राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

० पूजा शर्मा ० 
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में 18 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जयपुर के गवर्मेंट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक से राजभवन तक पैदल मार्च निकालकर उद्योगपति गौतम अडानी और उनके सहयोगियों पर अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा लगाये गये आरोपों पर केन्द्र सरकार की उदासीनता एवं संसदीय चर्चा को जानबूझकर रोकने के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि उद्योगपति गौतम अडानी तथा उनके सहयोगियों पर अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाये गये गंभीर आरोपों ने भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और छल की कथित जालसाजी का पर्दाफाश किया है, इन आरोपों ने रिश्वतखोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और बाजार में हेरफेर के एक परेशान करने वाले पैटर्न को उजागर किया है जो कि भारतीय व्यापार और वित्त की प्रतिष्ठा को धूमिल करते हैं। देश में पूंजी के संभावित पलायन से आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और समग्र विकास बाधित हो सकता है,

 किन्तु केन्द्र सरकार द्वारा संसदीय चर्चा को जानबूझकर रोकना और इस मुद्दे पर मौन रहना जिम्मेदारी और जवाब देने से बचने का एक चिंताजनक संकेत है। इसके साथ ही मणिपुर में हो रही लगातार हिंसा को रोकने में नाकाम रही भाजपा की प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार द्वारा हस्तक्षेप नहीं करने तथा प्रधानमंत्री द्वारा इस मुद्दे पर मौन रहने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 18 दिसंबर को प्रात: 11:00 जयपुर के शहीद स्मारक से राजभवन, सिविल लाइंस तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पार्टी के विधायकगण, विधायक प्रत्याशीगण, सांसदगण, सांसद प्रत्याशीगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, एआईसीसी व पीसीसी सदस्यगण, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षगण, नगर निकाय एवं पंचायत राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधिगण सहित प्रमुख कांग्रेसजन भाग लेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार