सरस दूध की डिमांड रोजाना 33 हजार व लस्सी की 77 हजार लीटर बढ़ी

० आशा पटेल ० 
जयपुर | सरस छाछ की डिमांड 58 हजार लीटर से बढ़‌कर 77 हजार पहुंची. शादी समारोह और धार्मिक आयोजनों से घी की डिमांड में भी रिकोर्ड बढ़ोतरी हुई है | गर्मी में सरस दूध की डिमांड रोजाना 33 हजार व लस्सी की 77 हजार लीटर बढ़ी है | पिछले साल जितनी आइसक्रीम बिकी उतनी एक माह में ही बिक चुकी है |  गर्मी शुरू होने के साथ ही सरस डेयरी प्रॉडक्ट के डिमांड में भारी बढ़ोतरी हो गई है। सबसे अधिक बढ़ोतरी सरस आइसक्रीम और फ्लेवर्ड मिल्क में हुई है। आइसक्रीम में एक महीने में 122 प्रतिशत और फ्लेवर्ड मिल्क में 151 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

 आइस्क्रीम की पिछले सीजन में मात्र 23 हजार लीटर की बिक्री हुई थी। पिछले एक महीने में ही पिछले साल के बराबर विक्री हो चुकी है। वहीं सरस दूध की डिमांड 33 हजार लीटर प्रतिदिन की बढ़ोतरी के साथ 10 लाख 41 हजार लीटर से बढ़ाकर 10 लाख 74 हजार लीटर एक पहुंच गई है। लस्सी की डिमांड 1 लाख 17 हजार से बढ़कर 1 लाख 84 हजार लीटर पहुंच गई है। शादी समारोह और धार्मिक कार्य होने की वजह से सरस घी में डिमांड में 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सरस घी पहले हर दिन करीब 338 मैट्रिक टन बिकता था, अब हर दिन 538 मैट्रिक टन बिक रहा है। 

जयपुर डेयरी के एम डी मनीष फौजदार ने बताया कि जयपुर डेयरी वर्तमान में तीन तरह की वनीला, मेंगो और बटरस्कॉच आइसक्रीम मार्केट में सप्लाई कर रहा है। लोगों की सुविधा के लिए तीनों श्रेणी के आइसक्रीम में 40 एमएल से 4 लीटर तक पैकिंग में उपलब्ध है। आने वाले दिनों में जयपुर डेयरी शुगर फ्री आइटम भी लॉन्च करने जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार