सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन के जीवित सेनानी एकत्रित हुए

० आशा पटेल ० 
बापू के सेवाग्राम में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के 5 जून 1974 के सम्पूर्ण क्रांति के आह्वान के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर के सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन के जीवित सेनानी एकत्रित हुए और दो दिनों तक आंदोलन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, विषयवस्तु , चुनौतियां, सफलताएं और विफलताओं पर सघन चर्चा की तथा आज देश के समक्ष उत्पन्न राजनीतिक , आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक , सांस्कृतिक तथा अन्य गंभीर चुनौतियों का सामना करने का आत्म आह्वान के साथ जन आह्वान का प्रस्ताव पारित किया ।
इस अवसर पर सम्पूर्ण क्रांति घोषणा के 50 वर्ष : मूल्य,लक्ष्य और मुक्त चिंतन ( व्याख्यान संकलन) का लोकार्पण भी हुआ । इस समागम में तरुण शांति सेना, छात्र युवा संघर्ष वाहिनी, सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी, सर्व सेवा संघ, सर्वोदय मंडल, लोकतांत्रिक राष्ट्रनिर्माण अभियान, जे पी फाउंडेशन तथा अन्य संगठनों ने भागीदारी की ।

टिप्पणियाँ

तरुण शान्ति सेना के रामधीराज सिंह सहित वे लोग शामिल हुए होंगे जिन्होंने सर्व सेवा संघ के वाराणसी संस्थान को धवस्थ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही नहीं जेल जाने की ढोंग कर माला पहनते हुए बाहर निकल आए। क्या आज जे पी या कोई अन्य संपूर्ण क्रांति के सेनानी होते तो जमानत ले कर सावरकर की तरह माफी वीर बनकर जेल से बाहर आ गए होते। ऐसा इतिहास तो किसी सेनानी की मेरी जान कारी में नहीं है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार