सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया ने जोन स्तर का अपना अध्यक्ष मनोनीत किया

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली ऐनसीआर) ने जोन स्तर का अपना अध्यक्ष मनोनीत कर सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार के साथ सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया के 25 वर्ष पूरे होने पर केक काटकर 25 वा वार्षिक उत्सव मनाया। साथ ही सिंधी गौरव को बनाये रखने और बढ़ाने पर सम्मेलन का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश केसवानी पूर्व राज्यसभा सांसद एवं सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया संस्थापक पूर्व अध्यक्ष ने कहा

 सिंधियों का गौरव और विरासत को आने वाली पीढ़ी तक ले जाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने के लिए सिंधी संस्थाओं को इस तरह के कार्यकर्मों को करते रहना चाहिए और साथ ही सिंधी विरासत और गौरव की जानकारी अधिक से अधिक रेलवे स्टेशनों, वस अद्दों, इत्यादि भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में विभिन्न माध्यमो से प्रचार करते रहना चाहिए।

इस अवसर पर नरेश बेलानी महासचिव, सिंधी समाज दिल्ली ने कहा अगर सिंधी संस्थाएं अपने कार्यकर्मों में क्षेत्र के सिंधी गैर सिंधी अधिकारियों एवं राजनितिक को अतिथि बनाकर आमंत्रित करें तो इससे युवाओं को इनसे लाभ व प्रेरणा मिल सकती है। सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली ऐनसीआर) ने जोन स्तर का अध्यक्ष मनोनीत करने के बारे में सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली ऐनसीआर) के अध्यक्ष अशोक लालवानी से बताया जोन स्तर पर विस्तार कार्यक्रम से दूर दराज तक में रहने वाले सिंधी तक आसानी से पहुँचा जा सकता है।

 अशोक लालवानी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की जानकारी देते हुए कहा सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली ऐनसीआर) वेस्ट दिल्ली से उपाध्यक्षा निशा वासवानी और पूनम थरवानी, सचिव जे के जेटवानी, इंदर गुलराजनी, खुशहाल ललवानी को बनाया गया है। इस अवसर पर सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली ऐनसीआर) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे सी झुरानी ने कहा सिंधी विरासत और खान पान के बारे में नई पीढ़ी को बताना चाहिए ताकि सिंधी विरासत, भाषा और खान पान के बारे में आज कल की पीढ़ी दूर होती जा रही है अगर हमने इस विषय पर नहीं विचार किया तो भविष्य में सिंधी विरासत, भाषा, खान पान के बारे में सब भूलते चले जाएंगे।

गुलाबी आंदोलन की अध्यक्षा रेहाना परवीन ने कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों को गुलाबी आंदोलन की और से गुलाबी आंदोलन का पटका पहनकर सम्मान किया। और कहा हमें आप सब को बताकर खुशी हो रही है सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली ऐनसीआर) के अध्यक्ष अशोक लालवानी जी को मीडिया प्रेस क्लब दिल्ली का अध्यक्ष मनोनीत करते हुए। अशोक लालवान को मीडिया प्रेस क्लब दिल्ली के अध्यक्ष बनने से सिंधी समाज की मीडिया तक आसानी से पहुँच बन जाएगी। जल्द ही मीडिया प्रेस क्लब के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अशोक लालवानी मीडिया प्रेस क्लब दिल्ली के विस्तार के साथ साथ समाजिक कार्यों की सूचना देंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड