संदेश

Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव की ...

चित्र

23 से 26 जनवरी तक जोधपुर में होगा मेगा हस्तशिल्प प्रदर्शनी

चित्र
० आशा पटेल ०  जोधपुर |  एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स हस्तशिल्प एक्सपो (आर्टिफैक्ट्स), जोधपुर-2025 का 23 से 26 जनवरी तक जोधपुर के ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी), बोरानाडा में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन जोधपुर सहित देश के अन्य हिस्सों के निर्माताओं के उत्पादों का प्रदर्शन करेगा, जिससे भारतीय हस्तशिल्प विरासत का उत्सव मनाने के साथ-साथ व्यापार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।  यह मेला बी2सी और बी2बी आयोजन होगा, जो मौके पर बिक्री को प्रोत्साहित करेगा और घरेलू वॉल्यूम खरीददारों को नए अवसर प्रदान करेगा। मेले में खुदरा खरीदारों के साथ-साथ होटल मालिकों, वास्तुकारों, डिजाइनरों, ई-टेलर्स और अन्य कई प्रमुख हस्तियों के आगमन की भी संभावना है।  इस आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विविध प्रकार के व्यंजन और खाद्य सामग्री भी उपलब्ध होंगी। अपनी कला, शिल्पकला, विरासत और पाककला के लिए प्रसिद्ध जोधपुर अब कलात्मक फर्नीचर और जातीय/पारंपरिक हस्तशिल्प का भी एक बड़ा केंद्र है और कलात्मक लकड़ी के फर्नीचर, जीवन शैली के सामान, सजावट, उपहार, धातु के सामान, लकड़ी के सामान...

गेंदबाज ‘संसेशन’ लेडी जहीर सुशीला मीणा को मिला सम्मान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | ‘लेडी जहीर’ बताई जाने वाली राजस्थान की 9 वर्षीय बच्ची सुशीला मीणा का जयपुर में सम्मान किया गया। पूर्व क्रिकेटर जहीर खान की तरह बॉलिंग एक्शन के चलते चर्चा में आई इस नन्ही सी तेज गेंदबाज का राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की एकेडमी में सम्मान समारोह हुआ। इस मौके पर राज्य के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मंत्री जोगाराम पटेल और भाजपा नेता हेमंत मीणा भी मौजूद रहे। राठौड़ ने कहा आज देश के युवा विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। राजस्थान की भाजपा सरकार युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री राठौड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आज राजस्थान की होनहार और प्रतिभाशाली बेटी सुशीला मीणा से फोन पर बात हुई। सुशीला का उत्साह, समर्पण और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज़्बा हर किसी को प्रेरित करता है। सुशीला मीणा राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले के आदिवासी बाहुल्य धरियावद कस्बे की रहने वाली है। पिछले महीने उसकी गेंदबाजी एक्शन का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान...

बैंक ऑफ बड़ौदा तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ एमओयू राज्य की विकास यात्रा में बनेंगे भागीदार

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने अमृत कालखंड- ‘विकसित राजस्थान 2047’ के तहत पांच वर्षों की कार्य योजना बनाकर ‘सर्वजन हिताय‘ आधारित समावेशी विकास का लक्ष्य रखा है। इस कार्य योजना के तहत भविष्य के लिए दस संकल्प निर्धारित किए गए हैं। इन संकल्पों में बुनियादी ढांचे का विकास करना और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर पर पहुंचाना भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री बैंक ऑफ बड़ौदा तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ राज्य सरकार के दो एमओयू हस्ताक्षर करने के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। इन एमओयू के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा अगले छह वर्षों यानी 31 मार्च 2030 तक, प्रति वर्ष 20 हजार करोड़ रूपये का ऋण प्रदान करेगा। इसके साथ ही बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी प्रति वर्ष 10,000 करोड़ रूपये का ऋण उपलब्ध कराएगा। यह धनराशि राजस्थान सरकार की विभिन्न परियोजनाओं, विशेषकर आधारभूत ढांचा क्षेत्र जैसे बिजली एवं नवीकरणीय ऊर्जा, सड़क, पेयजल और स्वच्छता के लिए उपयोग की जाएगी। शर्मा ने कहा कि हम प्रदेश के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ कर रहे हैं। हमने नवीकरणीय ऊर्जा की उत्‍पादन क्षमता 2029-30 तक बढ़ाकर 125 ...

रिलायंस ने पेश की नई एनर्जी ड्रिंक "रसकिक ग्लूको एनर्जी"

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  बेंगलुरु : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने रसकिक ग्लूको एनर्जी के लॉन्च की घोषणा की, यह भारतीयों के लिए डिज़ाइन किया गया एक ऊर्जा बढ़ाने वाला और रिहाइड्रेटिंग पेय है। शरीर के प्राथमिक फ्यूल के रूप में ग्लूकोज के साथ, रसकिक ग्लूको एनर्जी तुरंत ऊर्जा वृद्धि प्रदान करता है, जिससे व्यक्ति सक्रिय और तरोताज़ा रहता है। यह थकावट भरी दोपहर के बाद दिन भर काम जारी रखने के लिए एकदम सही उपाय है, जिससे पूरे दिन स्वस्थ रक्त शर्करा का स्तर बना रहता है। इलेक्ट्रोलाइट्स, ग्लूकोज और असली नींबू के रस से भरपूर यह ताज़ा पेय 10 रुपये प्रति सिंगल-सर्व की कीमत पर उपलब्ध है।  स्वाद और ऊर्जा का एक आदर्श संतुलन, रसकिक ग्लूको एनर्जी सुनिश्चित करता है कि व्यक्ति ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करे। यह जितना स्वादिष्ट है उतना ही स्फूर्तिदायक भी है, इससे व्यक्ति हाइड्रेटेड रहता है, नींबू रस इसमें प्राकृतिक स्वाद का एक ताज़ा एहसास देता है। जूस और फंक्शनल बेवरेज ऑफरिंग के लिए मास्टर ब्रांड के रूप में रसकिक की शुरुआत के साथ, आरसीपीएल खुद को एक 'कुल पेय और उपभोक्ता उत्पाद कंपनी' के रूप में...

Jaipur : नारायण सेवा संस्थान उदयपुर ने लगाए 228 दिव्यांगों को कृत्रिम अं...

चित्र

नारायण सेवा संस्थान उदयपुर ने लगाये 228 निःशक्तजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग

चित्र
० आशा पटेल  ०  जयपुर। जयपुर में दिव्यंगों के लिए आयोजित केम्प में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर ने 228 निःशक्तजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग लगाये गए |  जयपुर के अजमेर रोड स्थित मयूर गार्डन पर आयोजित नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर में जयपुर व आसपास के 228 दिव्यांगों को अपर-लोवर व मल्टीपल कृत्रिम अंग एवं केलिपर्स लगाए गए। नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर का उद्घाटन पर्यटन उप निदेशक दलीप सिंह राठौड़ एवं उद्योगपति विनोद चौधरी ने किया। इस मौके पर दलीप सिंह राठौड़ ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान दिव्यांगों को सशक्त ही नहीं कर रहा बल्कि उनके जीवन को सुगम और सार्थक बना रहा है। यह संसथान द्वारा समाज एवं मानवमात्र की सेवा में एक बहुत बड़ा योगदान है।  विनोद चौधरी ने संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव एवं अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल की सेवा भावना और वर्षों की कार्य साधना की प्रशंसा की। उन्होंने दिव्यांगों को संबोधित करते हुए उन्हें शिविर से लाभांवित हो अपने पैरों पर चलने की शुभकामनाएं दी। सम्मानित अतिथियों राम प्रकाश वैद्य, हजारीलाल अग्रवाल, शशिमोहन शर्मा एवं महेश घीया ने भी सं...

मुर्शिदाबाद हेरिटेज फेस्टिवल 2025 : संस्कृति,इतिहास और वैभव का उत्सव 7 से 9 फरवरी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  Kolkata :  मुर्शिदाबाद  हेरिटेज फेस्टिवल,जो हर साल  मुर्शिदाबाद  हेरिटेज डेवलपमेंट सोसाइटी (MHDS) द्वारा आयोजित किया जाता है, मुर्शिदाबाद की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का यह उत्सव 7 से 9 फरवरी 2025 तक आयोजित होगा और यह क्षेत्र के गौरवशाली अतीत का एक जीवंत उत्सव है, जिसमें संस्कृति, भोजन, कहानी सुनाना और इतिहास शामिल है। प्रतिभागियों को कहानी सुनाने,हेरिटेज वॉक और फिल्म स्क्रीनिंग के माध्यम से शेखरवाली समुदाय और प्रसिद्ध बैंकर जगत सेठ के अद्भुत इतिहास में अविस्मरणीय अनुभव मिलता है। यह उत्सव विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी सुसज्जित है, जैसे मुर्शिदाबाद की उत्कृष्ट वस्त्र परंपरा को उजागर करने वाला एक भव्य फैशन शो और पारंपरिक संगीत, ग़ज़ल जैसी मंत्रमुग्ध कर देने वाली संध्याएँ। इस उत्सव का एक प्रमुख आकर्षण ऐतिहासिक स्थानों पर व्यंजनों का अनुभव करना है। मेहमान बारी कोठी, कासिमबाजार राजबाड़ी और हाउस ऑफ शेखरवाली जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर भोजन करते हैं, जो इतिहास का प्रामाणिक स्वाद प्रदान करते हैं। नदी के किनारे चाय पार्टियों और कठगोला...

भाजपा सरकार ने महात्मा गॉंधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को समीक्षा के नाम पर बंद किया तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। सरकार के गठन के 12 माह पश्चात् पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश में खोले गये 3737 महात्मा गॉंधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल की समीक्षा के लिये मंत्रीमण्डलीय समिति क्यों गठित की गई, सालभर तक सरकार क्यों सोती रही, इसका जवाब प्रदेश की जनता मांग रही है। उक्त प्रश्र राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयुपर पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुये प्रदेश की भाजपा सरकार से किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3737 महात्मा गॉंधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल चल रहे हैं और इस वर्ष 677000 से अधिक छात्र-छात्रायें प्रवेश लेकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और इनमें छात्राओं की संख्या छात्रों के मुकाबले अधिक है।  इन सभी छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा निु:शुल्क मिल रही है और पिछले सत्र में इन स्कूलों में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 709270 से थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में इन स्कूलों के लिये 45300 पद स्वीकृत किये गये थे, अलग से अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शिक्षकों का कैडर बनाया गया था तथा पूर्...

जैविक खेती को प्रोत्साहित कर रही है सरकार: गौतम दक

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मीडिया स्कैन और ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ’खेत, किसान और पर्यावरण के मुद्दे पर मीडिया से जुड़े सवाल’ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झालाना सांस्थानिक क्षेत्र स्थित राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति में हुए इस कार्यक्रम में खेती किसानी को मीडिया में अधिक जगह मिले और विचार का मुख्य विषय बने, इस पर चर्चा की गई। राज्य के सहकारिता विभाग एवं उड्डयन मंत्री गौतम दक ने कहा कि इन मुद्दों पर बात बहुत हो रही हैं। लेकिन ध्यान कम दिया जा रहा है। मीडिया हर बार रासायनिक खाद की कमी पर खबर करता है। लेकिन सरकार जैविक खेती और पर्यावरण पर काम कर रहीं हैं। उसे मीडिया में जगह नहीं मिल रही हैं। सरकार निरंतर काम कर रहीं हैं लेकिन समय लगेगा। सरकार ने 7 करोड़ पौधे लगाएं, इनके लिए वृक्ष मित्रों की भर्ती कर रहीं हैं। मंत्री गौतम कुमार ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।  कार्यक्रम में ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन के प्रमोद शर्मा ने कहा कि हमने खेतों और भूमि को प्रदूषित करने का काम किया हैं। हमने भूमि के प्राकृतिक भोजन को खत्म कर दिया है। आज हम रसायनों को खेतों में...