गोसेवा संघ में अब हर अमावस व रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान गौ सेवा संघ दुर्गापुरा जयपुर स्थित पंचगव्य प्राकृतिक योग चिकित्सा आश्रम द्वारा आने वाले गौसेवकों , गौभक्तों , आगंतुकों एवं आमजन के लिए प्रत्येक अमावस्या , रविवार व अन्य त्योहारों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर , गौ क्रीडा स्थल पर लगाए जा रहे हैं । गौसेवा संघ के अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने बताया कि इस सेवा के कार्यों के लिए डॉक्टर योगेश शर्मा , डॉक्टर भानु शर्मा , डॉक्टर आयुषी , डॉक्टर हर्षिता संस्था के मंत्री अंशुमान ढड्ढा , सहमंत्री हनुमान सहाय शर्मा , प्रशासनिक सचिव राधेश्याम थदानी , व्यवस्थापक राहुल वर्मा एवं गौ सेवा संघ के समस्त कार्यकर्ता गणों को लगातार गौ सेवा व मानव सेवा मैं लगे रहने के लिए साधुवाद ।
उन्होंने बताया कि गौ सेवा संघ परिसर में निर्माणाधीन गौ सेवा आध्यात्मिक हॉल के निर्माण हेतु गौभक्त दानदाताओं की तरफ से लगातार दान , डोनेशन भी प्राप्त हो रहा है इसी क्रम में प्रोफेसर विनोद शास्त्री के द्वारा रुपए ग्यारह हजार  राहुल जैन ग्रीन नगर , गौ माता सेवार्थ ग्रुप की तरफ से रुपए ग्यारह हजार एक सो ग्यारह महेश सुनीता विजय वर्गीय शक्ति नगर की तरफ से रुपए चार हजार एक सो रु प्राप्त हुए हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड