संदेश

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बोर्ड में कर्मकार व अधिकारी निदेशकों के पदों की रिक्तियां भरें

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। बैंकिंग उद्योग के बदलते परिदृश्य में, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बोर्डों में कर्मकार और अधिकारी निदेशक का प्रतिनिधित्व केवल एक कानूनी आवश्यकता नहीं है बल्कि संतुलित बैंक प्रशासन और समावेशी निर्णय लेने के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व है। वर्तमान सरकार व बैंक प्रशासन द्वारा इन पदों को भरने में मनमानी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों के हितों का उच्चतम स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं हो पा रहा है। यह स्थिति न केवल कर्मचारियों के अधिकारों की निगरानी के लिए जरूरी है, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए भी जरूरी है ताकि बैंक आम जनता के व्यापक हित में कार्य करें। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की राजस्थान राज्य इकाई के अध्यक्ष लोकेश मिश्रा ने बताया कि हमने मांग की है कि नई एनडीए सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कर्मकार और अधिकारी निदेशकों की नियुक्तियों को तत्काल बहाल करे। 2014 से मोदी सरकार शासन के दौरान कानूनी बाध्यता के बावजूद इन नियुक्तियों को रोक दिया गया था। यह भी बताया गया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी गई फाइलें आवश्यक स्वीकृतियों के बिना रोक दी गईं और आगे न...

मिलावटी मसालों पर प्रदेश भर में कार्रवाई 71 सैंपल, 12 हजार किलो मसाले सीज

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने की पहल को लेकर राज्य में मिलावट के खिलाफ अभियान निरंतर जारी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर प्रदेशभर में मिलावटी मसालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान में अनसेफ पाए गए नामी कम्पनियों के मसालों को सीज करने, दूसरे बैचों के सैम्पल लेने सहित अन्य मसाला कारोबारियों पर भी व्यापक कार्रवाई की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बताया कि पिछले दिनों बड़ी मसाला कम्पनियों के यहां कार्रवाई कर सैम्पल लिए गए थे। इनमें से कुछ सैम्पल अनसेफ पाए गए। इसे देखते हुए सभी जिलों में अनसेफ पाए गए मसालों को सीज करने, दूसरे बैचों के सैम्पल लेने सहित कई कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान 12 हजार किलो से अधिक मसाले सीज किए गए और 71 एन्फोर्समेंट सैंपल लिए गए। खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान ने बताया कि पेस्टीसाइड तथा इंसेक्टीसाइड की मानक से अधिक मात्रा होने से अनसेफ पाए गए मसालों के बाद पूरे राजस्थान में मसालों को लेकर विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई । उन्होंने ब...

गोसेवा संघ में अब हर अमावस व रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान गौ सेवा संघ दुर्गापुरा जयपुर स्थित पंचगव्य प्राकृतिक योग चिकित्सा आश्रम द्वारा आने वाले गौसेवकों , गौभक्तों , आगंतुकों एवं आमजन के लिए प्रत्येक अमावस्या , रविवार व अन्य त्योहारों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर , गौ क्रीडा स्थल पर लगाए जा रहे हैं । गौसेवा संघ के अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने बताया कि इस सेवा के कार्यों के लिए डॉक्टर योगेश शर्मा , डॉक्टर भानु शर्मा , डॉक्टर आयुषी , डॉक्टर हर्षिता संस्था के मंत्री अंशुमान ढड्ढा , सहमंत्री हनुमान सहाय शर्मा , प्रशासनिक सचिव राधेश्याम थदानी , व्यवस्थापक राहुल वर्मा एवं गौ सेवा संघ के समस्त कार्यकर्ता गणों को लगातार गौ सेवा व मानव सेवा मैं लगे रहने के लिए साधुवाद । उन्होंने बताया कि गौ सेवा संघ परिसर में निर्माणाधीन गौ सेवा आध्यात्मिक हॉल के निर्माण हेतु गौभक्त दानदाताओं की तरफ से लगातार दान , डोनेशन भी प्राप्त हो रहा है इसी क्रम में प्रोफेसर विनोद शास्त्री के द्वारा रुपए ग्यारह हजार  राहुल जैन ग्रीन नगर , गौ माता सेवार्थ ग्रुप की तरफ से रुपए ग्यारह हजार एक सो ग्यारह महेश सुनीता विजय वर्गीय शक्ति नगर...

नीट यूजी विवाद पर एनटीए का स्पष्टीकरण

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नयी दिल्ली - राष्ट्रीय परीक्षण संस्था (NTA) द्वारा 5 मई को देश के 571 शहरों (विदेश में 14 शहरों सहित) 4750 केंद्रों पर नीट (यूजी) 2024 की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। राष्ट्रीय परीक्षण संस्था (एनटीए) मई 2019 से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों (एमबीबीएस एवं बीडीएस) में प्रवेश के लिए देश भर के सभी चिकित्सा संस्थानों में एक समान प्रवेश-सह-पात्रता परीक्षा के रूप में एनईईटी (यूजी) परीक्षा आयोजित कर रही है। परीक्षा के परिणाम एनटीए द्वारा 4 जून को घोषित किए गए थे। जब से परिणाम घोषित हुए हैं, अप्रत्याशित रूप से उच्च कट-ऑफ स्कोर, प्रतिपूरक अंक और सही अंक (720 में से 720) प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की संख्या पर चिंताएं पैदा हो गई हैं। एक केंद्र पर आठ टॉपर्स की उपस्थिति के बारे में भी चिंता व्यक्त की गई है। यानी माना जाता है कि सभी आठ उम्मीदवारों ने केवल एक ही केंद्र से परीक्षा दी थी। नतीजों की जल्द घोषणा पर भी चिंताएं जताई गई हैं, जो आम चुनावों के नतीजों की घोषणा की तारीख यानी 4 जून के साथ मेल खाती है। आरोप है कि नतीजे दस दिन पहल...

Rajasthan Tonk नवनिर्वाचित सांसद हरीश मीणा के स्वागत समारोह में सचिन पाय...

चित्र

सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन के जीवित सेनानी एकत्रित हुए

चित्र
० आशा पटेल ०  बापू के सेवाग्राम में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के 5 जून 1974 के सम्पूर्ण क्रांति के आह्वान के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर के सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन के जीवित सेनानी एकत्रित हुए और दो दिनों तक आंदोलन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, विषयवस्तु , चुनौतियां, सफलताएं और विफलताओं पर सघन चर्चा की तथा आज देश के समक्ष उत्पन्न राजनीतिक , आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक , सांस्कृतिक तथा अन्य गंभीर चुनौतियों का सामना करने का आत्म आह्वान के साथ जन आह्वान का प्रस्ताव पारित किया । इस अवसर पर सम्पूर्ण क्रांति घोषणा के 50 वर्ष : मूल्य,लक्ष्य और मुक्त चिंतन ( व्याख्यान संकलन) का लोकार्पण भी हुआ । इस समागम में तरुण शांति सेना, छात्र युवा संघर्ष वाहिनी, सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी, सर्व सेवा संघ, सर्वोदय मंडल, लोकतांत्रिक राष्ट्रनिर्माण अभियान, जे पी फाउंडेशन तथा अन्य संगठनों ने भागीदारी की ।

Rajasthan सीएम के क्षेत्र में पानी की किल्लत से लोग परेशान Sanganer Wate...

चित्र

सीएम के क्षेत्र में पानी की किल्लत से लोग परेशान , कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

चित्र
० आशा पटेल ०  सांगानेर - पूरे राजस्थान में ही इस वक्त गर्मी को देखते हुए लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में भी पानी की किल्लत से आमजन भारी परेशान है । इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव व विधायक प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज ने आम जन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अधिशाषी अभियंता के कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री से अपने विधानसभा क्षेत्र के आमजन का दुःख दूर नहीं किया जा रहा आज सांगानेर की जनता पानी के लिए तरस रही है सरकारी पानी के टैंकरों की कालाबाजारी चल रही है , टैंकर वाले अवैध वसूली करने में लगे हुए हैं सरकारी टैंकर के 500 से 1000 रुपए तक ले रहे हैं और इन सब के बीच में मध्यम वर्गीय आमजन को पिसना पड़ रहा है क्या यही दिन देखने के लिए सांगानेर की जनता ने सूबे को मुख्यमंत्री दिया है जब से भाजपा की सरकार आई है जनता परेशान है लेकिन उनकी परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है लेकिन भाजपा सरकार ध्यान रखे कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्त...

फ्रांस में देश-विदेश की 35 हस्तियों को मिला भारत गौरव अवार्ड

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । फ्रांस की सीनेट में देश-विदेश की नामी हस्तियों को ‘‘भारत गौरव अवार्ड’’ से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड समारोह में भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, न्यूजीलैंड, कनाडा, साउथ अफ्रीका, मलेशिया, सिंगापुर, दुबई, लंदन, इटली, स्विट्जरलैंड, स्पेन, जिनेवा, पौलेंड, थाईलैंड, बैंकाक सहित कई देशों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेहंदीपुर बालाजी के महंत डॉ. नरेश पुरी महाराज ने कहा कि भारतीयों ने पुरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया है। जब भारत को आजादी मिली थी तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक दिन विश्व पटल पर भारतीय इस प्रकार अपनी पहचान बनायेगें। आज सभी क्षेत्रों में भारतीय लोग अग्रणी भूमिका निभा रहे है और पूरे विश्व में भारतीयों की धाक बढ रही है। यह विचार संस्कृति युवा संस्था की ओर से पेरिस में भव्य भारत गौरव सम्मान समारोह में कहे। इस अवसर पर फ्रांस की सीनेट में वाइस प्रेसिडेंट डोमिनिक थियोफाईल ने भी संबोधित किया तथा कहा कि पूरे विश्व में भारतीयों का दबदबा है और हर क्षेत्र में भारतीय कार्य कर रहे हैं ।  समारोह की अध्यक्षता करते हुये संस्कृति युवा संस्था क...

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पार्कों को लिया गोद और किया पौधारोपण

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने पृथ्वी की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता और उत्तरदायित्वों के तहत कई पहलें कीं। देश भर में बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यालयों ने पार्कों और उद्यानों को गोद लिया और 498 से अधिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए। इन पार्कों को गोद लेते हुए, बैंक इनके बगीचों की देखभाल और रखरखाव, पौधे और फूलों की क्यारियाँ लगाने एवं उन्हें कूड़े-कचरे से मुक्त रखने संबंधी उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेगा। इसके अलावा, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बैंक ने हाल ही में शुरू की गई बॉब अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉज़िट स्कीम पर केंद्रित एक जागरूकता अभियान चलाया जिसके दौरान जमाकर्ताओं और पर्यावरण दोनों के लिए योजना के फ़ायदों के बारे में जानकारी दी गई। बॉब अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉजिट में प्रति वर्ष 7.15% तक की ब्याज दर उपलब्ध है और इसके तहत जुटाई गई धनराशि का उपयोग पात्र पर्यावरण के अनुकूल परियोजनाओं और क्षेत्रों के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा। केवल दो दिनों में, बैंक ने 4,000 से अधिक खाते खोले जिसमें 16.92 करोड़ रुपये की कुल जमा राशि प्राप्त ...