मिल सकती है। सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया (द...

सीबीएसई परिणाम 2023-24 में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का उत्कृष्ट प्रदर्शन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के दौरान कक्षा 10 और 12 के लिए आयोजित सीबीएसई परीक्षाओं में एक बार पुनः असाधारण परिणाम प्राप्त किये हैं, जो अकादमिक उत्कृष्टता के लिए संगठन की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस वर्ष, केवीएस ने अपने उत्तीर्ण प्रतिशत में उल्लेखनीय सुधार हासिल किया हैः कक्षा 12ः 98.81% (2023 में 92.57% था) कक्षा 10ः 99.09% (2023 में 98.03% था) इसके अलावा, केवीएस कक्षा 10 में सर्वोच्च पास प्रतिशत प्राप्त करने वाला संस्थान बनकर उभरा है। केएवीएस और एनवीएस दोनों ने कक्षा 10 में 99.09% पास प्रतिशत हासिल किया है। ये परिणाम हमारे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के अथक समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रमाण हैं। हमारे प्रदर्शन में महत्वपूर्ण सुधार पूरे केवीएस समुदाय के सामूहिक प्रयासों को दर्शाते हैं इस वर्ष की सफलता विशेष रूप से उल्लेखनीय है, क्योंकि यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के रणनीतिक कार्यान्वयन के अनुरूप है। केवीएस ने एनईपी 2020 के आलोक में नए परिवर्तनों को अपनाया है, जिसमें छात्रों के बीच अकादमिक उत्क...