संदेश

सीएमए परीक्षा परिणाम में जयपुर के 10 विद्यार्थियों ने रेंक हासिल की

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | दी इन्स्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउन्टेन्ट्स ऑफ इंडिया की जून 2024 में आयोजित इन्टरमीडिएट एवं फाइनल परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिए गए है। सीएमए जयपुर चैप्टर के चेयरमैन सीएमए डॉ दीपक कुमार खण्डेलवाल ने बताया कि जयपुर केन्द्र से फाइनल में कुल 4 विद्यार्थियों ने व इन्टरमीडिएट में कुल 6 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। जयपुर से कुल 68 विद्यार्थियों ने फाइनल कम्पलीट पास कर लिया है तथा इन्टरमीडिएट कम्प्लीट पास करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 155 रही है। जयपुर से मेरिट में स्थान बनाने वाले फाइनल एवं इंटरनीडिएट स्तर के विद्यार्थियों के लिए सीएमए के झालाना डूंगरी स्थित जयपुर चैप्टर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  समारोह में चेयरमैन सीएमए डॉ दीपक कुमार खण्डेलवाल, जॉइंट सैक्रेटरी सीएमए दीप्तांशु पारीक तथा कार्यकारीणी सदस्य सीएमए गोविन्द शर्मा ने सभी रैंक होल्डर्स को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी एवं सभी रैंक होल्डर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन्टरमीडिएट के रेंकर्स रहे - तुषार सिंघल -12 ,भूमिका पंचारिया -18,यश मंगलानी -28,पीयूष ...

पद्म विभूषण डॉ.आर ए माशेलकर अब आईआईएचएमआर में प्रोफेसर

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर  |  आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने डॉ. आर ए माशेलकर को एक प्रतिष्ठित प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया है। यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक गुणवत्ता और वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ इसके अभिनव परिदृश्य को और बेहतर बनाने के मकसद से डॉ. आर ए माशेलकर की नियुक्ति की गई है। डॉ. रघुनाथ अनंत माशेलकर ने विभिन्न मंचों पर भारतीय स्वास्थ्य सेवा के भविष्य पर चर्चा की है, जहां उन्होंने "इंडोवेशन" पर चर्चा की है - ऐसा विचार जिसमें वे मानते हैं कि भारत को भारतीय चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय परिस्थितियों के लिए भारतीयों द्वारा की गई नवाचार की आवश्यकता है। उनका यह भी दृढ़ विश्वास है कि किफायती उत्कृष्टता को प्राप्त करके हम भारत में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को ऊंचाई तक ले जा सकते हैं। डॉ. रघुनाथ अनंत माशेलकर ने शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, विज्ञान, टैक्नोलॉजी, इनोवेशंस, आईपीआर लीडरशिप और समाज के अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे पॉलिमर विज्ञान और इंजीनियरिंग में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, वे अपनी परिवर्तनकारी नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूशन लीडर...

सुबोध पब्लिक स्कूल कीर्ति खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन के तहत 1100 विद्यार्थियों ने भाग लिया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर - सुबोध पब्लिक स्कूल रामबाग में आयोजित किया कीर्ति खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन के तहत 1100 विद्यार्थियों ने भाग लिया । सुबोध पब्लिक स्कूल इसकी मेजबानी की गई । जिसमें तीसरे दिन सुबोध एयरपोर्ट के साथ विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया 10 विशेष प्रशिक्षण करवाये गये । भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम TOPS जैसी योजनाएं और खेलों के व्यापक प्रसार के लिए खेलो इंडिया योजना शुरू की है । इस योजना का नाम 'खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन ' कार्यक्रम है इसके सभी प्रतिभागियों को 10 फिजिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ा जिसमें हाइट वेट , सिट एंड रीच ,स्टैंडिंग ब्रॉड जंप ,मेडिसिन बॉल थ्रो ,30 मी स्टैंडिंग स्टार्टस ,4 * 10 मी. शटल रन सेट अप 800 मी रन फॉर U - 12 ।स्पेसिफिक टेस्ट भी लिया गया ।भारतीय खेल प्राधिकरण सहायक निदेशक राजस्थान प्रभारी प्रज्ञा सैनी ने कार्यक्रम में शिरकत की और विद्यार्थियों को खेलो के प्रति रुझान देख विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की । प्रिंसिपल कमलजीत यादव ने कहा कि हम...

फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मण्डल की वार्षिक राष्टीय आम सभा की बैठक आयोजित

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली, फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मण्डल की वार्षिक राष्टीय आम सभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें 14 राज्यों के प्रतिनिधि सदस्यों ने प्रतिभाग किया| पूर्व राष्ट्रीय महासचिव वी.के.बंसल को श्रद्धापूर्वक याद करने के साथ बैठक की कार्यवाही शुरू की गयी | पूरे दिन की कार्ययोजना सहित जिन मुख्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की जानी तय रहा, मुख्य बिंदुओं के विषय में फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश्वर पैन्यूली से जानकारी देते हुवे बताया कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय व्यापारी बोर्ड के पाँच सदस्यों को फेडरेशन के सदस्य के रूप में नामित किया | बैठक में प्रमुखता के साथ यह तय किया गया की,एकल बिन्दु जीएसटी व्यवस्था लागू करवाने के लिए सरकार से अनिवार्य रूप से बातचीत की जाएगी| साथ ही जी.एस.टी विभाग द्वारा मनमाने तरीको से जो जी.एस.टी पंजीकरण किए गये है, उनसे व्यापारियों को होने वाली परेशानियों की ओर सरकार का ध्यान दिलाते हुवे उसे जल्द ही सुधारा जाए|  अलग अलग राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने राज्यों व जनपदों में अलग अलग सेक्टर्स से जुड़े व्यापारिक कार्य के दौरान होने वाली पर...

दिल्ली नगर निगम रखे साफ सफाई व आम जनता के लिए दिशा निर्देश जारी करे : रणबीर सिंह सोलंकी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली: पालम विधानसभा स्थित एवम द्वारका सेक्टर तीन स्थित पॉकेट 16, आदर्श अपार्टमेंट से सटी पालम ड्रेन के बीच से निकलने वाली सड़क के किनारे निगम कर्मियों एवम नासमझ लोगों द्वारा कूड़े का ढेर इकठ्ठा करने का विरोध करते हुए आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने उपायुक्त, दिल्ली नगर निगम, नजफगढ़ जोन को लिखित ज्ञापन दिया जिसमे तत्काल सफाई की बात कही एवम सूचना निर्देश बोर्ड लगाने का निवेदन किया। ज्ञात हो कि स्थानीय लोगों एवम आरडब्ल्यूए मधु विहार के अथक प्रयास से पालम विधानसभा के सुंदरी करण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा लाइट के पोल लगाए गए है तथा उपरोक्त स्थान पर सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है लेकिन अभी तक कूड़ा फेकने का सिलसिला जारी है। इस संदर्भ में आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान तथा फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने उपायुक्त, दिल्ली नगर निगम नजफगढ़ जोन को लिखित ज्ञापन दिया है कि सड़क के दोनो किनारे बोर्ड लगाया जाए जिसमे उपायुक्त के आदेश से...

Jaipur : सुबोध पब्लिक स्कूल : कीर्ति खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटि...

चित्र

अडानी महा घोटाले और सेबी चेयरपर्सन माधवी बुच के इस्तीफे की मांग हेतु कांग्रेस का धरना

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। अडानी महाघोटाले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से करवाने तथा सेबी चेयरपर्सन को पद से हटाने की मांग को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में जयपुर स्थित ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना देकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस के सांसद व विधायक, सांसद व विधायक प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। धरने में उपस्थित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अपने सम्बोधन में स्वागत करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि आज का धरना इसलिए हैं क्योंकि मोदी सरकार व भाजपा नेताओं एवं मोदी सरकार के अधिकारियों ने जिसमें संस्था सेबी शामिल है, के साथ मिल कर उद्योगपति अडानी का खजाना भरने का गैरकानूनी कृत्य कर महाघोटाला किया है उसकी जांच संयुक्त संसदीय समिति से होनी चाहिए, क्योंकि मोदी सरकार ने एवं शेयर मार्केट को रेगूलेट करने वाली संस्था सेबी की मिलीभगत से इस देश में महा घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय क...

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड नंदिनी गुप्ता ने लॉन्च किया 22 वें जेजेएस का पोस्टर

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर ज्वैलरी शो (जेजेएस 24) का थीम पोस्टर फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 नंदिनी गुप्ता ने रामबाग पैलेस में लॉन्च किया। इस दौरान जेजेएस रूबी प्रमोशन ग्रुप का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जेजेएस की आयोजन समिति के साथ कई अन्य प्रसिद्ध ज्वैलर्स भी मौजूद थे। इस अवसर पर नंदिनी गुप्ता ने कहा कि राजस्थान अपनी मेहमान नवाजी, स्वादिष्ट भोजन और खूबसूरत ज्वैलरी के लिए प्रसिद्ध है। जेजेएस आभूषण एवं रत्न समुदाय को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और जयपुर के आभूषणों को विश्व भर में पहचान मिलना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जेजेएस राज्य की समृद्ध आभूषण विरासत को संरक्षित रखने के लिए अपने प्रयासों के लिए मशहूर है। इस अवसर पर जेजेएस आयोजन समिति के चेयरमैन विमल चंद सुराणा ने बताया कि इस वर्ष जेजेएस की थीम 'रूबी' है। उन्होंने कहा कि पिछले 22 वर्षों में जेजेएस ने एग्जीबिटर्स, विजिटर्स और प्रमोशन पार्टनर्स आदि के सहयोग से उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया है। इस वर्ष जेजेएस और भी विशाल और बेहतर होगा। जेजेएस के ऑनेनरी सेक्रेटरी राजीव जैन ने कहा कि यह शो 2004 में 67 ब...

घुमंतू जाति के लोग देशभक्त हैं,इनके पूर्वजों का अच्छा इतिहास रहा है —पंचायती राज मंत्री

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू जाति के लोग देशभक्त है,इनके पूर्वजों का अच्छा इतिहास रहा है। दिलावर वीसी के द्वारा जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों व पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप 2 अक्टूबर को एक साथ पट्टे दिये जाने की कार्यवाही में गति लाएं।विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू परिवारों का पुनर्वास करने का कार्य करें।इन्हें निशुल्क पट्टे दिये जाने हैं। ये हमारे देश की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि इनका जाति प्रमाणपत्र यदि नहीं बना हुआ है तो बनवाया जाय। यह कार्य अधिकारियों द्वारा किया जाना चाहिए।किसी भी परिस्थिति में आवेदन पत्र को नहीं लौटायें बल्कि उसकी कमियों को आप स्वयं पूरा करें।जाति प्रमाणपत्र बनाने में जो प्रक्रिया अल्प संख्यकों के लिये अपनाई जाती है वो ही प्रक्रिया इनके लिए अपनाये जाने के निर्देश दिए हैं।   उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाकर जमीन खाली करवाकर घुमंतू लोगों को भूखंड आवंटित किए जाये...

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सरकारी योजनाओं का आमजन को लाभ दें - वित्त मंत्री सीतारमण

चित्र
० आशा पटेल ०  उदयपुर। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के 9 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के कार्य-प्रदर्शन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। वित्तमंत्री सीतारमण ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सरकारी योजनाओं के बारे में विशेष रूप से आकांक्षी जिलों में जागरूकता पैदा करने के लिए अपनी सहभागिता निभाएं। बुंदेलखंड क्षेत्र में मुद्रा योजना में निश्चित अवधि के दौरान कम निकासी के मद्देनजर उन्होंने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) को निर्देश दिया कि राज्य सरकार के अधिकारियों,  प्रायोजक बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के साथ विशेष रूप से बैठकें आयोजित की जाएं ताकि बुंदेलखंड क्षेत्र और आकांक्षी जिलों में वित्तीय समावेशन की अन्य योजनाओं के साथ-साथ मुद्रा योजना के प्रदर्शन में भी सुधार किया जा सके। बैठक में ग्रामीण बैंकों के व्यावसायिक प्रदर्शन, डिजिटल प्रौद्योगिकी से जुड़ी सेवाओं को उन्नत करने, एमएसएमई समूहों में व्यापार को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को और मजबूत बनान...