संदेश

सीएम ने किया ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष’ प्रदर्शनी का उद्घाटन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर ।  सवाई मानसिंह स्टेडियम से ‘सुरक्षा एवं सुगमता का संकल्प’ समारोह में 101 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस, 25 पुलिस पेट्रोलिंग वाहन, 22 पुलिस इंटरसेप्टर वाहन एवं 750 मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए 150 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रदेश में सुरक्षा एवं शांति के प्रतीक स्वरूप आसमान में गुब्बारे छोडे़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष‘ का उद्घाटन किया। उन्होंने कृषि, पशुपालन, सहकारिता, चिकित्सा, उद्योग, ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों की स्टॉल्स पर जाकर विभागों द्वारा करवाए गए विकास कार्यों, उपलब्धियों एवं नवाचारों का अवलोकन किया। शर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाकर अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। शर्मा ने ‘निभाई जिम्मेदारी-हर घर खुशहाली’ का संदेश देती विकास प्रदर्शनी में राज्...

वन बंधु परिषद ने ग्रामीण शिक्षा अभियान हेतु निकाली कार रैली

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर - वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा व संस्कार के प्रचार प्रसार में संपूर्ण भारत में जाना पहचाना नाम है जो वर्तमान में 80,000 से अधिक विद्यालय सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कर रही है जिसमें तक़रीबन 30 लाख विद्यार्थी प्राथमिक शिक्षा, संस्कार शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं व यह संस्था सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार व उनसे जुड़ाव पैदा करने के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से प्रभावी कार्य कर रही है | इन्ही कार्यों के प्रचार प्रसार हेतु वन बंधु परिषद द्वारा संस्था के प्रचार प्रसार हेतु सदस्यों की सक्रिय भागीदारी में लगभग 35 कारों की विशाल रैली निकाली गई। कार रैली का आयोजन जयपुर चैप्टर की महिला समिति द्वारा किया गया।अधिक से अधिक लोगों को वनबंधु परिषद के उद्देश्यों से अवगत कराना व जोड़ना इस रैली का मुख्य उद्देश्य था।  यह रैली अल्बर्ट हॉल से आरंभ हो कर किशनपोल बाजार, चौड़ा रास्ता जौहरी बाजार होते हुए पुनः अल्बर्ट हॉल पर समाप्त हुई। कार रैली का नेतृत्व एकल रथ कर रहा था जो संस्कार शिक्षा के लिए समर्पित एक अनूठा प्रयास है। चैप्टर की अध्यक्षा मधु लोइवाल व सेक्रेटरी मीना खंडेल...

स्वस्थ लोकतंत्र में निष्पक्ष मीडिया जरुरी : खोजी पत्रकारों का सम्मान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जीवंत और स्वस्थ लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष मीडिया का होना जरूरी है। ये विचार द वीक के रेजिडेंट एडिटर आर प्रसन्नन मानसरोवर मीडिया क्लब के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रखे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद पत्रकारिता कई तरह के आयामों से गुजरी है। आपातकाल की पत्रकारिता का जिक्र करते हुए कहा कि अधिकांश अखबारों ने सत्ता के आगे घुटने टेक दिए थे। आज भी स्थिति काफी चिंताजनक है। मौजूदा हालात में सोशल मीडिया के आने से जवाबदेह और जिम्मेदार मीडिया के सामने कई तरह की चुनौतियां आ रही हैं। समारोह के विशेष अतिथि अमर उजाला के ग्रुप एडिटर यशवंत व्यास ने कहा कि ये धारणा सत्य नहीं है कि वर्तमान दौर में मीडिया में रोजगार के अवसर घट रहे है। अच्छे और कुशल मीडिया कर्मियों की आज मीडिया संस्थानों को जरूरत है। विशिष्ठ अतिथि नगर निगम ग्रेटर के डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट ने कहा कि मीडिया के होने से सरकारी विभागों के कार्यों में पारदर्शिता आई है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। जो अपनी भूमिका पूरी सत्यता से निभाती है। क्लब के मानद निदेशक जयदेव शर्मा ने कहा कि यह...

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

चित्र
० पूजा शर्मा ०  जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में 18 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जयपुर के गवर्मेंट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक से राजभवन तक पैदल मार्च निकालकर उद्योगपति गौतम अडानी और उनके सहयोगियों पर अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा लगाये गये आरोपों पर केन्द्र सरकार की उदासीनता एवं संसदीय चर्चा को जानबूझकर रोकने के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि उद्योगपति गौतम अडानी तथा उनके सहयोगियों पर अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाये गये गंभीर आरोपों ने भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और छल की कथित जालसाजी का पर्दाफाश किया है, इन आरोपों ने रिश्वतखोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और बाजार में हेरफेर के एक परेशान करने वाले पैटर्न को उजागर किया है जो कि भारतीय व्यापार और वित्त की प्रतिष्ठा को धूमिल करते हैं। देश में पूंजी के संभावित पलायन से आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और समग्र विकास बाधित हो सकता है,  किन्तु केन्द्र सरकार द्वारा संसदीय चर्चा को जानबूझकर रोकना और इ...

Delhi : लोगों ने कहा Jashn E Rekhta उर्दू अदब,म्युज़िक,और रिवायत का जश्न

चित्र

जयपुर ज्वैलरी शो का महाकुम्भ 20 से 23 दिसंबर तक जेईसीसी में

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, बी2बी एवं बी2सी शो - ‘जयपुर ज्वलैरी शो’ यानि ज्वेलर्स का महाकुम्भ 'रूबीज... रेयर, रॉयल और रेवर्ड' थीम के साथ जयपुर के सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में 20 से 23 दिसंबर को होने जा रहा है। जेजेएस विश्वभर में अपनी खास पहचान बना चुका है, जाहिर है शीर्ष जवाहरात कारोबारी अपनी नयी डिजायन और बेहतरीन कारीगरी को प्रदर्शित करते हैं और देश-विदेश के सालाना कलैण्डर में जेजेएस को स्थान दिया जाता है। जेजेएस चेयरमैन, विमल चंद सुराणा ने कहा कि जेजेएस अपनी पूरी भव्यता के साथ हर बार की तरह इस बार भी दिसंबर में आयोजित किया जा रहा है।  शो को सफल बनाने के लिए जेजेएस टीम पूरे जोश और मेहनत के साथ कार्य में जुटी हुई है। जेजेएस मानद सचिव राजीव जैन ने बताया कि पिछले वर्षों से जेजेएस के मुख्य अतिथि रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के विशिष्ठ शख्सियत होते हैं। इस वर्ष भी जयपुर कन्वेंशन सेंटर में जेजेएस का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। जैन ने बताया कि वर्ष 2003 में रश्मिकांत दुर्लभजी द्वारा शहर के एंटरटेनमेंट पैराडाइज में मात्र 67 स्टॉल्स के साथ जेजेएस की शुरूआत...

AI-सक्षम नवाचारी चैटबॉट प्रोग्राम "जस्ट आस्क" या "खुलके पूछो" की शुरुआत

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर, वेदिक पीजी कॉलेज, मानसरोवर में छात्र-छात्राओं के साथ आयोजित संवादात्मक सत्र में UNFPA द्वारा शुरू किए गए नवाचारी चैटबॉट प्रोग्राम "जस्ट आस्क" या "खुलके पूछो" पर चर्चा की गई। यह प्रोग्राम यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकारों (SRHR) के बारे में युवाओं के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम UNFPA और सिकोईडीकॉन द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें लोक संवाद संस्थान के सचिव कल्याण सिंह कोठारी के नेतृत्व में विभिन्न विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।  इस चैटबॉट का उद्देश्य यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और संबंधित सामाजिक मुद्दों पर सही, सुलभ और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है। यह प्रोग्राम किशोरों और युवा वयस्कों के बीच स्वस्थ व्यवहारों को बढ़ावा देने और सूचित निर्णय लेने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कार्यक्रम में UNFPA के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और SRHR पर विशेषज्ञ वक्ता मनीष सिंह, प्रियंका जैन राजस्थान की युवा नीति पर, वैदिक पीजी कॉलेज से प्रोफ़ेसर घनश्याम धर, डॉ संगीता गोकटे, मेधा सामवेदी, डॉ. नीलम और सिकोईडीकॉन के...

Delhi : Jashn E Rekhta 2024 : उर्दू साहित्य,संगीत,कला का प्रदर्शन

चित्र

फनस्कूल इंडिया लाया 25 से अधिक नए खिलौने और गेम्स

चित्र
० आशा पटेल ०  चेन्नई || देश की खिलौना निर्माता कंपनी फनस्कूल इंडिया लेकर आया है खिलौनों और गेम्स की एक विशेष रेंज, जो 8 महीने से ऊपर के सभी आयु वर्ग के बच्चों के लिए ढेरों खुशियाँ देता है। नए कलेक्शन में गिगल्स- इन्फेंट और प्री-स्कूल उत्पाद, कला और शिल्प के लिए हैंडीक्राफ्ट, प्ले एंड लर्न पज़ल्स और फनडो जैसे लोकप्रिय इन-हाउस ब्रांडों के आकर्षक खिलौनों के साथ-साथ आईएमसी टॉयज़ और स्पिन मास्टर जैसे विश्व स्तर पर प्रसिद्ध ब्रांडों के खिलौने शामिल हैं। गिगल्स की ओर से मैग्नेटिक स्लेट, लर्न एन राइट स्लेट और लर्न एन राइट डीलक्स बच्चों को पढ़ना, लिखना और गणित सीखने का एक मजेदार और सहज तरीका प्रदान करेगा।  गिगल्स की ओर से हमेशा लोकप्रिय रहे माई फर्स्ट ईजल का एक अतिरिक्त डीलक्स एडिशन एक नए रिफ्रेश्ड पैकिंग में पेश किया गया है जो छोटे बच्चों में अतिरिक्त रचनात्मकता और सीखने की भावना को जगाएगा। गिगल्स की ओर से लिंक अलॉन्ग कैटरपिलर और जंबो पुश एंड ट्विर्ल भी नन्हे बच्चों के लिए आकर्षक रहेगा । हेडबैन्ज़, वोबली वार्म, हूज़ इट और इकी पिकी जैसे नए-नए गेम बच्चों को घंटों मौज-मस्ती का अन...

इको फ्यूल सिस्‍टम्‍स ने वाराणसी में इको-फ्रेंडली बोटिंग को दिया बढ़ावा

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई, इको फ्यूल सिस्‍टम्‍स, ऑटोमोटिव्‍स के लिये वैकल्पिक ईंधन समाधान प्रदान करने में अग्रणी कंपनी, ने डीजल से चलने वाली 350 बोट्स को कम्‍प्रेस्‍ड नैचुरल गैस (सीएनजी) में सफलतापूर्वक बदलने की घोषणा की है। कंपनी को स्‍वच्‍छ गंगा परियोजना के तहत डीजल बोट्स को सीएनजी में बदलने का यह ऑर्डर वाराणसी नगर निगम के लिये मीकॉन से मिला था। इको फ्यूल सिस्‍टम्‍स ने 643 बोट्स पर सीएनजी किट्स को लगाना शुरू किया था, जिससे लगभग 2565 टन CO2 बचाने में मदद मिली। हाल में आए डेटा से पता चला है कि डीज़ल से सीएनजी में बदलने पर CO2 का उत्‍सर्जन 20% तक कम हो सकता है। इसके साथ ही पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) भी काफी कम हो जाता है। डीज़ल की तुलना में सीएनजी अधिक शुद्ध और पर्यावरण के अनुकूल ईंधन है। यह न केवल उत्‍सर्जन कम करता है, बल्कि ईंधन क्षमता भी बढ़ाता है और लंबे समय में परिचालन का खर्च कम करता है।एनजी से चलने वाले इंजन बहुत कम आवाज करते हैं और इस तरह डीजल इंजन की आवाज से पानी में रहने वाले जानवरों पर पड़ने वाले दुष्‍प्रभाव कम हो जाते हैं। वाराणसी अपनी सांस्‍कृतिक धरोहर के‍ लिये प्रसिद्ध है और यह...